डॉ शिवपूजन राय समेत गाज़ीपुर के अष्ट शहीद देश के हीरो हैं: अर्जुन राम मेघवाल
डॉ शिवपूजन राय समेत गाज़ीपुर के अष्ट शहीद देश के हीरो हैं: अर्जुन राम मेघवाल कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। गत 18 अगस्त को अमर शहीद डॉ शिवपूजन राय प्रतिष्ठान, दिल्ली और हिंदी श्री पब्लिकेशन के संयुक्त प्रयास से पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर ज़िले के मोहम्मदाबाद तहसील पर डॉ शिवपूजन राय की अगुवाई में शहीद हुए 8 अमर शहीदों की स्मृति में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ शिवपूजन राय और उनके साथी इतिहास के पन्नों में जिस सम्मान के हकदार थे वह उन्हें नहीं मिल पाया है। लेकिन वर्तमान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए कृत संकल्पित है कि जो हमारे अनसंग हीरो है उनको आज़ादी के इस अमृत महोत्सव के माध्यम से सम्मानित किया जाए। मंत्री ने डॉ शिवपूजन राय प्रतिष्ठान से भी अपील किया कि शहीदों के विवरण को सहेजने में संस्कृति मंत्रालय आपके साथ है। वहीं, डॉ शिवपूजन राय के पौत्र और अमर उजाला वाराणसी के ब्यूरो चीफ अजय राय ने 1942 और मोह...