Project Swasth is a community-based preventive health model: Sharda Welfare Foundation
प्रोजेक्ट स्वस्थ एक समुदाय आधारित निवारक स्वास्थ्य मॉडल है: शारदा वेलफेयर फाउंडेशन # राजस्थान में शारदा वेलफेयर फाउंडेशन का विस्तार हुआ, होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से टपूकड़ा में शुरू हुआ 'प्रोजेक्ट स्वस्थ' @ कमलेश पांडेय/राजनैतिकदुनिया नईदिल्ली/जयपुर/तिजारा। भारत आज विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देशभर में औद्योगिक विकास, विनिर्माण और निवेश के नए अवसर नए क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। ऐसे समय में यह भी आवश्यक है कि आर्थिक प्रगति के साथ स्थानीय समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ, जागरूकता और सामाजिक सुरक्षा भी समान रूप से पहुँचे। समावेशी विकास का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है, जब उद्योगों की प्रगति के साथ उनके आसपास रहने वाले समुदाय भी स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनें। इसी व्यापक परिप्रेक्ष्य में गत 30 जुलाई को राजस्थान के खैरथल–तिजारा जिले के टपूकड़ा क्षेत्र स्थित मसीत गांव में होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग, ग्राम पंचायत मसीत की सहभागिता तथा शारदा वेलफेयर फाउंडेशन के क्रियान्वयन में 'प्रोजेक्...