डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया
डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया गाजियाबाद। हिंदी दैनिक "दृष्टि सागर" न्यूज़ पेपर के संपादक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सागर शर्मा के आकस्मिक निधन पर जीएचबी फाउंडेशन के अध्यक्ष और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और जीएचबी फाउंडेशन की सचिव और यूपीसीसी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने गहरा शोक प्रकट किया है। नेता द्वय ने कहा कि बीती रात अचानक उनका निधन हो जाने से पत्रकारिता और राजनीति दोनों जगत की अपार क्षति हुई है, क्योंकि वह एक विवेकशील संपादक के साथ साथ जनपक्षधर राजनेता भी थे। समसामयिक मुद्दों और जनसरोकारों पर उनकी अच्छी पकड़ थी। वह एक सुलझे हुए इंसान के साथ साथ सफल उद्यमी भी थे। अपने विस्तृत अनुभव के बल पर उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी, जिसके चलते वो जनमानस की जेहन में रच बस चुके थे, इसलिए अकस्मात उनका चला जाना सबको खल गया। उन्होंने बताया कि जब मैं अपने देहरादून प्रवास पर हूँ तब यह मनहूस खबर मिली है, जिससे मुझे गहरा सदमा लगा है। क्योंकि उनसे व्यक्तिगत सम्बन्ध होने के साथ साथ पारिवारि...