संदेश

वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में रंगोत्सव होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

चित्र
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में रंगोत्सव होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में रंगोत्सव होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा और इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी, भाजयुमो के महामंत्री अभिषेक त्यागी के अलावा सोसायटी के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी लोग पार्क में जुटे और एक दूसरे पर गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिले। इस मौके पर ढोलक, झाल, मजीरे से होली के मनभावन गीतों का गायन भी रंग रसिया युवाओं ने किया। इस अवसर पर संजय दुबे, विश्वजीत विश्वास, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल गोसाई, प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, श्री प्रसाद, रामजीवन दुबे, नीरज दुबे, जगमोहन आदि निवासीगण उपस्थित रहे।

प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में मकनपुर वासियों ने सामूहिक यज्ञ का किया आयोजन

चित्र
प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में मकनपुर वासियों ने सामूहिक यज्ञ का किया आयोजन  गाजियाबाद। वसन्तोत्सव होली के शुभ अवसर पर प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में मकनपुर वासियों ने सामूहिक यज्ञ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सलेक चंद त्यागी पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा, मंदिर समिति के अध्यक्ष बिट्टू प्रसाद, तेजपाल शर्मा, विनोद त्यागी, नीरज त्यागी,  सीताराम त्यागी, इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी, सचिन त्यागी, रमेश पंडित, आदर्श त्यागी आदि मौजूद रहे।

वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड एक में होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया

चित्र
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड एक में होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया # निगम पार्षद निर्मला त्यागी के प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को आयोजकों ने सम्मानित किया गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड एक में होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एवं महामंत्री पंडित जी के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी कॉलोनी वासियों ने अपने जनप्रतिनिधियों का स्वागत फूल मालाओं के साथ सुंदरता पूर्ण तरीके से किया और एक दूसरे को होली की बधाई दी।

कृत्रिम रंग-गुलाल कहीं फीका न कर दे आपका हर्ष-उल्लास, इसलिए बरतें ये सावधानियां

चित्र
वसंतोत्सव होली का कृत्रिम रंग-गुलाल कहीं फीका न कर दे आपका हर्ष-उल्लास, इसलिए बरतें ये सावधानियां @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार रंग पर्व होली पर जब से आधुनिकता का रंग चढ़ा है तब से इसके साइड इफेक्ट्स की चर्चा हर जुबां पर होती रहती है।भला हो भी क्यों नहीं, क्योंकि व्यक्ति विशेष की सेहत का सवाल है। कहा भी गया है कि स्वास्थ्य ही धन है। जब यह धन महफूज रहेगा, तभी होली का उमंग और उत्साह आप अपने स्वजनों, परिजनों व मित्रजनों के साथ शेयर कर पाएंगे।  देखा जाए तो मौजूदा दौर में फूलों की होली या सिर्फ चंदन और गुलाल की होली के बढ़ते प्रचलन के पीछे में प्राकृतिक रंगों से इतर रासायनिक रंगों का बहुत बड़ा योगदान है, जो अक्सर आंख समेत चेहरे के लिए अभिशाप बन जाता है और बहुधा चर्म रोगों का भी कारक बनता है। इसके अलावा, अब अबीर-गुलाल में भी मिलावट होने लगी है, जो दमा और श्वास रोगियों के लिए बहुत ही हानिकारक है। अमूमन रंगोत्सव होली खेलने के दौरान आपको क्या क्या अतिरिक्त सावधानियां बरतनी चाहिए, ताकि कृत्रिम रंगों व गुलालों का दुष्प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़े। क्योंकि प्राकृतिक रंगों के मह...

वार्ड नम्बर 87 में शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

चित्र
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा किया गया होली मिलन समारोह एवं खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन  @ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा होली मिलन समारोह एवं खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद निर्मला त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा के साथ साथ समिति अध्यक्ष हेमंत बाजपेयी ने समारोह की सफलता में अपना पूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, विजय श्रीवास्तव, राममूर्ति मिश्रा, राजीव उपाध्याय, पी पी सिंह, नेहा शर्मा, हरीश, श्रुति ठाकुर, गीतिका नारंग, वंदना, रश्मि थपलियाल, इशिका, मोली, दिव्या, टीना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत मंदिर समिति द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।

टीएचए में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाए जाएंगे कोविड 19 के टीके

चित्र
टीएचए में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाए जाएंगे कोविड 19 के टीके  ब्यूरो गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोविड-19 वैक्सीन लगवा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम के विभिन्न वार्डों के समीपस्थ पीएचसी में कल बुद्धवार से 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त में लगाई जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी, वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल, वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी, वार्ड नम्बर 76 की पार्षद शिवानी सोलंकी, वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी, वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी के अलावा बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा, बीजेपी नेता राजकुमार सिंह, बीजेपी नेता नरेश भाटी, बीजेपी नेता विनीत त्यागी, प्रियंका प्रियदर्शिनी आदि ने अपने अपने वार्डों में और गोद लिए पीएचसी पर टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिए और टीकाकरण अभियान की सफलत...

ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत

चित्र
ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत # अपने विधायक को मंत्री पद देने के लिए ईश्वर से मांगा आशीर्वाद गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 1 में शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी के सभी वरिष्ठ लोगों ने शिरकत की।इस बैठक में स्थानीय पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि तथा बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में लोगों ने केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ज्ञान खण्ड 1 के वरिष्ठ जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा के हालिया यूपी विधानसभा चुनाव में फिर से भारी मतों लगभग सवा दो लाख से अधिक मतों से निर्वाचित होने पर हमारी कॉलोनी के लोग बहुत खुश हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि योगी मंत्रिमंडल में उन्हें सम्मानित जगह मिल जाये।  लोगों ने बताया...