उद्यमिता की एक मिसाल बन चुके हैं सुशील कुमार सिंह
उद्यमिता की एक मिसाल बन चुके हैं सुशील कुमार सिंह # आप तभी जीतेंगे जबकि आप अंतिम समय तक मैदान में टिके रहेंगे # ब्रांड्स इम्पैक्ट ने सुशील कुमार सिंह को मोस्ट इंस्पायरिंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021 का राइट चॉइस अवार्ड प्रदान किया है कोरोना काल में भी उम्दा प्रदर्शन के लिए @ कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। यदि आप व्यक्तिगत या पारिवारिक कारणों वश अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को अभिशप्त होते हैं तो भी चिंता करने की कोई बात नहीं! क्योंकि यूपी में उद्यमिता की एक मिसाल पेश कर चुके जौनपुर निवासी सुशील कुमार सिंह का जीवन-दर्शन इस बात की साक्षी है कि किसी डिग्री के बिना भी देश-विदेश यानी भारत से अमेरिका तक अपना कारोबार फैलाया जा सकता है। बस लगन, हुनर और अपनी धुन के पक्का होना जरूरी है, भले ही स्वजन, परिजन या शेष दुनिया कुछ भी कहें। डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के बैचमेट रहे आईटी पेशेवर सुशील कुमार सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई छोड़कर जब दिलवालों के शहर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया और दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर ...