संदेश

लिव इन रिलेशनशिप: इस अमर्यादित परम्परा को हतोत्साहित कीजिए

चित्र
लिव इन रिलेशनशिप: इस अमर्यादित परम्परा को हतोत्साहित कीजिए @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह/आईएएस आधुनिक दिलोदिमाग के लोगों द्वारा लिव इन रिलेशनशिप को चाहे कितना भी व्यवहारिक करार दिया जाए और इसे कानूनी अमलीजामा पहनाने के यत्न किये जाएं, लेकिन यदि आप तन और मन से भारतीय हैं तो इस अनैतिक और अमर्यादित परम्परा को हतोत्साहित करने की जरूरत है। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि ऐसे सम्बन्धों से जहां एक ओर प्रतिबंधित गर्भपात की विकृत मनोदशा को चोरी-छिपे बढ़ावा मिलता है, वहीं दूसरी ओर यदि संतान हो भी जाये तो उसे लेकर हमारा समाज तरह-तरह के किन्तु-परन्तु करता आया है और करता रहता है।  कोढ़ में खाज यह कि यदि ऐसे आवासीय सह-सम्बन्ध किसी विदेशी या आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों-युवतियों के साथ या उनके बीच बन जाएं, तो उससे उतपन्न होने वाली लक्षित घटनाओं की तह तक पहुंचना राष्ट्रीय या प्रादेशिक सुरक्षा जांच एजेंसियों के लिए भी टेढ़ी खीर साबित होती है। कई बार तो ऐसे रिश्ते और उनके लक्षित दुरुपयोग से स्थितियां इतनी मुश्किल भरी हो जाती हैं कि उससे राष्ट्रीय हित व सुरक्षा दोनों प्रभावित होते हैं। वहीं, आज समाज में लव जिहाद के ...

पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 में पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करवाया

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 में पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करवाया # लोग बता रहे हैं कि नई दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र के विकास को भी पीछे छोड़ चुका है वार्ड नम्बर 72 में जारी अप्रत्याशित विकास  राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा रविवार को वैशाली सेक्टर 1 हाउस नंबर 301 के सामने वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पार्क की चहारदीवारी और उसमें चलने के लिए फुटपाथ के निर्माण का कार्य पार्षद निधि द्वारा करवाए जा रहा है। इस अवसर पर संतोष रस्तोगी, केएल शर्मा व ईश्वरी देवी द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं, पार्षद मनोज गोयल द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने पिछले 5 साल में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। कई लोगों ने तो दिल्ली स्थित एनडीएमसी क्षेत्र से भी अच्छा और ज्यादा विकसित वार्ड अपने वार्ड नम्बर 72 को घोषित कर दिया है। वहीं, पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पूरा वार्ड...

तो अब बीजेपी के सियासी भविष्य के लिए भी खतरा बन चुके हैं क्षेत्रीय दल!

चित्र
तो अब बीजेपी के सियासी भविष्य के लिए भी खतरा बन चुके हैं क्षेत्रीय दल! # पहले जनसंघ-बीजेपी और अब कांग्रेस-आप को साधकर बढ़ा चुके हैं अपना क्षेत्रीय दबदबा @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों के एक बार फिर से उभरने के चलते वह भारतीय जनता पार्टी पशोपेश में पड़ चुकी है, जो कि कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की आड़ में इन्हें खाद-पानी प्रदान करती आई है। यह बात दीगर है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के इन प्रयासों को मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हद से ज्यादा कभी तवज्जो नहीं दी।  दरअसल ये वही समाजवादी राजनीतिक ताकतें हैं, जिनके साथ पहले 1977 में, फिर 1989 में और फिर 1998 व 1999 में भाजपा नेता कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस मुक्त भारत का सपना संजोए बैठे थे। वैसे तो 2014 और 2019 में भी इनकी पूछ रही, लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी ने इन्हें वैसा भाव नहीं दिया, जैसा कि अटल-आडवाणी की जोड़ी दिया करती थी। यही वजह है कि समाजवादी सियासत से निकले तमाम क्षेत्रीय दल भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा बड़ी राजनीतिक चुनौती देने को आतुर दिखाई द...

पार्षद मनोज गोयल ने सिरफिरे बिलावल भुट्टो के पुतले पर जूते बरसाए

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने सिरफिरे बिलावल भुट्टो के पुतले पर जूते बरसाए # पार्टी के द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे मनोज गोयल राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद।  पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी किये जाने के चलते शनिवार को गाजियाबाद महानगर भाजपा द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए बिलावल भुट्टो का  पुतला दहन किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  इसी कड़ी में वार्ड नम्बर 72  कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल द्वारा पुतले पर जूते मार कर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर श्री गोयल ने कहा कि पीएम मोदी भारत के आन बान शान के प्रतीक बन चुके हैं। इसलिए टुच्चे पाकिस्तानी नेताओं द्वारा की गई गलत बयानबाजी अस्वीकार्य हैं। भारत के हाथों कई बार धोया जा चुका पाकिस्तान और उसके सिरफिरे नेताओं को यदि अक्ल नहीं आई तो इसी तरह से जूते बरसाएंगे।

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, विशाल भंडारा आयोजित, कम्बल वितरित

चित्र
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया # फॉक्स स्काई, साहिबाबाद साइट 4 स्थित कम्पनी मुख्यालय पर विशाल भंडारा आयोजित # सैकड़ों लोगों को कम्बल भी प्रदान किया गया कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। जीएचबी फाउंडेशन, साहिबाबाद साइट 4, प्रह्लादगढ़ी, वसुंधरा, गाजियाबाद के चेयरमैन और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज का जन्मदिन फॉक्स स्काई के मुख्यालय पर 10 किलो का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फाउंडेशन की सचिव और कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा की अहम उपस्थिति में एक विशालकाय भंडारा का आयोजन किया गया। ततपश्चात जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, फाउंडेशन के स्वयंसेवकों, कम्पनी के कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और लंबी उम्र समेत सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस मौके पर उनके समर्थक लोगों ने अलग-अलग केक काटकर और मिठाई बांटकर इस दिवस को यादगार बना दिया। इस मौके पर पार्टी कार्...

प्राचीन सनातन धर्म मंदिर, कौशाम्बी के प्रांगण में गरीब कन्या विवाह आयोजित, पार्षद मनोज गोयल समेत तमाम समाजसेवियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया

चित्र
प्राचीन सनातन धर्म मंदिर, कौशाम्बी के प्रांगण में गरीब कन्या विवाह आयोजित # पार्षद मनोज गोयल समेत तमाम समाजसेवियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। सोमवार को प्राचीन सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में गरीब कन्या विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए बीजेपी नेता मनोज गोयल ने कहा कि सनातन धर्म के 16 संस्कारों में शादी-विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है। इसलिए ऐसे आयोजन में समाज के सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और यथेष्ट योगदान करना चाहिए। इससे हिन्दू धर्म को मजबूती मिलेगी।  श्री गोयल ने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीबों के शादी-विवाह के आयोजन में न केवल यथेष्ट मदद देने का प्रावधान किया बल्कि बड़े बड़े सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी करवाया। इससे पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि निजी स्तर पर किया गया यह आयोजन भी प्रेरणादायक है और इसके सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं। यह आयोजन प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी के तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर कौशांबी के निवासियों के साथ-साथ निग...

अच्छी पुलिसिंग के लिए कौशाम्बी थाना प्रभारी ने क्षेत्रीय लोगों से रायशुमारी की

चित्र
अच्छी पुलिसिंग के लिए कौशाम्बी थाना प्रभारी ने क्षेत्रीय लोगों से रायशुमारी की # निगम पार्षद मनोज गोयल ने एसएचओ प्रभात दीक्षित को आपराधिक प्रवृत्ति पर लगाम लगवाने को कहा राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के निर्देश पर कौशाम्बी थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित द्वारा रविवार को कौशांबी थाने पर कौशांबी में अच्छी पुलिसिंग कैसे हो, इसके बारे में स्थानीय प्रबुद्ध लोगों से चर्चा की गई। इस परिचर्चा कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के अलावा कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन, कारवां, सीमांत विहार, आशा पुष्प विहार सहित विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया।  इस मौके पर लोगों ने निर्भीकता पूर्वक अपने अपने विचार रखे। अधिकतर लोगों ने नशाबंदी, अतिक्रमण, चैन स्नेचिंग आदि विषय पर पुलिस अधिकारियों का ध्यान खींचा। वहीं,  कुछ लोगों का मत गेट लगाकर मेन रोड रात में बंद करने का था, जबकि कुछ लोगों का मत मेन रोड पर गेट के  विरोध में था, जिसमें आम सहमति नहीं बन पाई। वहीं, गंगा टावर के साथ जयपुरिया के सामने वाले गेट पर सहमति बन पाई। वहीं...