विधायक के जन्मदिन पर वार्ड नम्बर 87 के लोगों को मिला ओपन जिम का उपहार
विधायक के जन्मदिन पर वार्ड नम्बर 87 के लोगों को मिला ओपन जिम का उपहार
@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद
इंदिरापुरम स्थित वार्ड नंबर 87 में ज्ञान खंड 4 टंकी वाले पार्क में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की निधि से ओपन जिम लगवाया गया। अपने जन्मदिन के मौके पर इस ओपन जिम को उन्होंने वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी के माध्यम से वार्ड वासियों को सुपुर्द किया।
इस मौके पर उपस्थित सभी भाई बहनों ने माननीय विधायक को जन्मदिन की बधाई दी एवं वार्ड में ओपन जिम लगने से खुशी जाहिर की। निगम पार्षद निर्मला त्यागी ने बताया कि इससे आम आदमी, जिसको जिम में जाना पड़ता था, वह अब पार्क में ही जिम का अभ्यास निरन्तर कर लेंगे। इसका कोई शुल्क भी नहीं है। इस अवसर पर निगम पार्षद निर्मल त्यागी, किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलेक चंद त्यागी, गंगू, मनीषा कैन, डी एन सिंह, नेहा शर्मा, पूनम बंसल, तृप्ति त्रिपाठी, शिशिर कानूनगो, विशाल शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें