1 फरवरी 2022 से तीन प्रमुख बैंकों- एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक के नियमों में होंगे ये-ये बदलाव
1 फरवरी 2022 से तीन प्रमुख बैंकों- एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक के नियमों में होंगे ये-ये बदलाव @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्या आपको पता है कि आगामी 1 फरवरी 2022 से कई बैंक अपने आईएमपीएस ट्रांजेक्शन, चेक क्लीयरेंस और डेबिट अकाउंट ट्रांजैक्शन समेत कई सर्विस पर चार्ज बढ़ाने जा रहे हैं। यदि नहीं तो यह जान लीजिए कि एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक अपने कुछ नियमों में भारी बदलाव करने जा रहे हैं, जो अगले 1 फरवरी 2022 से सभी खाताधारकों के लिए एक समान रूप से लागू हो जाएंगे। बता दें कि सार्वजनिक या निजी बैंक समय-समय पर अपने ही नियमों में बदलाव करते रहते हैं, लेकिन कई बार ग्राहक सही समय पर इन बदलावों से अवगत नहीं हो पाते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए यहां पर हम आपको एसबीआई, पीएनबी और बीओबी बैंक में होने वाले बदलावों से अवगत कराएंगे। यूं तो ये बैंक अपने खाताधारकों को अपने नियम बदलने को लेकर कई बार जानकारी दे चुके हैं, फिर भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इन बदलावों के बारे में पूरी तरह से नहीं पता है। ऐसे ही लोगों के लिए हम यहां पर परिवर्तित होने व...