बैड बैंक क्या है? भारत में कब इसका गठन हुआ। इससे क्या और किसको होगा फायदा?
बैड बैंक क्या है? सबसे पहले कब और किस देश में इसकी शुरुआत हुई। भारत में कब इसका गठन हुआ। इससे क्या और किसको होगा फायदा? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्या आपको पता है कि देश-दुनिया में एक ऐसा बैंक भी काम कर रहा है, जिसमें आपका ना तो खाता खुलेगा और ना ही आप इसमें अपना पैसा जमा कर सकेंगे? तो फिर यह सवाल उठना लाजिमी है कि तो फिर किस काम का है यह बैंक। जी हां, यही बैड बैंक है, जिसकी शुरुआत 1980 के दशक में अमेरिका में हुई थी, लेकिन यह 2020 के दशक में भारत में भी दबे पांव दाखिल हो चुका है। इसलिए सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि बैड बैंक क्या है? इससे किसको, क्या और कितना फायदा होगा? बता दें कि बैड बैंक, एक आर्थिक अवधारणा है जिसके अंतर्गत आर्थिक संकट के समय घाटे में चल रहे बैंकों द्वारा अपनी देयताओं को एक नये बैंक को स्थानांतरित कर दिया जाता है। जब किसी बैंक की गैर निष्पादित संपत्ति सीमा से अधिक हो जाती है तब राज्य के आश्वासन पर एक ऐसे बैंक का निर्माण किया जाता है जो मुख्य बैंक की देयताओं को एक निश्चित समय के लिए धारण कर लेता है। 1991-92 के दौरान...