यदि आप ट्रेन से बारात ले जाना चाहते हैं तो ऐसे बुक कीजिए ट्रेन
यदि आप ट्रेन से बारात ले जाना चाहते हैं तो ऐसे बुक कीजिए ट्रेन @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारत जैसे विकासशील देश में सड़क मार्ग की अपेक्षा रेल मार्ग से यात्रा करना ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होता है, बशर्ते कि लम्बी दूरी की यात्रा करनी हो। यहां पर लम्बी दूरी का अभिप्राय 150-200 किलोमीटर से अधिक लम्बी दूरी से है, जहां पर सड़क मार्ग से आवागमन थोड़ा कठिन हो जाता है। हालांकि, सरकार एक्सप्रेस-वे तो बना रही है, लेकिन इसका जाल पूरे देश में और राज्य विशेष के हर हिस्से में अभी पूरी तरह से नहीं फैला है। यही वजह है कि कार या बस की अपेक्षा ट्रेन को आवागमन का सस्ता, सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त साधन माना जाता है। # रीति-नीति प्रधान देश है भारत, शादी-विवाह में बढ़ती है भीड़ भारत रीति-नीति प्रधान देश है। यहां शादी-विवाह के मौसम में यातायात के प्रचलित साधनों से यात्रा करना थोड़ा कठिन हो जाता है, क्योंकि रेल और सड़क मार्ग पर दबाव बढ़ने से बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए कुछ लोग टूर ऑपरेटर के माध्यम से निजी कार या बस बुकिंग करके यात्रा तो करते हैं, ...