बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल को दी जन्मदिन की बधाई

बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल को दी जन्मदिन की बधाई

राजनैतिक दुनिया
गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता व वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल का जन्मदिन उनके स्वजनों, परिजनों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ मनाया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, अभियंताओं, लेखाकारों व उद्यमियों ने भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व मनपसंद उपहार भी प्रदान किये। वरिष्ठ बीजेपी नेता व जीडीए बोर्ड मेम्बर पवन गोयल ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिताजी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद पूजा-अर्चना की और जरूरतमंद लोगों को उपहार प्रदान किये। उसके बाद अपने घर और ऑफिस पर पहुंचने वाले शुभचिंतकों से मिले। उन्होंने सबकी शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए सबका आभार जताया। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 72 के अलावा पूरे साहिबाबाद और गाजियाबाद के लोगों ने उन्हें अपना प्यार दिया है, जिसके लिए वो तहेदिल से सबके आभारी बने रहेंगे।

फोटोकैप्शन:- जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल निगम पार्षद मनोज गोयल को जन्मदिन की बधाई देते हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया