संदेश

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को भेजा खत

चित्र
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को भेजा खत # पत्रकारों के पीआईबी कार्ड के नवीनीकरण की तिथि बढ़ाई जाए: उमाकांत लखेड़ा # विस्तारित तिथि 31 जनवरी 2022 को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 किया जाए: विनय कुमार # प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रायसीना रोड, नई दिल्ली के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा और महासचिव विनय कुमार ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखा पत्र कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रायसीना रोड, नई दिल्ली के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा और महासचिव विनय कुमार ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर पत्रकारों के पीआईबी कार्ड, 31 दिसंबर, 2022 तक के नवीनीकरण के सन्दर्भ में ध्यान आकृष्ट कराते हुए निम्नलिखित बातों की तरफ उनका ध्यान दिलाने की मंशा जताई है। उन्होंने बताया है कि आपके मंत्रालय के तहत आने वाले पत्र सूचना कार्यालय ने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के पीआईबी कार्ड की वैधता की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ाने की सूचना भेजी है। लेकिन अधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि पीआईबी कार्ड के नवीनीकरण में आखिर इतना अनावश्...

आखिर वीवीआईपी की सुरक्षा में चूक दर चूक पर उठते सवालों का जवाब कौन देगा?

चित्र
आखिर वीवीआईपी की सुरक्षा में चूक दर चूक पर उठते सवालों का जवाब कौन देगा? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार जिस देश में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों की वजह से दो-दो प्रधानमंत्रियों की नृशंस हत्याएं हो चुकी हों, एक प्रधानमंत्री की विदेश में हुई मौत सवालों के घेरे में हो, कतिपय मुख्यमंत्री और मंत्रियों की भी हत्याएं हो चुकी हों, वहां पर वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था में सामने आ रही चूक दर चूक की घटनाओं को इतने हल्के में नहीं लिया जा सकता, जितने कि इसे हल्के में लेने के लिए हमारे नेता और प्रशासनिक अधिकारी आदी हो चुके हैं।  वहीं, सर्वोच्च न्यायालय को भी पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई ताजा चूक की घटना पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि उसके कतिपय निर्णय ने केंद्र सरकार के हाथ बांध दिए हैं, जिससे वह अक्षम राज्य सरकार पर भी ठोस कार्रवाई करने से महज इसलिए हिचकती है कि कहीं न्यायालय उसके फैसले को पलट नहीं दे। जी हां, हमारा इशारा किसी भी लापरवाह राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले कि न्यायिक समीक्षा से है, जिससे प्रतिपक्ष शासित ...

कोरोना काल में न घबराएं, बच्चों को स्तनपान जरूर कराएं

चित्र
कोरोना काल में न घबराएं, बच्चों को स्तनपान जरूर कराएं @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सोशल टच यानी छुआछूत की बीमारी समझी जाने वाली कोरोना एवं इसके दर्जनों वेरियंट से विगत 2 वर्षों से जहां आम जनजीवन जहां बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, वहीं नवजात शिशुओं की देखभाल, खासकर स्तनपान के तौर-तरीकों को लेकर भी आम जनमानस में भ्रम का माहौल है, जिसे दूर करने के लिए हमने शिशु रोग विशेषज्ञों से बातचीत की है, ताकि इस महत्वपूर्ण विषय पर सम्बन्धित माताओं का न केवल मार्गदर्शन किया जा सके, बल्कि आम जनजागरूकता पैदा करके कोविड 19 और जच्चा-बच्चा संक्रमण से जुड़ी भ्रांतियों को समाप्त करते हुए स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला जा सके।   इस सिलसिले में हमने यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी गाजियाबाद की नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के तहत उपचाराधीन और संक्रमण संभावित माँ को भी सारे कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्तनपान कराना जरूरी है। ऐसी महिलाओं के लिए आवश्यक है कि वह स्तनपान से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ़ कर लें और नाक व ...

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक की जिम्मेवारी किसकी?

चित्र
पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक की जिम्मेवारी किसकी? @ अशोक कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्धवार की सुबह बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। लेकिन बारिश और खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) के चलते उन्होंने करीब 20 मिनट तक मौसम के साफ होने का इंतजार किया। हालांकि जब मौसम में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ, तो यह तय किया गया कि पीएम मोदी सड़क मार्ग से ही राष्ट्रीय मेरीटर्स मेमोरियल का दौरा करेंगे, जिसमें 2 घंटे से अधिक समय लगेगा। हैरत की बात तो यह है कि जब पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि गई, जिसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े। लेकिन हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। आलम यह रहा कि पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे, जो पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक...

सुपर पू स्टूल ट्रांसप्लांट क्या है? पू-स्टूल डोनेशन (मल दान) मिशन से इसे कैसे संपादित किया जाता है? किन किन बीमारियों में इसके क्या-क्या लाभ हैं? सविस्तार जानिए

चित्र
सुपर पू स्टूल ट्रांसप्लांट क्या है? पू-स्टूल डोनेशन (मल दान) मिशन से इसे कैसे संपादित किया जाता है? किन किन बीमारियों में इसके क्या-क्या लाभ हैं? सविस्तार जानिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार समकालीन दुनिया में नेत्रदान, रक्तदान, वीर्य दान, अंगदान, शरीरदान के बाद अब जो एक नया दान इन दिनों ट्रेंड में आया है, उसे "मल दान" यानी "पू या स्टूल डोनेशन" कहते हैं। ऐसे दान में हासिल उच्च गुणवत्ता वाले मल से मल प्रत्यारोपण यानी सुपर पू स्टूल ट्रांसप्लांट चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग मल डोनर बनकर पैसे भी कमा रहे हैं। मल चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि किसी स्वस्थ इंसान के उच्च गुणवत्ता वाले मल का प्रत्यारोपण दूसरे अस्वस्थ इंसान की आंतों और पेट में किया जाता है तो इससे कई प्रकार की बीमारियां ठीक हो सकती हैं। जैसे- क्लॉसट्रिड्रियम डिफिसिल कोलाइटिस या सी डिफ। क्योंकि इसकी वजह से ही डायरिया, सेप्सिस और मौत तक हो सकती है। लेकिन यदि सही तरीके से परीक्षित किया हुआ मल रोगी की आंतों में डाल दिया जाए तो वह कई तरह की बीमारियों से...

महान फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जन्मदिवस के दिन ही दुनिया मनाती है विश्व ब्रेल दिवस

चित्र
महान फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जन्मदिवस के दिन ही दुनिया मनाती है विश्व ब्रेल दिवस @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार मनुष्य की दृष्टिहीनता एक प्राकृतिक अभिशाप है, लेकिन महान फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई ब्रेल की लगन व मेहनत से विकसित हुई ब्रेल लिपि ने इस अभिशाप को कमतर करने में एक बड़ा योगदान दिया है। बता दें कि मिस्टर लुई ने महज 15 साल के खेलने-कूदने के उम्र में ही अंधे व्यक्तियों के लिए बरदान बन चुकी ब्रेल लिपि की खोज की थी। यही वजह है कि उनके सम्मान में वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के द्वारा विश्व ब्रेल दिवस मनाने की घोषणा की गई। जिसके दृष्टिगत पूरी दुनिया सहित भारत में भी पहली बार विश्व ब्रेल दिवस विगत 4 जनवरी, 2019 को मनाया गया था। उसके बाद से ही प्रतिवर्ष विश्व ब्रेल लिपि दिवस मनाया जाने लगा। तब से यह चौथा वर्ष है जब वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन (डब्ल्यूबीयू) विश्व ब्रेल दिवस मनाएगा। इस यूनियन द्वारा नवम्बर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा आधिकारिक रूप से अनुमोदित किए जाने के बाद ही विश्व ब्रेल दिवस मनाने की शुरुआत की गई। आपको मालूम...

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 86 वां जन्मदिन के अवसर पर बिहार का विकास करने का किया वादा: सम्राट

चित्र
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 86 वां जन्मदिन के अवसर पर बिहार का विकास करने का किया वादा: सम्राट कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। पूर्वी बिहार के जनप्रिय नेता और बिहार के दिग्गज राजनीतिज्ञ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और तारापुर के पूर्व विधायक शकुनी चौधरी का 86 वां जन्मदिन 'शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल, पार्वती नगर, तारापुर, मुंगेर के मैदान में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर किसान मजदूर की समस्याओं पर आयोजित परिचर्चा के क्रम में उनके यशस्वी पुत्र और मौजूदा पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मेरे पिताजी के द्वारा जो भी अधूरा कार्य तारापुर का बचा हुआ है, उसे वो पूरी तल्लीनता से पूरा करेंगे। नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि शकुनी बाबू ने सुल्तानगंज से तारापुर-संग्रामपुर-बेलहर होते हुए देवघर तक रेल लाइन बिछाने के लिए अथक प्रयास किया था, जिसको शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बहुत समय पहले उनके समय में इंडो-नेपाल समझौता हुआ था जिसके तहत सुल्तानगंज- अगवानी घाट के बीच गंगा पर ब्रिज का निर्माण होना था, जो कतिपय कारणों से त...