संदेश

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ की

चित्र
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ की # नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी की कोई नहीं सुनता है, इन बातों का दो टूक खंडन किया  भास्कर ब्यूरो नई दिल्ली/पटना। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें यह बताया गया है कि नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी की कोई नहीं सुनता है। मंत्री श्री चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि ऐसी बातें सरासर असत्य एवं मनगढ़ंत व काल्पनिक है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एकजुट है। बिहार में लंबे समय से विकास कार्य किए जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग में भी कई बड़े फैसले मुख्यमंत्री श्री कुमार के कुशल व प्रगतिशील नेतृत्व में ही लिए गए हैं।  बता दें कि गत 2 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में ए.एन.आई न्यूज़ के कैमरा सहायक विजय कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री श्री कुमार से पूछा गया कि कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग सम्राट चौधरी के द्वारा कहा जा रहा है कि सरकार में मेरी कोई नहीं सुनता है। उन्...

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए किया चुनाव शंखनाद

चित्र
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए किया चुनाव शंखनाद # भाजपा को दिया अपने उल्लेखनीय कार्यों का श्रेय और पार्टी के पूरे कुनबे के सहयोग का आभार जताया  # सिर्फ आकार में ही नहीं, बल्कि जनहितैषी कार्यों में भी सबसे आगे है साहिबाबाद कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों को गिनाते हुए चुनाव शंखनाद कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि उन्होंने अपने उल्लेखनीय कार्यों का श्रेय अपनी पार्टी भाजपा को दिया और पार्टी के पूरे कुनबे के सहयोग का आभार जताकर सबका दिल जीत लिया। उनके कहने का सार साफ है कि सिर्फ आकार में ही नहीं, बल्कि जनहितैषी कार्यों में भी साहिबाबाद विधानसभा सबसे आगे है। बता दें कि सोमवार को सुनील कुमार शर्मा, विधायक साहिबाबाद द्वारा रॉयल पैलेस वसुंधरा में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं चेयरमैन खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका रीना भाटी मौजूद रहीं। इस दौरान "विकास की ओर अग्रसर हमारा साहिबाबाद" नाम की विकास की पत्रिका को सुनील श...

जानिए, ई-रुपी क्या है और क्या-क्या होंगे इसके फायदे?

चित्र
जानिए, ई-रुपी क्या है और क्या-क्या होंगे इसके फायदे? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और इसके तहत होने वाले लेन-देन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पिछले सात वर्षों में कई क्रांतिकारी व युगान्तकारी कदम उठा चुके हैं। डिजिटल पेमेंट सिस्टम "ई-रूपी" उनमें से एक और बिल्कुल नया है। यह सोमवार को भारत में एक नया डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च हुआ है। इसके लिए लोगों को इंटरनेट बैंकिंग या कार्ड आदि की जरूरत नहीं होगी। पीएम मोदी ने इसे लोगों तक सरकारी सेवाओं का फायदा पहुंचने के लिए लॉन्च किया है। यह देश की अपनी डिजिटल करेंसी के रूप में भारत का पहला कदम है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-वाउचर-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन ई-रुपी (e-RUPI) को लॉन्च किया। यह एक प्रीपेड ई-वाउचर है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने विकसित किया है। इस प्लेटफॉर्म को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीस...

जरा सोचिए, धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती के लिए समान नियम बनाने में विलम्ब क्यों, किसके लिए?

चित्र
जरा सोचिए, धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती के लिए समान नियम बनाने में विलम्ब क्यों, किसके लिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन यहां पर विभिन्न धर्मावलंबियों के लिए बनाए गए नियम-कानूनों में भेदभाव स्पष्ट नजर आ रहा है। सवाल है कि क्या इसके पीछे भी हमारे संविधान निर्माताओं और कानून बनाने वालों की कोई सोची समझी रणनीति रही होगी, जिसे समझने में हमलोग अब तक विफल रहते आये हैं।  या फिर, मौजूदा राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक स्थिति के बारे में सपने में भी उन्होंने परिकल्पना नहीं की होगी, जहां धार्मिक प्रबंधन और सांस्कृतिक संकीर्णताओं से सियासत प्रभावित है और इस मनःस्थिति से सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी व्यवस्था भी अछूती नहीं बची है।  सवाल यह भी है कि इस अप्रत्याशित स्थिति-परिस्थिति के लिए किसे दोषी समझा जाए। और यदि किसी को दोषी नहीं समझा जाए तो फिर क्यों नहीं सभी धर्मों के बीच में कानूनी समानता स्थापित करने का पुनः प्रबंध किया जाए। अगर ऐसा होता है तो धार्मिक विविधताओं से भरे इस देश का काफी भला हो जाएगा...

नीतीश कुमार ने ललन सिंह पर भरोसा जताकर चकित कर दिया सियासी सुरमाभोपालियों को

चित्र
नीतीश कुमार ने ललन सिंह पर भरोसा जताकर चकित कर दिया सियासी सुरमाभोपालियों को # जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के ऊपर नीतीश कुमार के राष्ट्रीय सपनों को साकार करने का आ गया नैतिक भार @ कमलेश पांडेय/ वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार समाजवादी सियासत के शहंशाह और बिहार के दिग्गज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की कमान अपने भरोसेमंद सिपहसालार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष सौंपकर वह सियासी चाल चल दी है, जिसकी उम्मीद बहुतों को भी नहीं रही होगी। लेकिन स्वभाव से नेकदिल इंसान और राजनीतिक बारीकियों को समझने वाले सियासी बादशाह 1970 के दशक से वह अप्रत्याशित फैसले लेते आये हैं, जिसकी वजह से उन्हें बिहार की सियासत का चाणक्य कहा जाता है।  आखिर एक अभियंता तमाम सियासी विद्रूपताओं व उलझनों को सहते-झेलते हुए कैसा राजनैतिक महल तैयार कर सकता है, जदयू इसका जीता जागता उदाहरण है। जब जनता पार्टी को निगलने के लिए आरएसएस पृष्ठभूमि वाले राजनेता गोलबंद हुए, जब जनता दल को कमतर दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सजग हुई और जब ...

सिबिल रिपोर्ट की समस्याएं और उनके समाधान के बारे में जानिए, सिबिल से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब भी आपके लिए जानना है जरूरी

सिबिल रिपोर्ट की समस्याएं और उनके समाधान के बारे में जानिए, सिबिल से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब भी आपके लिए जानना है जरूरी @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार बैंकिंग के नजरिए से सिबिल स्कोर तीन अंक की एक संख्या है जो 300 से 900 तक होती है। यह किसी व्यक्ति की लोन लेने की योग्यता को दर्शाती है। इसलिए कर्ज या लोन लेने के इच्छुक लोगों को अपना सिबिल स्कोर हमेशा दुरुस्त रखना चाहिए। ऐसे में सिबिल रिपोर्ट की समस्याएं और उनके समाधान के बारे में जानना ऋण लेने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। वहीं, सिबिल से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल-जवाब भी यदि आप जान लेते हैं, तो ऋण लेना-देना और इस क्रम में आने वाली बाधाओं से निपटना आपके लिए आसान हो जाएगा। बता दें कि, जब भी कोई व्यक्ति या संस्था नए लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करता है, तो लोन देने वाले संस्थान आवेदक को लोन देने के जोखिम का मूल्यांकन करने के लिए उसके क्रेडिट स्कोर की जांच करता है। यही वजह है कि एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना, जो 900 के करीब हो, एक नए लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन की मंज़ूरी की संभावना को बढ़ाता ह...

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, प्रत्येक वर्ष मिलेंगे 6000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, प्रत्येक वर्ष मिलेंगे 6000 रुपये @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार केंद्र में पिछले 7 वर्षों से सत्तारूढ़ बीजेपी गठबंधन की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों, मजदूरों, कारीगरों और अन्य छोटे मोटे काम-धंधे करने वाले लोगों की नियमित आमदनी विकसित करने की गरज से कुछ ठोस कार्य किये हैं, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी एक है। इसके तहत मोदी सरकार प्रत्येक किसान परिवार को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में प्रदान करती है। इससे पाई पाई को मोहताज समझे जाने वाले किसानों को काफी राहत मिली है। यह पैसा उनके बीज, खाद या दवा सम्बन्धी लेन देन के समयबद्ध निपटारे में काफी काम आ रहा है। इसलिए इस आलेख के जरिए मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि कैसे होता है इस महत्वपूर्ण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन।आप पीएम किसान स्कीम में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से करा सकते हैं। यदि किसान चाहें तो कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, नहीं तो ऑनलाइन https://pmkisan.gov.in/ से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ...