झमाझम बारिश ने ली नगर आयुक्त की परीक्षा, रणनीतिक तैयारियों में हुए पास
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
झमाझम बारिश ने ली नगर आयुक्त की परीक्षा, रणनीतिक तैयारियों में हुए पास
# घनघोर बारिश से जलभराव की समस्या के समाधान हेतु जिस तरह से नगर आयुक्त की टीम देर रात से ही अग्रिम मोर्चे पर डटी रही, उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम
# नगर आयुक्त खुद उतरे सड़क पर, पांचों जोनों का लिया धुआंधार जायजा, महापौर-पार्षदों को अपनी रणनीतिक तैयारी से किया संतुष्ट, कई जगहों पर महापौर और पार्षद गण भी रहे उनके साथ
कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद। महानगर को जलजमाव की समस्या से मुक्त करने के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने पिछले एक साल से एक से बढ़कर एक उपाय किए। लेकिन बीती रात हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में उतपन्न जलजमाव की स्थिति ने यह तय हो गया कि देवराज इंद्र भी अब उनकी तैयारियों की परीक्षा ले रहे हैं और उन्हें यह स्पष्ट एहसास दिला रहे हैं कि मौजूदा बदतर स्थिति से निबटने की पूरी तैयारी कर लो। क्योंकि यह सर्वशक्तिमान प्रकृति प्रशासन की सभी तैयारियों को कमतर ठहराने पर तुली हुई है।
बता दें कि बीती रात्रि में हुई घनघोर बारिश और उसके लगातार होते रहने से शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या उतपन्न हो गई। लेकिन नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की टीम ने इस आकस्मिक प्राकृतिक समस्या के समाधान हेतु मध्य रात्रि से ही अपने अपने इलाके में जुट गई। वहीं, गाजियाबाद नगर निगम शहर वासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और उबड़ खाबड़ जगहों पर हुए जलभराव के चलते आसन्न खतरों से सुरक्षा में जुट गया। साथ ही, क्षेत्रीय पार्षदगण, महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर भी स्थिति की गम्भीरता का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रशासनिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। बावजूद इसके, गाजियाबाद के कई पॉश इलाके में एक एक फीट पानी जमा हो गया।
ततपश्चात, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा मौके पर जलभराव की समस्याओं का न केवल निस्तारण कराया, बल्कि महाप्रबंधक जल को निर्देश दिया कि बरसात के जल को बाहर करने हेतु पंप लगवाए जाएं और देखते ही देखते पम्प चलने लगे। उन्होंने बताया कि घनी बारिश के दौरान भी गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी सहित सभी टीम सड़कों पर जलभराव के समाधान के लिए डटी रही। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर न पांचों जोनों का निरीक्षण किया। जिसके तहत सबसे अधिक जलभराव की समस्या सिटी जोन के अंतर्गत पाई गई, जहां पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई तत्काल कराई गई।
क्षेत्रीय जनता की जनसमस्याओं के समुचित समाधान हेतु नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर उनके बीच पहुंचे तथा तत्काल प्रभाव से टीम लगाकर जल के प्रवाह को बदलते हुए शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त कराया। वहीं, क्षेत्रीय पार्षदों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर आशा शर्मा के द्वारा और अधिक व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए ताकि जलभराव की समस्या को और कम किया जा सके। मौके पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुम लता, अमित डबास, पार्षद पति वीरेंद्र त्यागी व अन्य पार्षदगण सहित गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन:- झमाझम बारिश से उतपन्न हालात को अपने प्रशासनिक कौशल से निबटाते हुए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें