कॉकरोच जनता पार्टी' के जंतर-मंतर प्रदर्शन से उपजते महत्वपूर्ण सवाल!
कॉकरोच जनता पार्टी' के जंतर-मंतर प्रदर्शन से उपजते महत्वपूर्ण सवाल! @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर कथित "कॉकरोच जनता पार्टी" (CJP) द्वारा आयोजित जन-प्रदर्शन केवल एक विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में उभर रही डिजिटल-युवा राजनीति की अग्नि-परीक्षा भी माना जा सकता है। देखा गया कि “अनिबन्धित कॉकरोच जनता पार्टी” एक व्यंग्यात्मक, प्रतीकात्मक या सीमांत राजनीतिक संगठन के रूप में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है, जो व्यवस्था-विरोधी संदेश है। ऐसे प्रदर्शन का वास्तविक राजनीतिक महत्व इस बात पर निर्भर करेगा कि संगठन के मुद्दे क्या हैं, उसके पीछे कितना जनसमर्थन है, और क्या वह प्रतीकात्मक विरोध से आगे बढ़कर कोई ठोस राजनीतिक प्रभाव पैदा कर पाता है। वहीं, इससे जुड़े नेताओं का भावी राजनीतिक मकसद भी केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार व विभिन्न भाजपा राज्य सरकारों को अपदस्थ करना है। ऐसे में आंदोलनकारियों का लक्ष्य बड़ा है और उनके संसाधन कमतर। ऐसा उनके द्वारा उठाए हुए मुद्दों से प्रत...