संदेश

राष्ट्रीय जनसेवा मिशन के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में

चित्र

राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति: के सी त्यागी

चित्र
राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति: के सी त्यागी # संघर्ष और जनसेवा है हमारा लक्ष्य: इं. लख्मीचंद यादव कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि राजनीति, धर्म और जनसेवा ऐसे साधन हैं, जिससे हमारा समाज और व्यक्तित्व दोनों प्रभावित होता है। हालांकि अपनी असीमित ताकत के चलते राजनीति सर्वोच्च है। श्री त्यागी रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनसेवा मिशन के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री त्यागी ने आगे कहा कि राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति। लेकिन अब आलम यह है कि सब कुछ अपनी प्रासंगिकता खो रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा दुर्बल और कमजोर लोगों के लिए है। पर अब विरासत पर प्रहार हो रहा है। भाईचारे पर प्रहार हो रहा है। जबकि आजादी की लड़ाई हमारे पुरुखों ने एकत्रित होकर लड़ी। इसलिए देश सबका है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 50 लाख लोग कोरोना से मरे और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। इस हालत को बदलने के लिए समवेत कोशिश...

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चित्र
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी, गाजियाबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी और इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी ने उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर सूर्य प्रताप शाही और अरविंद शर्मा को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।  अपने बधाई संदेश में सलेक चंद त्यागी व निर्मला त्यागी ने बताया कि सूर्य प्रताप शाही एक मजे मजाये राजनेता हैं, जिन्होंने उत्तरप्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। सूबे की सियासत में उन्हें कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला है, जिससे वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम भी हैं। वहीं, अरबिंद कुमार शर्मा, अवकाश प्राप्त आईएएस ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के बाद पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसलिए उत्तरप्रदेश के हित में वो अच्छा कार्य करें, यही सबलोग चाहते है...

वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के समीप वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के समीप वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया  गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा रविवार को कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के पास पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जेके शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि लगभग 14 लाख की लागत से पार्षद निधि द्वारा यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत पार्क की दीवार व ग्रिल चलने के लिए फुटपाथ के निर्माण का कार्य होना है। पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग का काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि जब से यह पार्क बना है, आज तक चलने के लिए फुटपाथ नहीं था। इस कार्य से क्षेत्र में बड़ी खुशी है। इस अवसर पर समाजसेवी गुलशन सदाना, वार्ड के अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, शिव शंकर उपाध्याय, कृष्णम दवाल, ललित भटनागर,  राकेश कपूर, विनोद गांधी, अमान अकील,  राहत सिद्दीकी व क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे। फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर...

साध्य कठिन हो साधन चाहे स्वल्प, पूर्ण करेगा वह आपका संकल्प

चित्र
साध्य कठिन हो साधन चाहे स्वल्प, पूर्ण करेगा वह आपका संकल्प @ अनुभूति/डॉ दिनेश चंद्र, आईएएस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दोबारा इस पद पर आरूढ़ होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। लेकिन इसके पीछे उनकी कार्यनिष्ठा, व्यक्तिगत समर्पण और चुम्बकीय व्यक्तित्व का बड़ा योगदान है। यद्यपि गत 23 मार्च, 2022 को उनके मुख्यमंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह में भौतिक रूप से उपस्थिति तो संभव नहीं थी। परन्तु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह की अलौकिक, अविस्मरणीय एवं गौरवशाली क्षणों को देखकर मन अत्यन्त प्रसन्नचित हुआ।  .....और इसी से प्रभावित होकर विगत दिवसों की अनुभूति को लेखनीबद्ध करते हुए मन में प्रसन्नता के भाव को लेकर आपके यशस्वी एवं ऐश्वर्यवान होने की कामना करते हुए यह अभिव्यक्त करना चाहता हूं कि 10 मार्च, 2022 का सुखद दिवस उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अग्निपरीक्षा का कठिन एवं दुर्लभ क्षण था। एक ओर राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में लोकतंत्र के महापर्व में "सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022" के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में उनके चुन...

साध्य कठिन हो साधन चाहे स्वल्प, पूर्ण करेगा वह आपका संकल्प

चित्र
साध्य कठिन हो साधन चाहे स्वल्प, पूर्ण करेगा वह आपका संकल्प @ अनुभूति/डॉ दिनेश चंद्र, आईएएस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दोबारा इस पद पर आरूढ़ होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। लेकिन इसके पीछे उनकी कार्यनिष्ठा, व्यक्तिगत समर्पण और चुम्बकीय व्यक्तित्व का बड़ा योगदान है। यद्यपि गत 23 मार्च, 2022 को उनके मुख्यमंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह में भौतिक रूप से उपस्थिति तो संभव नहीं थी। परन्तु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह की अलौकिक, अविस्मरणीय एवं गौरवशाली क्षणों को देखकर मन अत्यन्त प्रसन्नचित हुआ।  .....और इसी से प्रभावित होकर विगत दिवसों की अनुभूति को लेखनीबद्ध करते हुए मन में प्रसन्नता के भाव को लेकर आपके यशस्वी एवं ऐश्वर्यवान होने की कामना करते हुए यह अभिव्यक्त करना चाहता हूं कि 10 मार्च, 2022 का सुखद दिवस उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अग्निपरीक्षा का कठिन एवं दुर्लभ क्षण था। एक ओर राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में लोकतंत्र के महापर्व में "सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022" के अन्तर्गत उत्तराखण्ड ...

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ लेने की बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चित्र
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ लेने की बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई गाजियाबाद। शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य 50 मंत्रीगणों द्वारा अटल स्टेडियम स्थित शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर शपथ ग्रहण करने पर गाजियाबाद नगर निगम के पार्षद और उनके वार्ड प्रतिनिधि समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और उनके वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा, बी एस बढोरिया, देविंदर त्यागी, निहिल श्रीवास्तव, शिशिर कानूनगो, मनीषा, संजय दूबे, संदीप, राहुल त्यागी, मुकुल, सुभराम शर्मा, नकुल त्यागी, नेहा शर्मा, पूनम बंसल, ममता तिवारी, अरविन्द, अनुराधा, मीनू सक्सेना, अनुपमा गुप्ता, सत्येंद्र चौधरी, अनिल भारद्वाज आदि प्रमुख हैं। फोटोकैप्शन:- निर्मला त्यागी, निगम पार्षद, वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड, इंदिराप...