संदेश

आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली

चित्र
आर्य जंगल मुम्बई को बचाने के लिए वसुंधरा में निकाली गई जनजागरूकता रैली गाजियाबाद। देश के शहरी इलाकों में जंगलों पर मंडरा रहे खतरों के मद्देनजर युवा पीढ़ी अब जागृत हो चुकी है। जिस तरह से मुम्बई के आर्य जंगल को मुद्दा बनाकर दिल्ली-एनसीआर के वसुंधरा में जनजागरूकता प्रदर्शन किया गया, वह अपने आप में बड़ी बात है।  गत दिनों वसुन्धरा सेक्टर 17 में आर्य जंगल मुंबई को संरक्षण देने हेतु विविद पेटल्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के द्वारा एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका संचालन अक्षधा सिंह के द्वारा किया गया।  इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने छोटी छोटी तख्तियों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिखकर सड़कों पर मार्च किया, ताकि आर्य जंगल मुम्बई के बहाने पूरे देश में जंगल संरक्षण के मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया जाए।  इस मौके पर अक्षधा सिंह ने कहा कि सवाल केवल आर्य जंगल, मुम्बई को संरक्षित करने का नहीं है, बल्कि नगरों-महानगरों में कंक्रीट के जंगल उगाने के लिए पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है, वह चिंत...

ग्रेटर नोएडा में एचपीसीएल ने पूर्ण रूप से मॉर्डनाइज दो पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया

चित्र
ग्रेटर नोएडा में एचपीसीएल ने पूर्ण रूप से मॉर्डनाइज दो पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गौतमबुद्धनगर। जनपद के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर ईटा 2 और सेक्टर 12 में एचपीसीएल कंपनी द्वारा संचालित पेट्रोल पंप आउटलेट का उद्घाटन महाप्रबंधक, रिटेल, उत्तर मध्य अंचल संजय मल्होत्रा के द्वारा मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत वर्मा, बिक्री प्रबंधक नोएडा एसपी ने किया। इस मौके पर जनरल मैनेजर रिटेल इंजीनियरिंग मनीष टंडन, जनरल मैनेजर हाई वे रिटेलिंग संजय कुमार शर्मा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार और एचपीसीएल के कई अधिकारी व डीलर बंधु मौजूद थे।  यह नवनिर्मित पंप ग्रेटर नोएडा का सबसे आधुनिक आईएसआई एचपीओ होने के कारण पेट्रोल व डीजल आदि की गुणवत्ता व शुद्धता की पूर्ण गारंटी रहेगी। साथ ही अन्य ग्राहक सुविधाएं जैसे कि नाइट्रोजन एयर, पीने का स्वच्छ पानी, कार ग्लास क्लीनिंग, महिला पुरुष तथा दिव्यांगों के लिए शौचालय की व्यवस्था और मिनी स्नेक्स काउंटर इत्यादि सुविधाएं भी मौजूद है। एचपीसीएल के द्वारा इसकी मार्केटिंग की जा रही है। इस मौके पर शुद्ध पेयजल पानी का अनावरण भी कि...

केंद्रीय लोक शिकायत संस्थान ने आजादी के 75 वें वर्ष पर 75 लोगों को दिया राष्ट्र गौरव सम्मान

चित्र
केंद्रीय लोक शिकायत संस्थान ने आजादी के 75 वें वर्ष पर 75 लोगों को दिया राष्ट्र गौरव सम्मान कमलेश पांडेय नई दिल्ली/लखनऊ । शनिवार को केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के तत्वावधान में गोमती नगर, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी सभागार हाल में लोक शिकायत एवं निराकरण संगोष्ठी के दौरान आजादी के 75 वर्ष पर देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 लोगों को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नेशनल चेयरमैन गोपाल राय ने कहा कि केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान द्वारा गरीब, असहाय एवम पीड़ितों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस प्रयास में केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान को प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला है। यह मंच न्याय का मंच है, लोग इससे जुड़ कर समस्याओं से निराकरण के साथ ही साथ संस्था द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने पर अपना पूर्ण भरोसा जाता रहे हैं। संस्था ने जिस तरह कम समय में तीव्र गति से कार्य कर लोगों के उम्मीदों में सूरज के किरण की भांति कार्य किया है।  श्री राय ने कहा कि संस्था का मूल मकसद...

यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा के नेतृत्व में डीएम और एसएसपी से मिला पार्टी प्रतिनिधिमंडल, मांगी सुरक्षा

चित्र
कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा के नेतृत्व में डीएम और एसएसपी से मिला पार्टी प्रतिनिधिमंडल # सिविल एवं पुलिस प्रशासन से डॉली शर्मा की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की गुहार लगाई @ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉली शर्मा ने सोमवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी मुनिराज से उनके कार्यालय कक्ष में अपनी पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की और हाल में ही एक पाकिस्तानी द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के मद्देनजर अपनी सुरक्षा चिंताओं से उन्हें अवगत कराया और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की।  पार्टी प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज,  पूर्व मेयर प्रत्याशी और एआईसीसी सदस्य विजय चौधरी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, धौलाना विधानसभा क्षेत्र, हापुड़ जनपद अरविंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा मेहता, प्रदेश महासचिव का...

परमानन्द बासा, जंगली शिव और स्व. श्रीभगवान पांडेय जी का प्रकृति बोध

चित्र
परमानन्द बासा, जंगली शिव और स्व. श्रीभगवान पांडेय जी का प्रकृति बोध @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार बिहार के भागलपुर जनपद अंतर्गत कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती अंचल स्थित पंचरुखी पंचायत अंतर्गत परमानंद बासा है जहां पर साक्षात जंगली शिव, जंगली काली और पवनपुत्र हनुमान जी विराजमान हैं। समीपस्थ हरदेवचक पंचायत अंतगर्त गोकुल मथुरा ग्राम निवासी स्व. बाबू नंदकिशोर पांडेय की एक चक जमींदारी को ही परमानंद बासा के नाम से जाना जाता है। यह टिकर क्षेत्र अपनी उत्पादकता के लिए बहुत प्रसिद्ध है। पास में बहती बरमसिया नदी इसे गोकुल मथुरा गांव से अलग करती है। लोकमान्यता है कि जंगली शिव कुलदेव हैं और जंगली काली कुलदेवी। इनके मंगलकारी आशीर्वाद से ही यहां हमेशा रौनक रहती है। जंगली शिव मतलब विशालकाय पीपल वृक्ष के नीचे विराजमान शिवलिंग। स्थानीय लोग बटेश्वर स्थान, कहलगांव से गंगाजल लाकर इनपर चढ़ाते हैं। दिव्य पुरुष स्व. श्रीभगवान पांडेय जी इन देवी-देवताओं के प्रति अगाध आस्था रखते थे। उनके पूजापाठ का मतलब था एक लोटा जल और पहली फसल का कुछ अंश ईश्वर को अर्पण। इस जंगल में अमावस की रात ...

अनुकरणीय व्यक्तित्व: स्व. श्रीभगवान पांडेय बनने की कोशिश कीजिए, समृद्ध बनेगा सकल समाज

चित्र
जी हां, संस्कार बोलता है! पढ़िए, समझिए और गुनिये, ताकि बदले यह परिवेश अनुकरणीय व्यक्तित्व: स्व. श्रीभगवान पांडेय बनने की कोशिश कीजिए, समृद्ध बनेगा सकल समाज @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कहते हैं कि शरीर नश्वर है लेकिन आत्मा अजर-अमर। आत्मा ही परमात्मा है। तो फिर सवाल है कि परमात्मा क्या है, कैसा है, किसमें हैं! यदि इसे समझना है तो देवाधिदेव महादेव के समतापूर्ण आचरण पर गौर कीजिए। वाकई भोलेनाथ का गूढ़ मतलब होता है लोककल्याणकारी, जनकल्याणकारी, सर्वहितकारी। जब कोई व्यक्ति आत्मकल्याण, निजकल्याण के साथ साथ परहित की बात सोचने लगता है तो वह इस धरा पर शिवत्व का अंश समझा जाता है। इनका संसर्ग अच्छा महसूस किया जाता है। ऐसे  लोग विरले मिलते हैं, लेकिन मिलते जरूर हैं, यदि आप पहचानने में पारंगत हैं। इनकी पहचान के लिए आपका विवेक पारंगत होना चाहिए। मैंने भाव प्रणव आध्यात्मिक जगत में इसे महसूस किया और भौतिक जगत में स्पष्ट दीदार भी किया। देश-प्रदेश में जब भी ऐसी शख्सियत मुझसे टकराई तो श्रद्धावनत हुए बिना नहीं रहा। ऐसे लोगों के बारे में लिखना तब सार्थक होता है, जब उनकी इहलीला संपन...

संवेदनशील लेखक के रूप में चर्चित जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र 'सिंह' के प्रति एक पाठक का स्नेहिल उद्गार

चित्र
संवेदनशील लेखक के रूप में चर्चित जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र 'सिंह' के प्रति एक पाठक का स्नेहिल उद्गार  परम सम्माननीय डा० दिनेश चन्द्र 'सिंह' जिलाधिकारी महोदय, यूं तो आपकी पुस्तक 'काल प्रेरणा' के विषय में कुछ भी कहना सूर्य को दीप दिखाने के सदृश है, पर आवरण पृष्ठ पर डॉ० दिनेश चंद्र सिंह देखते ही एक प्रसंग याद आ गया, जिसका उल्लेख करना प्रासंगिक है। अवसर था - नौमी तिथि मधुमास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता।। मध्य दिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक विश्रामा।। सो अवसर विरंचि जब जाना। चले सकल सुर साजि विमाना ।। सम्पूर्ण गगन देवताओं के समूह से भर गया। अवध धाम की छटा ही निराली थी, हो भी क्यों न, प्रभु का प्राकट्य हुआ था। मास दिवस कर दिवस मा मरम न जानइ कोइ । रथ समेत रवि थाकेउ, निसा कवन विधि होइ।। परन्तु रात्रि होती भी तो कैसे। श्री अवध जी की तो परम्परा ही रही है कि सर्वस दान कीन्ह सब काहू। जेहि पावा राखा नहि ताहू।। महराज दशरथ जी के दरबार में एक याचक आ खड़ा हुआ और घोड़ों की याचना की। पर घुड़साल में घोड़े तो पहले ही दान में समाप्त हो गये थे, इस असहज स्थिति में...