संदेश

पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 कामना के राधाकृष्ण पार्क में बच्चों के लिए लगवाए झूले

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 कामना के राधाकृष्ण पार्क में बच्चों के लिए लगवाए झूले # लोगों ने कहा, पीछे पांच सालों में पार्षद मनोज गोयल ने पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल की पार्षद निधि से रविवार को सेक्टर 1 कामना वैशाली स्थित राधा कृष्ण पार्क में झूले लगाकर उसका शुभारंभ किया गया। समाजसेवी के एल शर्मा, कुसुम गोयल, प्रार्थना जुयाल, विमला भट्ट, किरण राणा आदि द्वारा सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल और उनकी धर्मपत्नी कुसुम गोयल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने निगम पार्षद मनोज गोयल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और बताया कि पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र की कायापलट करने में पार्षद मनोज गोयल अपनी पूरी टीम के साथ दिन रात लगे रहे। चाहे सड़कें हों, पार्क हो, प्रकाश व्यवस्था हो, सफाई व्यवस्था हो, पार्षद गोयल ने समुचित जनसुविधा मुहैया करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वहीं, पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि काम...

पार्षद मनोज गोयल ने सड़क के गड्ढों को पिचिंग करके दुरुस्त करवाया

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने सड़क के गड्ढों को पिचिंग करके दुरुस्त करवाया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा गुरुवार को गाजियाबाद नगर निगम ने वैशाली सेक्टर 1 स्थित गुरुद्वारे के सामने और हाउस नंबर 317 के सामने हुए गड्ढों को दुरुस्त करवाया। इस मौके पर पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि बरसात में जलभराव की वजह से जगह-जगह पर गड्ढे हो जाते हैं। इसलिए नगर निगम द्वारा इसकी मरम्मत करवाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति अवधेश कटियार आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री प्रबुद्ध जन सम्मेलन की सफलता के लिये पार्षद मधु सिंह भाटी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत

चित्र
मुख्यमंत्री प्रबुद्ध जन सम्मेलन की सफलता के लिए पार्षद मधु सिंह भाटी ने झोंकी थी अपनी पूरी ताकत  राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन पर वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने वार्ड से सैकड़ों लोगों को बस और कार से कवि नगर स्थित रामलीला मैदान ले गए और उन्हें मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत कराया। वार्ड 89 की लोकप्रिय पार्षद मधु सिंह भाटी ने बताया कि प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों के साथ शामिल होकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई और उनकी जानकारी में बहुत बढ़ोतरी हुई। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन गाजियाबाद शहर के लिए ऐतिहासिक रहा। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आलम यह रहा कि मुख्यमंत्री योगी की एक झलक देखने तथा सुनने के लिए सारा शहर उमड़ पड़ा।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद शहर के लिए 878 करोड रुपए की लागत की 755 परि...

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सुपर शकर मशीन से सीवरों की सफाई करवाई

चित्र
ल वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सुपर शकर मशीन से सीवरों की सफाई करवाई राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशाम्बी के पॉश इलाके में पिछले एक हफ्ते से सीवर लाइन जाम चल रही थी, जिसकी शिकायत लोगों ने अपने क्षेत्रीय निगम पार्षद मनोज गोयल से की। ततपश्चात उन्होंने ततपरता पूर्वक इन्हें खोलने के लिए जी-जान लगा दी और नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत करके सुपर शकर मशीन की व्यवस्था करवाई, ताकि स्थाई रुप से इस समस्या का समाधान करवाया जा सके। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि वो हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि सुपर शकर मशीनों से सीवर लाइन की ए टू जेड सफाई कराई जा सके। इसी क्रम में रविवार को  कौशांबी एबी ब्लॉक में सीवर की सफाई कराई गई। यह कार्य कैसे चल रहा है, इस बात का मुआयना मौके पर जाकर पार्षद मनोज गोयल ने खुद किया। उन्होंने अपने समर्थकों को भी ताकीद कर दी है कि वहां जाकर स्वयं स्थिति देखते रहें, ताकि कहीं किसी काम में कमी ना रहे।

वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह भाटी ने प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाया

चित्र
वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह भाटी ने प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाया  राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और बीजेपी नेता व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह की देखरेख में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने का कार्य  किया गया। पार्षद श्रीमती भाटी ने बताया कि देवतुल्य जनता की मांग पर हमारे वार्ड में दो दिवसीय अभियान चलाकर खराब लाइटों को ठीक करने का कार्य गया। वहीं,  जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब है, वहां पर नई लाइट लगाकर उसे ठीक करने का कार्य कराया गया।  वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी का कहना है कि सभी स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे, उनके वार्ड में कहीं भी अंधेरा ना रहे, इसी संकल्प के साथ पुरानी लाइट ठीक कराने के अलावा इस वार्ड में 20 नई लाइट लगाकर वार्ड को प्रकाशित कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था अच्छी रहेगी तो किसी भी प्रकार की कोई वारदात नहीं होगी। वहीं, पुलिस को भी रात्रिगस्त के दौरान सहूलियत मिलेगी, क्योंकि अपराधी दूर से ही दिख जाएंगे। उन्होंन...

पार्षद मनोज गोयल ने कौशाम्बी में नालियों की सफाई करवाई

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने कौशाम्बी में नालियों की सफाई करवाई राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल अपने क्षेत्रवासियों का विशेष ख्याल रखते हैं। नगर निगम प्रदत्त जनसुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए वो सदैव ततपर रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने कौशाम्बी के डी ब्लॉक में नालियों की सफाई का अभियान चलवाया, ताकि राह चलते लोगों को बदबू महसूस नहीं हो। साथ ही मच्छर की उत्पत्ति भी  हतोत्साहित हो।  क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि उनके अनवरत प्रयासों के द्वारा नगर निगम ने नालियों की सफाई का अभियान चलाया है, ताकि क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी की अवधारणा साकार हो सके। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की डिमांड पर यह कार्य करवाया गया, जिसके लिए लोगों ने पार्षद मनोज गोयल का आभार जताया है।

पार्षद मनोज गोयल ने एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 कौशांबी के पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा नगर निगम ने शुक्रवार को कौशांबी प्लॉट एरिया, पंचमणि, उदयगिरि, कंचनजंगा टावर आदि में एंटी लारवा का छिड़काव करवाया, ताकि रोगाणु वाहक मच्छरों के प्रकोप से आमलोगों को राहत मिले। उन्होंने बताया कि डेंगू के प्रकोप से टीएचए के लोग त्रस्त हैं। इसलिए कहीं भी जलजमाव नहीं होना चाहिए। यदि कहीं हो रहा है तो वहां पर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव अवश्य करवाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जलजमाव के बारे में उन्हें अवश्य सूचित करें, ताकि नगर निगम की टीम वहां भेजकर फॉगिंग करवाया जा सके और ब्लीचिंग पॉवडर छिड़कवाया जा सके।