संदेश

"जमाना उन्हें याद रखता है जो लिखने लायक कुछ कर जाते हैं या पढ़ने लायक कुछ लिख जाते हैं....."

चित्र
"जमाना उन्हें याद रखता है जो लिखने लायक कुछ कर जाते हैं या पढ़ने लायक कुछ लिख जाते हैं....." @ परमेश्वर सिंह/पुस्तक समीक्षक इतिहास साक्षी है कि "जमाना उन्हें याद रखता है जो लिखने लायक कुछ कर जाते हैं या पढ़ने लायक कुछ लिख जाते हैं।" आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह में यह दोनों विशेषताएं पाई जाती हैं। कालजयी रचना "काल- प्रेरणा" सरीखे उनके श्रम साध्य लेखन कार्य से यह परिलक्षित होता है कि "डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह जी ईज ए पर्सन ऑफ वर्सटाइल पर्सनैलिटी एंड स्प्लेंडिड जेनेरोसिटी।" इस कृति में डॉ दिनेश चंद्र सिंह के द्वारा व्यक्त किए गए विचारों, लोक कल्याणकारी कार्यों, प्रीतिकर कार्यसंस्कृति और लोक संग्रही स्वभाव को जानकर ही उपर्युक्त निष्कर्ष पर पहुंचा हूं। काल-प्रेरणा की विषय-वस्तु गूढ़ है। वेदों पर जब आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि अथर्ववेद के सूक्त संख्या 53 व 54 में काल की महिमा का प्रतिपाद न किया गया है। वस्तुतः काल की छह स्थितियां होती हैं- पहला, जायते (जन्म लेना); दूसरा, अस्ति (वर्तमान अवस्था); तीसरा, वर्द्धते (विकास); चतुर्थ, विपरिणमते...

आईएएस डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह की कृति ''काल-प्रेरणा" पर एक विहंगम दृष्टि

चित्र
आईएएस डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह की कृति ''काल-प्रेरणा" पर एक विहंगम दृष्टि  @ पुस्तक समीक्षा/परमेश्वर सिंह अथर्ववेद के सूक्त संख्या 53 54 में काल की महिमा का प्रतिपादन किया गया है। वस्तुतः काल की छह स्थितियां होती हैं- पहला, जायते (जन्म लेना); दूसरा, अस्ति (वर्तमान अवस्था); तीसरा, वर्द्धते (विकास); चतुर्थ, विपरिणमते (बढ़ती उम्र का शरीर पर प्रभाव); पंचम, अपक्षीयते (वृद्धावस्था); षष्टम, म्रियते (मृत्यु)। वस्तुतः मृत्यु एक ऊर्जा का दूसरी ऊर्जा में रूपांतरण है। ऊर्जा अमर है और द्रव्य नाशवान।  सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा के प्रति आस्थावान केरल के वर्तमान राज्यपाल डॉ आरिफ मोहम्मद खान ने इस कृति का लोकार्पण किया है। उत्तराखंड के ऊर्जावान और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस लोकप्रिय कृति के लिए शुभ संदेश भेजे हैं। बाबा हरदेव सिंह जैसे गहन अध्येता और प्रकांड विद्वान ने काल प्रेरणा की शुभाशंसा लिखी है।  आत्म उद्गार में वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के दौरान आपने समर्पित भाव से की गई सेवा का उल्लेख किया है। वस्तुतः श्रद्धापूर्वक की गई सेवा लघु मानव को मह...

जबतक हमारे नेता रिहा नहीं होंगे, तबतक हमलोग चिलचिलाती धूप में यहीं पर डंटे रहेंगे: डॉली शर्मा

चित्र
जबतक हमारे नेता रिहा नहीं होंगे, तबतक हमलोग चिलचिलाती धूप में यहीं पर डंटे रहेंगे: डॉली शर्मा # यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा के साथ दिल्ली पुलिस की महिलाकर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, तुगलक रोड थाना पर उनका रास्ता रोका कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। मीडिया समूह नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी को पूछताछ हेतु ईडी मुख्यालय बुलाये जाने और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बेगुनाही के समर्थन में दिग्गज कांग्रेस नेताओं के सड़क पर उतर कर आक्रोश मार्च निकाला और शांतिपूर्ण तरीके से ईडी मुख्यालय, 24 अखबार रोड स्थित पार्टी मुख्यालय और तुगलक रोड थाने पर अलग-अलग गिरफ्तारी दी। इस क्रम में पूरे देश से कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दाखिल हो जाने से यह पूरा मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।  वहीं, पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के  तुगलक रोड थाना पहुंचने के दौरान जब यूपी कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा भी थाने में बंद किये गए अपने बड़े नेताओं से मिलने जा रही थीं तो दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियो...

प्रेरक और प्रासंगिक कालजयी कृति है काल-प्रेरणा: रवि किशन शुक्ला

चित्र
प्रेरक और प्रासंगिक कालजयी कृति है काल-प्रेरणा: रवि किशन शुक्ला कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने आ ईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा लिखित और वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित कालजयी रचना "काल प्रेरणा" की तारीफ की है।  यूपी के बहराइच जनपद के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह को भेजे हुए संदेश पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रिय डॉ दिनेश जी, अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज के दौर में आपके जैसे लोकसेवक अपनी अतुलनीय सेवा भावना से प्रान्त और राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। आपके द्वारा प्रदत्त कृति आपके व्यक्तित्व के अनुरूप प्रेरक और प्रासंगिक है। यह पुस्तक देवतुल्य भारतीय नागरिकों की मनोस्थिति को स्पष्ट रूप से, विशेष तौर पर विश्व महामारी के संदर्भ में व्याख्यायित करती है। आदरणीय पूज्य योगी जी ने जिस रूप में संकट की इस घड़ी में प्रदेश वासियों की सेवा की है, वह निश्चित रूप से वर्णनातीत है। मित्रवर, ईश्वर आपको ज्यादा से ज्यादा सशक्त बनायें, जिससे आप अपने गौरवप...

युवा पीढ़ी में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में नई चेतना पैदा करेगी काल प्रेरणा: दुर्गा शंकर मिश्र

चित्र
युवा पीढ़ी में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में नई चेतना पैदा करेगी काल प्रेरणा: दुर्गा शंकर मिश्र  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित पुस्तक 'काल प्रेरणा' की तारीफ की है। डीएम डॉ सिंह को लिखे पत्र में मुख्य सचिव श्री मिश्र ने लिखा है कि आपके द्वारा भेजी गई पुस्तक प्राप्त हुई, सहर्ष धन्यवाद! इस पुस्तक में कोराना काल की भयावह परिस्थितियों की अनुभूति के क्रम में समसामयिक विषयों को केन्द्र बिन्दु मानकर विभिन्न विषयों पर अतीत के कालजयी पात्रों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता का वर्णन करते लेख अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं हृदयस्पर्शी हैं। साहित्यकार आम लोगों के दुःख-दर्द के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं। इसलिये जब एक अधिकारी साहित्यकार होता है, तो वह आम जनता के दुःख-दर्द को अच्छी तरह से समझ सकता है और उसे दूर करने का प्रयास भी करता है। किसी भी अधिकारी के लिये शासकीय सेवा में अनवरत व्यस्त रहने के कारण साहित्य ...

काल-निर्णय पुस्तक की प्राप्ति पर जिलाधिकारी, बहराइच के नाम मुख्य सचिव, उत्तरप्रदेश का पत्र

चित्र
  काल निर्णय पुस्तक की प्राप्ति पर जिलाधिकारी, बहराइच के नाम मुख्य सचिव, उत्तरप्रदेश का पत्र प्रिय दिनेश, आपकी 'काल प्रेरणा' पुस्तक प्राप्त हुई, सहर्ष धन्यवाद!  पुस्तक में कोराना काल की भयावह परिस्थितियों की अनुभूति के क्रम में समसामयिक विषयों को केन्द्र बिन्दु मानकर विभिन्न विषयों पर अतीत के कालजयी पात्रों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता का वर्णन करते लेख अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं हृदयस्पर्शी हैं। साहित्यकार आम लोगों के दुःख-दर्द के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं। इसलिये जब एक अधिकारी साहित्यकार होता है, तो वह आम जनता के दुःख-दर्द को अच्छी तरह से समझ सकता है और उसे दूर करने का प्रयास भी करता है। किसी भी अधिकारी के लिये शासकीय सेवा में अनवरत व्यस्त रहने के कारण साहित्य के लिये समय निकालना बेहद मुश्किल होता है। आपके द्वारा काल-प्रेरणा में गाँव से लेकर महानगरों तक, माँ से लेकर मातृभूमि तक, अर्दली से लेकर अधिकारी तक, आम अवाम से लेकर सरकार तक और व्यष्टि से लेकर समष्टि तक को एक पुस्तक में समेटने का जो प्रयास किया गया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। मुझे आशा है कि यह...

वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में किया पौधारोपण

चित्र
वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में किया पौधारोपण  कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने रविवार को ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर आप सभी वार्ड नंबर 87 निवासीगण को शुभकामनाएं देते हैं।  निगम पार्षद निर्मल त्यागी के साथ बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलेक चंद त्यागी, पार्टी कार्यकर्ताओं में नेहा शर्मा, शुभम त्यागी, विशाल शर्मा, तृप्ति त्रिपाठी, जया श्रीवास्तव, अनिल भारद्वाज, अमित शर्मा, संजय त्यागी, प्रियंका प्रियदर्शनी, इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी लोगों ने माननीय योगी जी के जन्मदिन के अवसर पर बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर, वार्ड नम्बर 87 में एक एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया। इस पर पार्षद ने सभ...