संदेश

कितना विश्वसनीय है क्रिप्टो करेंसी? यह क्या है, कैसे कार्य करती है? इससे क्या लाभ-हानि है और इसका भविष्य कैसा है?

चित्र
जानिए, कितना विश्वसनीय है क्रिप्टो करेंसी? यह क्या है, कैसे कार्य करती है, इससे क्या लाभ-हानि है और इसका भविष्य कैसा है? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्रिप्टो करेंसी के तौर तरीकों पर एक बार फिर देश दुनिया में बहस छिड़ी हुई है। क्योंकि गत माह यानी मई 2021 में एक मनहूस बुधवार ऐसा भी आया जिस दिन को पूरी क्रिप्टो करेंसी की दुनिया हिल गई थी। क्योंकि, इसे मार्केट कैप में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। दरअसल, इस दिन बिनांस और कॉइनबेस सहित कई बड़े ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म क्रैश हो गए थे, जिससे इसके निवेशकों को भारी निराशा हुई थी। सुकून की बात सिर्फ इतनी रही कि, बाद के घंटों में बिटकॉइन, एथेरेउम और दोगेकोइन जैसी कई क्रिप्टोकरेंसी में सुधार देखने को मिला था। यहां पर यह स्पष्ट कर दें कि ये ताजातरीन भारी गिरावट वित्तीय और भुगतान संस्थानों को क्रिप्टो करेंसी सेवाएं देने से बैन करने के चीन के फैसले के बाद आई थी। बता दें कि दुनिया के सबसे खतरनाक व्यवसायिक देश चीन की तीन सरकारी संगठनों यथा, नेशनल इंटरनेट फाइनेंस एसोसिएशन ऑफ चाइना, चाइना बैंकिंग एसोसिएशन और पेमेंट एंड क्लियरि...

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का भी होता है सम्मान: पूजा मेहता

चित्र
कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का भी होता है सम्मान: पूजा मेहता वेस्ट यूपी कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने पूजा मेहता को दी  कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी # गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी में हाल तक रहीं हैं  उपाध्यक्ष, नया पद मिलने पर छोड़ी पुरानी जिम्मेदारी @ कमलेश पांडेय/ गाजियाबाद।  महानगर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रह चुकी पूजा मेहता को मेहनत व जनसंघर्ष का फल मिला है, क्योंकि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनकी काबीलियत को देखते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया गया है। महिला कांग्रेस कमेटी की पश्चिमी उत्तर  प्रदेश की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने पूजा मेहता को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषण अपने लेटर पैड द्वारा की है।  उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए लिखा है कि जिस तरह आप कांग्रेस के लिए संघर्ष कर रही हैं, वैसे ही महिला जिलाध्यक्ष बनने के बाद भी कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी और महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास अपने स्तर से करेंगी। वहीं, पूजा मेहता के महिला जिलाध्यक्ष बनने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर बधाई...

केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने 1515.78 लाख रु के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

चित्र
केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने 1515.78 लाख रु के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास  # गाजियाबाद लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मुरादनगर व धौलाना में किया गया लोकार्पण व शिलान्यास कार्य @ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद।  मंगलवार को डॉ. जनरल वी के सिंह, सांसद गाजियाबाद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री, भारत सरकार द्वारा लोक सभा गाजियाबाद अंतर्गत विधानसभा मुरादनगर व धौलाना में लगभग 1515.78 लाख रु के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।  बता दें कि केंद्रीय मंत्री द्वारा रजापुर ब्लॉक में एमआरएल-3 मटियाला से नूरपुर वाया कनौजा चितोड़ा में लागत 51868 लाख रुपये से, एनएच 58 से भोवापुर वाया शाहपुर में लागत 316.58 लाख रुपये से, कल्लू गढ़ी से मयूर विहार सम्पर्क निर्माण कार्य में लागत 98.68 लाख रुपये से, दूधिया पोपल से भूह गठी सम्पर्क 4. कुडिया गढ़ी से डासना एकला इनायतपुर सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य में लागत 73.46 लाख रुपये से, एकला इनायतपुर से गुज्जर गढ़ी सम्पर्क कार्य निर्माण कार्य में लागत 110.59 लाख रुपये से और मुरादनगर ब्लॉक में मुरादनगर रावत...

वार्ड सदस्य को अनुरक्षण के लिए मिलेगा पांच हजार से अधिक: सम्राट चौधरी

चित्र
वार्ड सदस्य को अनुरक्षण के लिए मिलेगा पांच हजार से अधिक: सम्राट चौधरी @ कमलेश पांडेय/दिल्ली-पटना। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंचायती राज विभाग के माध्यम से क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति के तहत 15 वें वित्त आयोग के अनुदान की प्रप्ति के सात दिनों में पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत द्वारा प्रति माह 4000 की दर से अनुदान राशि वार्ड क्रियान्व्यन एवं प्रबन्धन समिति के खाते में हस्तानान्तरित की जायेगी। जिसमें से अनुरक्षको को 2000 रुपया प्रति माह के दर से मानदेय का भुगतान किया जा सकेगा और शेष 2000 रुपया का उपयोग जलापूर्ति योजनाओं के अनुरक्षण में किया जायेगा।  मंत्री श्री चौधरी की इस घोषणा के बाद इस योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों से राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि जब से भाजपा नेता व विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने पंचायती राज विभाग की कमान संभाली है, तब से त्रिस्तरीय पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों के दूरगामी हक में वो एक से बढ़कर एक फैसले ले रहे हैं, जिससे सूबे में नीतीश कुमार की गठबंधन सरकार का इकबाल बुलंद ...

बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने सामूहिक कोविड टीकाकरण करवाने वाले अल्पसंख्यक परिवार के पास भिजवाया गुलदस्ता, बनाया लोकल ब्रांड एम्बेसडर

चित्र
बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने सामूहिक कोविड टीकाकरण करवाने वाले अल्पसंख्यक परिवार के पास भिजवाया गुलदस्ता # बहराइच में मुस्लिम परिवार के 16 सदस्यों ने करवाया  सामूहिक कोविड टीकाकरण और शेष अन्य का भी जल्द करवाएंगे # जब शाहिद अली ने अपने परिवार के 16 लोगों के साथ ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज तो डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने तहसीलदार के हाथों भेजा गुलदस्ता # शाहिद अली बने कोविड वैक्सिनेशन कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर, वैक्सीन के लिए लोगों को करेंगे जागरूक @ कमलेश पांडेय/दिल्ली-लखनऊ-बहराइच उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में एक मुस्लिम परिवार के 16 लोगों ने एक साथ कोविड अस्पताल सेंटर पर बने कोरोना टीकाकरण बूथ पर पहुंचकर एक के बाद एक करके सभी ने कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज ली। शाहिद अली के परिवार के इस नेक कदम से अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम परिवारों में कोविड 19 टीकाकरण को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है। जनपद में इस बात की चर्चा है कि यह पूरी बात जब जिले के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह की संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने इसके दूरगामी महत्व को समझा और अपने प्रतिनिधि के तौर पर इलाके के त...

टॉप 10 यूपीआई एप्प्स देते हैं यूपीआई पेमेंट्स की सुविधा, पलक झपकते ही होता है सुरक्षित भुगतान

टॉप 10 यूपीआई एप्प्स देते हैं यूपीआई की सुविधा, पलक झपकते ही होता है सुरक्षित भुगतान @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस अब त्वरित और भरोसेमंद भुगतान एप्प की प्रक्रिया के रूप में विस्तारित होने के साथ साथ लोकप्रियता भी प्राप्त कर रहा है। यह  भारत में डिजिटल लेनदेन के सबसे पसंदीदा तरीकों में से एक बन रहा है। मसलन, ऐसे कई ऐप हैं जो यूजर्स को यह सुविधा मुहैया कराते हैं। इसके अलावा, कई बैंकों ने यूपीआई के साथ करार किया है, जिनके ग्राहक इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बैंक ऐप के जरिए भी कर सकते हैं। बाजार में कई चैट प्लेटफॉर्म और मोबाइल वॉलेट द्वारा भी यूपीआई की पेशकश की जा रही है। सवाल है कि यूपीआई क्या है, तो जवाब होगा कि यूपीआई एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) के माध्यम से पैसे भेज और प्राप्त कर सकता है। इसके माध्यम से पैसा सीधे ग्राहक के बैंक से डेबिट हो जाएगा। निःसन्देह, यूपीआई ने लोगों के भुगतान की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बना दिया है। अब लोग चुटकी में भुगतान कर सकते हैं। वहीं, यूपीआई भुगतान...

प्रैक्टो जैसे ऐप से डॉक्टर-रोगी के सम्बन्धों को झुलसने से बचाइए

चित्र
जैसे ऐप से डॉक्टर-रोगी के सम्बन्धों को झुलसने से बचाइए @ डॉ मनीष कुमार/न्यूरोसर्जन, दिल्ली-एनसीआर भले ही चिकित्सकों को पृथ्वी का दूसरा भगवान समझा जाता है, लेकिन देश व समाज में कुछ ऐसी प्रत्यक्ष-परोक्ष  ताकतें सक्रिय हैं, जो इनके पवित्र पेशे के माध्यम से आर्थिक शोषण को बढ़ावा दिलवा रही हैं। ऐसा करके वो लोग न केवल रोगियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि अकस्मात अप्रत्याशित चिकित्सा बोझ पैदा करके  उनके तीमारदारों को भी मानसिक व आर्थिक रूप से रुग्ण बनाने की वजह बन रहे हैं। ऐसे संगठित व अनापेक्षित  कुकृत्यों से चिकित्सकों की सामाजिक प्रतिष्ठा गिरी है, और लोगों को उनमें भी कोई 'खलनायक' नजर आता प्रतीत हो रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सच कहा जाए तो आज शायद हर किसी को यह पता है और समझ में आता है कि आप जिस मोबाइल को या किसी भी तकनीकी गैजेट्स यानी यंत्र को, जो आपके जीवन को आसान बनाने-करने का आभास देता है और आप उसे अपनी जेब में प्यार से लिए फिरते हैं, यह न केवल आपकी जासूसी करता है बल्कि आपके हितों के साथ समझौता और कभी कभार खिलवाड़ भी करता है। अमूमन, आपके हर फै...