संदेश

पार्षद मनोज गोयल की ततपरता से फ़टी पेयजल पाइप लाइन की गई दुरुस्त

चित्र
पार्षद मनोज गोयल की ततपरता से फ़टी पेयजल पाइप लाइन की गई दुरुस्त गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 अंतर्गत वैशाली सेक्टर 1 बैंक वाली पुलिया पर पानी की लाइन फट गई थी। लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों ने यह जानकारी अपने निगम पार्षद और बीजेपी नेता मनोज गोयल को दी, उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद तुरंत गाजियाबाद नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके पश्चात आनन-फानन में नगर निगम के लोग वहां पहुंचे और पाइप लाइन की मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया, जो जारी है।पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि जल ही जीवन है। इसलिए एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होना चाहिए। जब यह बचा रहेगा तो जरूरतमंद लोगों के काम आएगा। उन्होंने त्वरित गति से कार्य शुरू किए जाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पार्षद मधु सिंह भाटी का जन्मदिन

चित्र
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पार्षद मधु सिंह भाटी का जन्मदिन कमलेश पांडेय गाजियाबाद। आगामी दिसम्बर महीने में होने गाजियाबाद नगर निगम के महापौर और निगम पार्षदों के चुनावों के बीच वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी ने अपने जन्मदिन के बहाने शुक्रवार को अपनी जनशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा सहित दिग्गज बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने उनके प्रतिस्पर्धी प्रत्याशियों को यह संदेश दे दिया कि भले ही यह वार्ड अनारक्षित हो जाये, लेकिन यहां पर पार्षद मधु सिंह भाटी और बीजेपी नेता राजकुमार सिंह भाटी की टीम का मुकाबला अन्य कोई व्यक्ति नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिए कि निगम पार्षद मधु सिंह भाटी के समर्थकों द्वारा जिस उत्साह व प्रतिबद्धता से उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, उसने वार्ड नम्बर 89 के इतिहास को पलट दिया है।  पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भाटी ने बताया कि पार्षद श्रीमती भाटी द्वारा प्रात: शिव मंदिर में अभिषेक पूजन किया। इसके बाद सुबह में वैशाली...

सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने पदभार ग्रहण किया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

चित्र
सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने पदभार ग्रहण किया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत सीबीसी के पदोन्नत माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने मंगलवार को अपना नया पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे इसी विभाग में सहायक माध्यम अधिकारी थे। उनकी पदोन्नति पर वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार कमलेश पांडेय ने उन्हें बधाई दी और बहुचर्चित पुस्तक काल प्रेरणा की एक प्रति भेंट की।  वहीं, ओपन सर्च अंग्रेजी एवं हिंदी समाचार पत्र समूह नई दिल्ली के संपादक विजय कुमार ने भी नव पदोन्नत माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय को बधाई दी और रामदरबार की कांस्य प्रतिमा और श्रीमद्भागवत गीता की एक प्रति भेंट की, ताकि अपने नए कार्यभार का संचालन वो कुशलता पूर्वक करते रहें। फोटोकैप्शन:- पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय।

सूरत-ए-हाल बाढ़: अभाव में भी स्वभाव नहीं बदलने की सीख देते हैं सनातन संस्कार

चित्र
सूरत-ए-हाल बाढ़: अभाव में भी स्वभाव नहीं बदलने की सीख देते हैं सनातन संस्कार @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश जब भी कोई प्राकृतिक विपदा आती है तो वह मानव मन को बहुत सताती है, तड़पाती है। ऐसी परिस्थिति में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन चाहे कितना भी किया जाए, वह पर्याप्त नहीं होता है, मतलब ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन के समान। और हां, हमारा व्यक्तिगत अनुभव यह रहा है कि चाहे राहत व बचाव कार्य जितना अच्छा किया जाए, राजनीतिक व प्रशासनिक विद्वेष वश उतनी ही आलोचना मिलती है। उसी का अनुभव मैं आज अभिव्यक्त करूंगा। दरअसल, बात सात, आठ, नौ और दस अक्टूबर 2022 को हुई लगातार बारिश से आई अप्रत्याशित बाढ़ से उतपन्न परिस्थितियों की है, जिसके चलते राहत व बचाव कार्यवश मैं लगातार व्यस्त रहा एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश व दायित्व बोध के चलते एक जिलाधिकारी के तौर पर हमने और हमारी टीम ने एक उत्कृष्ट व्यवस्था देने की कोशिश एवंK अपने इस प्रयास में मैं काफी सफल रहा। परंतु कुछ ऐसे अनुभव हुए जो किसी को भी खुश नहीं करेंगे। बता दूं कि उत्तरप्रदेश के बहरा...

यादें....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी

चित्र
"यादें.....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी" @ डॉ दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश एक कहावत है- यथा राजा, तथा प्रजा। लोकतांत्रिक शब्दों में कहूं तो- यथा राजनेता, तथा नौकरशाह। वाकई जनहित के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री को पाकर उत्तरप्रदेश राज्य और उसके वासी धन्य हो चुके हैं। शासन के निर्देश के अनुरूप प्रशासन  भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अथक प्रयत्न कर रहा है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आई अप्रत्याशित बाढ़ के दृष्टिगत जनसामान्य के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ बाढ़ राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे।  इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में शासनादेशों को संवेदनशीलता और मानवीय अनुभूतियों के साथ व्यवहारिक स्तर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लागू किया गया। जिससे प्रशासन के सभी अंगों को  व्यवहारिक धरातल पर एक सम्बल प्राप्त हुआ। इसी के क्रम में बहराइच जनपद के जिलाधिकारी के रूप में मैं और पुलिस अधीक्षक एक दूरस्थ क्षेत्र में पहुंच गए, जहां आवागमन बेहद जटिल ...