आखिर दुनिया का “थानेदार” ट्रंफ और उनका अमेरिका खुद इतना असुरक्षित क्यों है?
आखिर दुनिया का “थानेदार” ट्रंफ और उनका अमेरिका खुद इतना असुरक्षित क्यों है? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक आखिर दुनिया का “थानेदार” कहे जाने वाला अमेरिका खुद असुरक्षित क्यों दिखता है? असल में यह एक मिथक औऱ हकीकत का मिश्रण है। अमेरिका के नेता, जैसे डॉनल्ड ट्रम्फ के “असुरक्षित” दिखने के पीछे कई परतें होती हैं, क्योंकि उनकी मौजूदगी वाले स्थल पर यह तीसरा बड़ा हमला है। इसलिए यह सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राजनीतिक, संस्थागत और वैश्विक कारणों का मिश्रण है। आइए, इसे सरल तरीके से:ऐसे समझिए। पहला, वैश्विक नेतृत्व का दबाव: अमेरिका लंबे समय से खुद को विश्व नेतृत्व की भूमिका में रखता है। जब कोई देश या नेता इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाता है, तो हर निर्णय पर आलोचना और चुनौती स्वाभाविक होती है-चाहे वह शीत युद्ध के बाद की वैश्विक व्यवस्था हो या आज की बहुध्रुवीय दुनिया, अमेरिका ने हर चुनौतियों से सीखा और बेहतर समाधान देने की कोशिश की। दूसरा, घरेलू राजनीति की तीखी प्रतिस्पर्धा: डॉनल्ड ट्रंफ की राजनीति बहुत ध्रुवीकृत रही है। अमेरिका के अंदर ही डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच ...