कांग्रेस नेत्री डोली शर्मा के 37वें जन्मदिवस पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कांग्रेस नेत्री डोली शर्मा के 37वें जन्मदिवस पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
# पिता नरेंद्र भारद्वाज, पति दीपक शर्मा समेत परिवारीजनों, पार्टीजनों व मित्रों ने धूमधाम से मनाया जन्म दिवस
कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद। यूपीसीसी की प्रदेश प्रवक्ता और गाजियाबाद-गौतमबुद्धनगर प्रभारी डॉली शर्मा का जन्मदिवस आज पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनके पिता और गाजियाबाद के दिग्गज कांग्रेस नेता, बड़े उद्यमी और बहुचर्चित समाजसेवी नरेंद्र भारद्वाज ने फोन करके बधाई दी। उनके पति और यूपी-उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध उद्यमी दीपक शर्मा ने भी उनके सुदीर्घ और सफल जीवन हेतु बधाई दी। कांग्रेस के टिकट पर 2019 में गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं डॉली शर्मा न केवल दिल्ली एनसीआर बल्कि हिंदी पट्टी की ऐसी पहली दिग्गज कांग्रेस नेत्री हैं, जिनकी ब्राह्मण समाज के साथ साथ सर्व समाज की महिलाओं पर अच्छी खासी पकड़ है। अपनी राजनीतिक प्रतिभा, सामाजिक पकड़ और उत्कृष्ट भाषण शैली के चलते वह नेहरू-गांधी परिवार की करीबी नेताओं में समझी जाती हैं और प्रियंका गांधी गुट की तेजतर्रार सिपहसालार समझी जाती हैं। वह वर्ष 2017 में गाजियाबाद नगर निगम के महापौर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। 2014 के गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में तत्कालीन पार्टी प्रत्याशी राजबब्बर को मजबूती से चुनाव लड़वाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के चलते ही पार्टी इन्हें पश्चिमी उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद-गौतमबुद्धनगर (नोएडा) क्षेत्र में एक मजबूत कांग्रेस संगठनकर्ता और नेता के रूप में स्थापित करना चाहती है, ताकि कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथ मजबूत हो सकें। बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्रह्लादगढ़ी (वसुंधरा सेक्टर 16बी) निवासी भारद्वाज परिवार पिछले 5-6 दशकों से कांग्रेसी है और पार्टी के दुर्दिन काल (भाजपा, सपा, बसपा, जद के शासनकाल) में भी कांग्रेस परिवार के प्रति निष्ठावान रहा है। इस परिवार की जनता पर गहरी पकड़ रही है, इसलिए कभी इस परिवार ने बैक डोर पॉलिटिक्स नहीं की। यानी विधान परिषद या राज्यसभा की सीट या अन्य बैक बेंचर पद की आकांक्षा नहीं पाली। जिससे स्थानीय कांग्रेसी भी इस परिवार को बड़े ही सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र भारद्वाज गाजियाबाद महानगर काँग्रेेेस केे पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। डॉली शर्मा भी गाजियाबाद के सूर्य नगर स्थित सी ब्लॉक में परिवार के साथ रहती हैं।
डॉली भारद्वाज (अब डॉली शर्मा) का जन्म गाजियाबाद में 30 अक्टूबर 1984 को हुआ है। उन्होंने शुरुआती शिक्षा ग्रीन फील्ड स्कूल, चंद्र नगर गाजियाबाद से ली है। 2007 में आईएमएस नोएडा से उन्होंने एमबीए किया है। इसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन, लोधी रोड, दिल्ली से एचआर में डिप्लोमा किया। उन्हें शुरू से म्यूजिक का शौक रहा है। 25 नवंबर 2007 को उनकी शादी गाजियाबाद, सूर्यनगर के ही रहने वाले प्रतिष्ठित उद्यमी दीपक शर्मा के साथ हुई। उनका बेटा अथर्व शर्मा भी प्रतिभाशाली छात्र है। उनका कपड़े, विद्युत समान आदि का व्यवसाय भी है। उनका राजनैतिक करियर भी शानदार बन चुका है। पिता की वाकपटुता और बहादुरी उनमें कूट कूट कर भरी है। वर्ष 2017 में उन्हें कांग्रेस ने गाजियाबाद से मेयर का चुनाव लड़ने का मौका दिया था। उससे पहले उनके पास पार्टी में काेई पद नहीं था। मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा शर्मा विजयी रही थीं, जबकि डॉली दूसरे नंबर पर रही थीं और उन्हें दमदार चुनौती दी थीं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और गाजियाबाद के सांसद जनरल वी के सिंह (अवकाश प्राप्त) को कड़ी टक्कर देने में सफल रही थीं। कोरोना की दोनों लहर के दौरान उन्होंने अपने परिजनों और पार्टीजनों के साथ मिलकर जनसामान्य की काफी मदद की हैं, जिससे पिता-पुत्री की यशकीर्ति में व्यापक इजाफा हुआ है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक रणनीतिकार और स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी उनका उपयोग करे, यही शुभकामनाएं पार्टी जनों ने फोन पर और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें दी है। दैनिक भास्कर परिवार ने भी उनके सफल सियासी करियर की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें