संदेश

झमाझम बारिश ने ली नगर आयुक्त की परीक्षा, रणनीतिक तैयारियों में हुए पास

चित्र
झमाझम बारिश ने ली नगर आयुक्त की परीक्षा, रणनीतिक तैयारियों में हुए पास # घनघोर बारिश से जलभराव की समस्या के समाधान हेतु जिस तरह से नगर आयुक्त की टीम देर रात से ही अग्रिम मोर्चे पर डटी रही, उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम # नगर आयुक्त खुद उतरे सड़क पर, पांचों जोनों का लिया धुआंधार जायजा, महापौर-पार्षदों को अपनी रणनीतिक तैयारी से किया संतुष्ट, कई जगहों पर महापौर और पार्षद गण भी रहे उनके साथ कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। महानगर को जलजमाव की समस्या से मुक्त करने के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने पिछले एक साल से एक से बढ़कर एक उपाय किए। लेकिन बीती रात हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में उतपन्न जलजमाव की स्थिति ने यह तय हो गया कि देवराज इंद्र भी अब उनकी तैयारियों की परीक्षा ले रहे हैं और उन्हें यह स्पष्ट एहसास दिला रहे हैं कि मौजूदा बदतर स्थिति से निबटने की पूरी तैयारी कर लो। क्योंकि यह सर्वशक्तिमान प्रकृति प्रशासन की सभी तैयारियों को कमतर ठहराने पर तुली हुई है। बता दें कि बीती रात्रि में हुई घनघोर बारिश और उसके लगातार होते रहने से शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या उतपन्न हो गई। ...

डोली शर्मा ने भाजपा सरकार को युवा विरोधी करार देकर सजाने लगी अपनी सियासी सेनाएं

चित्र
डोली शर्मा ने भाजपा सरकार को युवा विरोधी करार देकर सजाने लगी अपनी सियासी सेनाएं # जनपद में पार्टी की सक्रियता से लखनऊ और दिल्ली गदगद, डोली शर्मा की हर जगह पूछ बढ़ी कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। कांग्रेस ने जनपद में पहले अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव और फिर गाजियाबाद नगर निगम के महापौर व वार्ड पार्षद चुनाव के लिए अपनी रणनीति का आगाज कर दिया है। गत दिनों पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कांग्रेस नेत्री डोली शर्मा ने जिस तरह से गाजियाबाद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं को जनपद यूथ कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और भाजपा सरकार को युवा विरोधी सरकार करार दिया है, उसके गहरे सियासी निहितार्थ हैं। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव की मौजूदगी बताती है कि गाजियाबाद में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डोली शर्मा ने मेरठ मंडल के सक्रिय कांग्रेस नेताओं को साधना शुरू कर दिया है, ताकि एक दूसरे के सहयोग से कांग्रेस के पक्ष में लहर पैदा की जा सके। बता दें कि गत दिनों गाजियाबाद जिला एवं महानगर युवक कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक पुराने ब...

डॉ शिवपूजन राय समेत गाज़ीपुर के अष्ट शहीद देश के हीरो हैं: अर्जुन राम मेघवाल

चित्र
डॉ शिवपूजन राय समेत गाज़ीपुर के अष्ट शहीद देश के हीरो हैं: अर्जुन राम मेघवाल   कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। गत 18 अगस्त को अमर शहीद डॉ शिवपूजन राय प्रतिष्ठान, दिल्ली और हिंदी श्री पब्लिकेशन के संयुक्त प्रयास से पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर ज़िले के मोहम्मदाबाद तहसील पर डॉ शिवपूजन राय की अगुवाई में शहीद हुए 8 अमर शहीदों की स्मृति में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ शिवपूजन राय और उनके साथी इतिहास के पन्नों में जिस सम्मान के हकदार थे वह उन्हें नहीं मिल पाया है। लेकिन वर्तमान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए कृत संकल्पित है कि जो हमारे अनसंग हीरो है उनको आज़ादी के इस अमृत महोत्सव के माध्यम से सम्मानित किया जाए। मंत्री ने डॉ शिवपूजन राय प्रतिष्ठान से भी अपील किया कि शहीदों के विवरण को सहेजने में संस्कृति मंत्रालय आपके साथ है।  वहीं, डॉ शिवपूजन राय के पौत्र और अमर उजाला वाराणसी के ब्यूरो चीफ अजय राय ने 1942 और मोह...

आजादी का अमृत काल और विजन 2047: हमें उतना सामर्थ्यवान बनना होगा, जितना हम पहले कभी नहीं थे, इसके लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास जरूरी

चित्र
अमृत काल और विजन 2047: हमें उतना सामर्थ्यवान बनना होगा, जितना हम पहले कभी नहीं थे, इसके लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास जरूरी @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भका लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस अमृत काल (2022-2047) की बातें छेड़ी है, वह अनायास नहीं है बल्कि विजन 2047 के तत्वदर्शी और तथ्यान्वेषी निष्कर्षों का नतीजा है। वह चाहते हैं कि हमें उतना सामर्थ्यवान बनना होगा, जितना हम पहले कभी नहीं थे।  इसलिए वे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास के बाद अब सबका प्रयास पर जोर दे रहे हैं, ताकि हममें सामूहिकता की भावना जगे और खंडित सोच से मिटे। वास्तव में, पीएम के नजरिये से अमृत काल का लक्ष्‍य है एक ऐसे भारत का निर्माण, जहां दुनिया का हर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो, ताकि विकास पथ पर हमलोग निरंतर फर्राटे भरते रहें। इसलिए अब हम सबका कर्तव्य है कि उनके सपनों के नए भारत के पुनर्निर्माण में जुट जाएं। अब और विलम्ब न करें। वस्तुतः, 75वें स्‍वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाते हुए जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया एट 75' यानी...

विश्व कल्याण में एक करोड़ पीपल वृक्ष लगवाने का महाअभियान वाराणसी, उत्तरप्रदेश से हुआ आरंभ

चित्र
विश्व कल्याण में एक करोड़ पीपल वृक्ष लगवाने का महाअभियान वाराणसी, उत्तरप्रदेश से हुआ आरंभ काशी से शुरु हुआ विश्व मंगल का महाअभियान कोरोना नहीं रोक पाया संकल्प के कदम, चल पड़ा एक करोड़ पीपल के पौधे लगाने का अभियान साहित्यकार छतिश द्विवेदी कुंठित ने लिया है एक करोड़ पीपल लगाने का दृढ़ संकल्प दुनिया को मिलता रहेगा मेरा उद्गार व मेरा प्यार: छतिश द्विवेदी कुंठित कमलेश  पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली/वाराणसी। एक करोड़ पीपल वृक्ष लगवाने का महाअभियान आखिरकार वाराणसी में आरंभ हो गया। वाराणसी की संस्था वाराणसी की ख्यात साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा में लगी हुई संस्था ‘उद्गार’ के सहयोग से एक करोड़ पीपल लगाने का यह कार्य वाराणसी के श्री श्री संकट मुक्तेश्वर मन्दिर, वाजिदपुर, हरहुआ से उद्धाटित किया गया। एक करोड़ पीपल लगाने की योजना का नाम दुनिया के प्रति प्रेम जाहिर करने के लिए ‘लव यू दुनिया’ रखा गया है। पहली बार उद्घाटन में श्री मंदिर के पवित्र प्रांगण में दो पीपल के पौधे इस विश्व कल्याण की योजना को समर्पित कर रोपे गए। हालांकि आज ही के दिन 16 अगस्त 2021 को ‘लव यू दुनिया’ याोजना को प्रारंभ क...

प्रभासाक्षी डॉट कॉम ने डिजिटल पत्रकारिता को तकनीकी, तेवर और कलेवर सबकुछ देने का काम किया

चित्र
प्रभासाक्षी डॉट कॉम ने डिजिटल पत्रकारिता को तकनीकी, तेवर और कलेवर सबकुछ देने का काम किया # वर्ष 2001 में हिंदी समाचार पोर्टल के रूप में प्रभासाक्षी का हुआ उदय  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। जब भारत में डिजिटल पत्रकारिता ने कदम रखा था तब हर तरफ अंग्रेजी का ही बोलबाला नजर आता था। यही नहीं जो समाचार पोर्टल उस समय थे वह भी सिर्फ बड़े मीडिया हाउसों के ही थे। ऐसे में हिंदी पाठकों के लिए उनसे जुड़ाव आसान नहीं था। उस परिस्थिति को देखते हुए वर्ष 2001 में हिंदी समाचार पोर्टल के रूप में प्रभासाक्षी का उदय हुआ। बीस वर्ष पहले जब प्रभासाक्षी.कॉम की स्थापना हुई तब शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि राष्ट्रभाषा और राजभाषा हिंदी में कोई समाचार पोर्टल पाठकों का इतना विश्वास अर्जित करेगा और इतनी लंबी यात्रा करेगा। जब हम पत्रकारिता की पढ़ाई करते हैं तो हमें यही पढ़ाया जाता है कि देश में पत्रकारिता की शुरुआत एक 'मिशन' के रूप में हुई थी, प्रभासाक्षी के संदर्भ में भी यही कहा जा सकता है कि इसकी शुरुआत भी एक 'मिशन' के रूप में हुई थी। जब भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्...

मेरे ऊपर न तो कोई दबाव है, और न ही मैं किसी के दबाव में आने वाला हूं: महेंद्र सिंह तंवर

चित्र
मेरे ऊपर न तो कोई दबाव है, और न ही मैं किसी के दबाव में आने वाला हूं: महेंद्र सिंह तंवर # गाजियाबाद नगर निगम के समग्र हित काम कर रहा हूँ, इसलिए बिना सबूत के दोषारोपण से परहेज करें: नगर आयुक्त # भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप निगम सदन के सदस्य गण करें आचरण: आशा शर्मा # गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में ब्रेक के बाद होते रहे वाद-विवाद #  अधिकांश प्रस्तवि पारित, कुछ प्रस्ताव शासन को अग्रसारित, कुछेक अव्यवहारिक प्रस्ताव निरस्त किए गए कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। सोमवार को गाजियाबाद नगर निगम के माननीय सदन की बैठक लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में संपन्न हुई। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से यह बैठक शुरू हुई। महापौर आशा शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सदन का संचालन सदन सचिव सह अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के सहयोग से किया।  राष्ट्रीय गीत के गायन के तुरंत बाद भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की सर...