प्रेरक और प्रासंगिक कालजयी कृति है काल-प्रेरणा: रवि किशन शुक्ला
प्रेरक और प्रासंगिक कालजयी कृति है काल-प्रेरणा: रवि किशन शुक्ला कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने आ ईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा लिखित और वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित कालजयी रचना "काल प्रेरणा" की तारीफ की है। यूपी के बहराइच जनपद के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह को भेजे हुए संदेश पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रिय डॉ दिनेश जी, अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज के दौर में आपके जैसे लोकसेवक अपनी अतुलनीय सेवा भावना से प्रान्त और राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। आपके द्वारा प्रदत्त कृति आपके व्यक्तित्व के अनुरूप प्रेरक और प्रासंगिक है। यह पुस्तक देवतुल्य भारतीय नागरिकों की मनोस्थिति को स्पष्ट रूप से, विशेष तौर पर विश्व महामारी के संदर्भ में व्याख्यायित करती है। आदरणीय पूज्य योगी जी ने जिस रूप में संकट की इस घड़ी में प्रदेश वासियों की सेवा की है, वह निश्चित रूप से वर्णनातीत है। मित्रवर, ईश्वर आपको ज्यादा से ज्यादा सशक्त बनायें, जिससे आप अपने गौरवप...