यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा के नेतृत्व में डीएम और एसएसपी से मिला पार्टी प्रतिनिधिमंडल, मांगी सुरक्षा

कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा के नेतृत्व में डीएम और एसएसपी से मिला पार्टी प्रतिनिधिमंडल

# सिविल एवं पुलिस प्रशासन से डॉली शर्मा की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की गुहार लगाई
@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉली शर्मा ने सोमवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी मुनिराज से उनके कार्यालय कक्ष में अपनी पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की और हाल में ही एक पाकिस्तानी द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के मद्देनजर अपनी सुरक्षा चिंताओं से उन्हें अवगत कराया और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की। 
पार्टी प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, 
पूर्व मेयर प्रत्याशी और एआईसीसी सदस्य विजय चौधरी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, धौलाना विधानसभा क्षेत्र, हापुड़ जनपद अरविंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा मेहता, प्रदेश महासचिव कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जितेंद्र गौड़, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं निगम पार्षद विकास खारी, जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कपिल यादव, अनुज चौधरी, जगत विष्ट, मुनीन्द्र सिंह बिल्ला आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती डॉली शर्मा ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ट्वीटर पर करांची, पाकिस्तान से एक व्यक्ति द्वारा अभद्रता पूर्वक जान से मारने की दी गई धमकी के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए एक शिकायती  पत्र दिया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आपके संज्ञान में यह विषय लाना है कि मैं श्रीमती डॉली शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र एवं पूर्व महापौर प्रत्याशी, गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र, साहिबाबाद स्थित लिंक थानांतर्गत सूर्यनगर, गाजियाबाद की स्थायी निवासी हूँ। मेरी ट्वीटर आईडी @dollysharmaINC है, जो कि एक वेरिफाई एकाउंट है। गत 6 जुलाई 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गिरीश के सरोवा मुझसे मिलने मेरे पिताजी श्री नरेन्द्र भारद्वाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष, गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के प्रह्लादगढ़ी, गाजियाबाद स्थित कैम्प कार्यालय पर आए थे और एक पुष्प गुच्छ भेंट की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपनी ट्वीटर आईडी @sarova_g पर साझा की थी। इसी पर टिप्पणी करते हुए  और मुझे भी टैग करते हुए एक विदेशी ट्वीटर आईडी @kashif_kt, जो राव काशिफ तहसीन, करांची, पाकिस्तान की है, से अभद्रता पूर्वक ए.के. 47 के प्रयोग से जान से मारने की धमकी दी गई है, जो चिंताजनक बात है। इसके स्क्रीन शॉट की चार छायाप्रति संलग्न है।

इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस विषय में एक प्राथमिकी दर्ज कर सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ इंटरपोल की मदद से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि हमारे एवं हमारे परिवार के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, मेरे आवास और क्षेत्र भ्रमण की भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए एवं इससे जुड़ी खुफिया जानकारी मुझे मुहैया करवाई जाए, ताकि मैं महफूज रहकर देश व समाज की भलाई के लिए निरन्तर कार्य कर सकूं। इस सहयोग के लिए मैं श्रीमान का सदैव आभारी बनी रहूंगी।

बता दें कि श्री मती डॉली शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, यूपीसीसी, सूर्यनगर, गाजियाबाद में रहती हैं और अपने कार्य के सिलसिले में गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली-एनसीआर के अलावा देहरादून-लखनऊ एक किये रहती हैं। जिससे उनकी जान पर खतरा अधिक है। इसलिए उनके घर से लेकर पार्टी तक के लोग उनकी सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं और सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी इससे पूर्व साइबर सेल और लिंक रोड के थानाध्यक्ष को आवेदन सहित दे रखी है, जिसके बाद पुलिस चौकस हो चुकी है। आईबी और एलआईयू ने भी अपने स्तर से कार्रवाई तेज कर दी है।

फोटोकैप्शन:- 1. जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए यूपीसीसी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ राजनेतागण।

फोटोकैप्शन:- 2. एसएसपी मुनिराज को शिकायती पत्र सौंपते हुए यूपीसीसी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ राजनेतागण।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया