संदेश

क्या बजट 2022 में क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा कर? क्या इसके नियमन को सरकार करेगी स्पष्ट? जानिए क्या कह रहे हैं कर विशेषज्ञ

चित्र
क्या बजट 2022 में क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा कर? क्या इसके नियमन को सरकार करेगी स्पष्ट? जानिए क्या कह रहे हैं कर विशेषज्ञ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कल 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जब संसद के पटल पर अपना आम बजट 2022 प्रस्तुत करेंगी, तो उसमें क्रिप्टोकरेंसी पर कर लगाने की बात वह कर सकती हैं। इसके साथ ही वह क्रिप्टोकरेंसी के नियमन से जुड़ी हुई और उलझी हुई गुत्थियों को भी सुलझाने की बात  कर सकती हैं। ऐसी उम्मीद कर विशेषज्ञों को है, क्योंकि इन्होंने अपनी सामूहिक मांग से उन्हें अवगत करा रखा है। इसलिए कर विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आम बजट 2022 में सरकार क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय के टैक्सेशन पर उलझन को दूर कर सकती है। क्योंकि वर्तमान में इसे लेकर आयकर कानून में कोई विशेष प्रावधान नहीं है। बता दें कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन को लेकर भले ही स्पष्ट नियम नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें आई ताजा गिरावट के बावजूद इसको लेकर पेशेवरों में कोई नाउम्मीदी नहीं दिखाई दे रही है, बल्कि इसके बेहतर भविष्य को ...

सियासत की आड़ लेकर समाज में जहर घोलने वाले नेताओं को बर्दाश्त नहीं करेगी करणी सेना, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

चित्र
सियासत की आड़ लेकर समाज में जहर घोलने वाले नेताओं को बर्दाश्त नहीं करेगी करणी सेना, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की # सिहानी गेट थाना, गाजियाबाद में सबके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई # केंद्रीय चुनाव आयोग, नई दिल्ली; राज्य चुनाव आयोग, उत्तरप्रदेश और डीजीपी, उत्तरप्रदेश को भी पत्र की प्रतिलिपि # करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश विवेक राठौर, प्रदेश अध्यक्ष, महिला शक्ति, उत्तरप्रदेश वंदना सेंगर, प्रदेश अध्यक्ष, युवा शक्ति उत्तरप्रदेश शेखर चौहान की ओर से दी गई है प्राथमिकी कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। सियासत की आड़ लेकर समाज में जहर घोलने वाले नेताओं, जिसमें संवैधानिक पद पर रह चुके पूर्व डीजीपी तक शामिल हैं, के खिलाफ करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने निर्देश पर उनकी यूपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में और अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आपत्तिजनक जातीय, साम्प्रदायिक व दलगत बात बोलने या बोलवाने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष, सिंहानी गेट, गाजियाबाद को एक आवेदन पत्र दिया...

स्टार सेशन में शेनिंगर ने दुनिया को दिया वर्किंग स्मार्टर एण्ड नाॅट हार्डर का मंत्र

चित्र
स्टार सेशन में शेनिंगर ने दुनिया को दिया वर्किंग स्मार्टर एण्ड नाॅट हार्डर का मंत्र  # ‘ डिजिटल लीडरशिप एंड लर्निंग’  विषय पर एरिक शेनिंगर के साथ  ‘स्टार’ सेशन से शिक्षकों को मूल्यवान गंभीर ज्ञान मिला # 'डिजिटल लीडरशिप एंड लर्निंग’ के ऑनलाइन सेशन में भारत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और बांग्लादेश के स्कूलों और शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में वर्चुअल भागीदारी की # सामर्थ्य टीचर्स ट्रेनिंग एकेडमी ऑफ रिसर्च (स्टार), गाज़ियाबाद ने पूरी दुनिया में मशहूर डिजिटल पायनियर और बेस्टसेलिंग लेखक एरिक शेनिंगर के संग शिक्षा में ‘डिजिटल लीडरशिप एंड लर्निंग’ का ऑनलाइन सेशन आयोजित किया # एकेडमी ने अब तक 22,000 श्रम घंटे से अधिक प्रशिक्षण का संचालन किया है और 250 से अधिक स्कूल  लाभान्वित हुए हैं इससे # स्टार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में एक उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10,000 शिक्षकों का आईसीटी प्रशिक्षण का संचालन और स्कूलों के लिए करना है स्वास्थ्य शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ  # स्टार एकेडमी को सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में जयप...

करनी सेना ने ठाना है, गौ हत्यारों को जेल पहुंचाना है: सूरज पाल अम्मू

चित्र
करनी सेना ने ठाना है, गौ हत्यारों को जेल पहुंचाना है: सूरज पाल अम्मू # गौ सेवा आयोग का शीघ्र गठन करे भारत सरकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष, करनी सेना कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार गाजियाबाद। करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने कहा कि भारत सरकार को गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए और गौ हत्यारों पर 302 जैसी आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर पूरे देश में गौ सेवा आयोग का गठन किये जाने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि करनी सेना ने ठाना है, गौ हत्यारों को जेल में पहुंचाना है।  श्री अम्मू गाजियाबाद में करनी सेना की स्थापना के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के मशहूर पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय से देश व समाज के ज्वलंत मसलों पर विशेष बातचीत कर रहे थे।  बातों ही बातों में उन्होंने साफ साफ कह डाला कि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय मीडिया को यूपी के कैराना की तरह ही हरियाणा के मेवात में उत्पीड़ित हो रहे हिंदुओं की फिक्र करनी चाहिए। लगे हाथ उन्होंने आरोप लगा...

शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम

चित्र
शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम  # वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने साहिबाबाद विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी महिला शक्ति को किया सम्बोधित  कमलेश पांडेय गाजियाबाद। निगम पार्षद निर्मल त्यागी के वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में श्रीमती नेहा शर्मा के घर पर साहिबाबाद के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए चाय पर चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास की सभी महिला शक्ति ने भाग लिया, जिनसे निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने अनुरोध किया कि बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की जीत के लिए सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अनुरोध किया जाए। उनके इस प्रस्ताव का सभी महिला शक्ति ने स्वागत किया और बताया कि हम सभी महिलाएं इस कार्य को अपने अपने पास पड़ोस में कर भी रही हैं।  इस बैठक में श्रीमती निर्मला त्यागी और श्रीमती आलेख त्यागी ने विस्तार पूर्वक अपनी पार्टी की उपलब्धियों को एक दूसरे से साझा करते हुए पार्टी...

रानीखेड़ा वार्ड में पानी की निकासी बनी बड़ी समस्या : परमजीत सिंह

चित्र
रानीखेड़ा वार्ड में पानी की निकासी बनी बड़ी समस्या : परमजीत सिंह लोकनायक भारत न्यूज़ दिल्ली। बरसात खत्म हुए कई महीने बीत गए पर बाहरी दिल्ली स्थित मुंडका विधानसभा के अंतर्गत आने वाले रानीखेड़ा वार्ड में जमा पानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि पानी की निकासी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के कई महीने बाद भी सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। जिसमें भाग्य विहार, जैन नगर आदि कॉलोनियों का हाल ऐसा है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि जल भराव की समस्या के कारण जैन नगर में दो मकान भी गिर चुके हैं जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार झूठ और दोषारोपण की राजनीति करती आ रही है। बार-बार कहने पर भी फ्लड डिपार्टमेंट के मदनपुर माइनर ड्रेन की सफाई फ्लड डिपार्टमेंट ने नहीं की, जो बाद में निगम द्वारा कराई गई। वहीं, दिल्ली सरकार द्वारा न तो कोई नया नाला बनाया गया है और ना ही सीवर की ही व्यवस्था की गई है। मुंडका के विधायक कई बार कहते हैं कि पचास साल से कोई नाला नहीं बना पर स्वयं की जिम्मेदारी लेकर कोई ...

1 फरवरी 2022 से तीन प्रमुख बैंकों- एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक के नियमों में होंगे ये-ये बदलाव

चित्र
1 फरवरी 2022 से तीन प्रमुख बैंकों- एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक के नियमों में होंगे ये-ये बदलाव @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्या आपको पता है कि आगामी 1 फरवरी 2022 से कई बैंक अपने आईएमपीएस ट्रांजेक्शन, चेक क्लीयरेंस और डेबिट अकाउंट ट्रांजैक्शन समेत कई सर्विस पर चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। यदि नहीं तो यह जान लीजिए कि एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक अपने कुछ नियमों में भारी बदलाव करने जा रहे हैं, जो अगले 1 फरवरी 2022 से सभी खाताधारकों के लिए एक समान रूप से लागू हो जाएंगे।  बता दें कि सार्वजनिक या निजी बैंक समय-समय पर अपने ही नियमों में बदलाव करते रहते हैं, लेकिन कई बार ग्राहक सही समय पर इन बदलावों से अवगत नहीं हो पाते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए यहां पर हम आपको एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक में होने वाले बदलावों से अवगत कराएंगे। यूं तो ये बैंक अपने खाताधारकों को अपने नियम बदलने को लेकर कई बार जानकारी दे चुके हैं, फिर भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इन बदलावों के बारे में पूरी तरह से नहीं पता है।  ऐसे ही लोगों के लिए हम यहां पर परिवर्तित होने व...