भारतीय संस्कृति से प्रेरणा ग्रहण करना हमारी नितांत आवश्यकता है: डॉ आरिफ मोहम्मद खान
भारतीय संस्कृति से प्रेरणा ग्रहण करना हमारी नितांत आवश्यकता है: डॉ आरिफ मोहम्मद खान # कोरोना की विकट परिस्थितियों में मानव मन को संबल प्रदान करने के लिए स्वतःस्फूर्त रचना है काल-प्रेरणा: डॉ दिनेश चंद्र सिंह # डॉ दिनेश चंद्र सिंह एक प्रशासक ही नहीं बल्कि समाजसेवी की तरह भी कार्य करते हैं: अक्षयवर लाल गौड़ कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित बहुचर्चित पुस्तक "काल-प्रेरणा", नगीन प्रकाशन, मेरठ, उत्तरप्रदेश का विमोचन शुक्रवार को केरल हाउस, नई दिल्ली के सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व केरल के महामहिम राज्यपाल डॉ आरिफ मोहम्मद खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से वर्तमान समस्याओं के समुचित समाधान हेतु पुरातन भारतीय सभ्यता-संस्कृति की नजीर से जो सबक लेने की सीख दी गई है, उससे प्रेरणा ग्रहण करना हमारी नितांत आवश्यकत...