सुशासन और विकास की पत्रकारिता के निमित्त किन-किन मुद्दों को आप कैसे उठाएंगे? ऐसे समझिए
सुशासन और विकास की पत्रकारिता के निमित्त किन-किन मुद्दों को आप कैसे उठाएंगे? ऐसे समझिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक किसी भी देश-प्रदेश के समग्र उत्थान के लिए सुशासन और विकास पहली शर्त है, जिसका मुख्य स्रोत राजनीति और प्रशासन है। जबकि सुशासन और विकास की पत्रकारिता समाज को मजबूत बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। जानकार बताते हैं कि ऐसी पत्रकारिता न केवल समस्याओं को उजागर करती है, बल्कि समाधान-केंद्रित रिपोर्टिंग के जरिए नीति-निर्माताओं और जनता के बीच पुल का काम करती है। सत्ताधारी नेता और विपक्ष दोनों इस नजरिए से लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते कि उनकी नीयत साफ हो।इसके कतिपय तरीके निम्नलिखित हैं- पहला, जांच-पड़ताल आधारित रिपोर्टिंग करें : केंद्र स्तरीय, राज्य स्तरीय और त्रिस्तरीय पंचायती राज से जुड़ीं विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार, देरी या गुणवत्ता की जांच करें; और इसके वास्ते स्थानीय स्रोतों, आरटीआई और आधिकारिक दस्तावेजों से सबूत इकट्ठा करें। फिर उन्हें प्रकाशित करें या उन्हें फिल्मांकित करें, ताकि लोगों को हक़ीकत समझ आ जाए। दूसरा, समुद...