इंदिरापुरम में आरएसएस द्वारा 'एक दौड़ देश के नाम' आयोजित, प्रतिभागी युवकों को किया सम्मानित
इंदिरापुरम में आरएसएस द्वारा 'एक दौड़ देश के नाम' आयोजित, प्रतिभागी युवकों को किया सम्मानित
राजनैतिक दुनिया
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंदिरापुरम पश्चिम नगर द्वारा रविवार को 'एक दौड़ देश के नाम' का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया गया, जिसके तहत युवकों द्वारा 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। इस दौड़ में स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौड़ में शामिल युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 87 समेत आस पास के वार्डों के युवकों ने हिस्सा लिया। पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी शुरू से अंत तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और उसे सफल बनाने में अपना अभिन्न योगदान दिया।
नगर संघ संचालक देवेंद्र ने बताया कि संघ के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 'एक दौड़ देश का नाम' का आयोजन आज इंदिरापुरम काला पत्थर से शुरू हुई, जो न्याय खंड दो, न्याय खंड 3, मंगल चौक, शिप्रा रिवेरा मंदिर, ज्ञान खंड, अभय खंड होते हुए न्याय खंड 1 स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर दिनेश सिंह, वार्ड नम्बर 87 के पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, राधेश्याम त्यागी, अभिषेक, पुष्कर आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की और बताया कि इससे युवकों में राष्ट्रीय भावना मजबूत होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें