आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम क्या है? इसके क्या क्या फायदे हैं? स्पष्ट कीजिए
आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम क्या है? इसके क्या क्या फायदे हैं? स्पष्ट कीजिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन पर भारतीय रिज़र्व बैंक ने जो कुछ नवीन ग्राहक केंद्रित पहल की है, उनमें आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम भी एक है। इसके क्या क्या फायदे होंगे, यह जानना सबके लिए जरूरी है। ताकि समय रहते ही लोग इसका लाभ उठा सकें। इस बात में भी कोई दो राय नहीं कि कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण कालखंड में देश के वित्त मंत्रालय ने, आरबीआई ने और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने भी बहुत प्रशंसनीय काम किया है। इसलिए पीएम मोदी ने उन्हें सराहा है। वास्तव में, अमृत महोत्सव का ये कालखंड, 21वीं सदी का ये महत्वपूर्ण दशक, देश के विकास के लिए बहुत महत्व रखता है। ऐसे में आरबीआई की भी भूमिका बहुत बड़ी है, महत्वपूर्ण है और इसकी टीम देश की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। बेशक, आरबीआई के इस अभिनव ग्राहक केंद्रित पहल से देश में निवेश के दायरे का विकास होगा और पूंजी बाजार तक सबकी पहुंच आसान हो जायेगी। यह निवेशकों के लिये अधिक आसान, अधिक सुरक्षित बनेगा। देखा जाए ...