संदेश

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया विशेष संवाददाता गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन अभियान में गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में द्वितीय और भारतवर्ष में 18 स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा अपने वार्ड में कार्यरत सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, दिनेश लखेरा, मंडल मंत्री शुभम सिंह, श्याम सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

कवि नगर जोन: वार्ड संख्या 24 में खाली कराई गई नगर निगम की 500 वर्ग मीटर कीमती जमीन

चित्र
कवि नगर जोन: वार्ड संख्या 24 में खाली कराई गई नगर निगम की 500 वर्ग मीटर कीमती जमीन # नगर आयुक्त महेंद्र की सख्ती से हटा अतिक्रमण और पार्क बनाने की तैयारी शुरू की गई कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कविनगर जोन अंतर्गत वार्ड नम्बर 24 स्थित ग्राम काजीपुरा में अतिक्रमित 500 वर्ग मीटर भूमि को निगम प्रशासन ने गुरुवार को खाली करवा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि पर कुछ व्यक्ति अवैध रूप से काबिज थे, लेकिन मौके पर पहुंची निर्माण विभाग की टीम द्वारा अतिक्रमण को हटवाया गया तथा अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में निर्माण विभाग की टीम से योगेश अवर अभियंता निर्माण तथा संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ प्रवर्तन दल के साथ मौके पर उपस्थित हुए और नगर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही वहां पर पार्क बनाने की तैयारी भी शुरू की गई, जिससे आसपास के क्षेत्र वासियों में उल्लास का माहौल है। क्षेत्रीय निवासियों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम का विशेष सहयोग किया गया है। नगर आयुक्त द्वारा ...

विधायक सुनील शर्मा ने किया न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

चित्र
विधायक सुनील शर्मा ने किया न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। गुरुवार को साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा द्वारा वार्ड नम्बर 79 के न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार पहले भी थी, पर विकास नहीं था। आज सरकार भी है और विकास भी है। पहले सड़कें जर्जर थी, लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों की सुरक्षा पर तो कोई ध्यान ही नहीं था। लेकिन वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो सड़के भी बनीं, गांव-गांव बिजली पहुंची। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए। प्रदेश में विकास का रास्ता जो बंद था, उसे खोलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। आज बदला हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। पहले लोग प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं करते थे, अब तो 44 योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है।  यही तभी संभव हो पाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यन...

प्रगति मैदान में गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2021 का उद्घाटन शुक्रवार को

चित्र
प्रगति मैदान में गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2021 का उद्घाटन  शुक्रवार को # नई दिल्ली में अपर कपड़ा सचिव विजय कुमार सिंह करेंगे उद्घाटन कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। परिधान और कपड़ा निर्माण के लिए उद्योग की अग्रणी बी2बी प्रदर्शनी लॉकडाउन के बाद अपने पहले हाइब्रिड संस्करण के साथ वापस आएगी और इसका उद्घाटन विजय कुमार सिंह, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए जाने की उम्मीद है। भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) के महासचिव डॉ. एस सुनंदा और गिन्नी इंटरनेशनल लिमिटेड के सीएमडी और डेनिम मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद जयपुरिया के भी इस प्रमुख बिजनेस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है। कल शुक्रवार से शुरू होने वाला, प्रमुख व्यावसायिक कार्यक्रम गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया, सह-स्थित स्क्रीन प्रिंट इंडिया और डेनिम शो के साथ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 3 से 5 दिसंबर 2021 तक होगा। पहला हाइब्रिड मेला प्रदर्शन पर 800 से अधिक उत्पादों के साथ 300 से अधिक ब्रांडों को एक साथ लाता है और एक समर्पित प्रवृत्ति ...

यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हासिल करेंगे बहुमत: डॉली शर्मा

चित्र
यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हासिल करेंगे बहुमत: डॉली शर्मा # कांग्रेस के समर्थन में लोगों के बीच चल रही है लहर: नरेंद्र भारद्वाज # कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मुकुट पहनाकर शूरवीर भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य,  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डॉली शर्मा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने गुरुवार को जिला मुरादाबाद में आयोजित कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में श्रीमती प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की तरफ से मुकुट एवं भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की।  इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने  बताया कि यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हमलोग स्पष्ट बहुमत हासिल करेंगे, क्योंकि कांग्रेस के समर्थन में लोगों के बीच एक लहर चल रही है। इस मौके पर मंच पर उत्तर ...

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के डीएनए में राष्ट्रप्रेम है तथा वो हमेशा विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं: सुनील शर्मा

चित्र
भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के डीएनए में राष्ट्रप्रेम है तथा वो हमेशा विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं: सुनील शर्मा वार्ड नम्बर 76 वैशाली में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि गौरव सोलंकी ने नारियल तोड़कर किया विकास कार्य का शुभारंभ कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। पार्षद शिवानी गौरव सोलंकी के वार्ड नम्बर 76 वैशाली में स्काईटेक मगध सोसाइटी से पीएनबी बैंक होते हुए पंचशील पेबल्स सोसाइटी तक क्षतिग्रस्त सड़क का डेंस द्वारा हो रहे निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक  सुनील शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि गौरव सोलंकी ने सम्मानित निवासियों की मौजूदगी में नारियल तोड़कर किया।  इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सोलंकी ने स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वी के सिंह, मेयर आशा शर्मा व  विधायक सुनील शर्मा के आशीर्वाद से वार्ड नम्बर 76 के सम्पूर्ण विकास के लिए एक योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य हो रहा है। उसी क्रम में गुरुवार को इस सड़क का निर्माण डेंस द्वारा हो रहा है। साथ में...

प्रदूषण को नियंत्रित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ के के पाण्डे

चित्र
प्रदूषण को नियंत्रित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ के के पाण्डे  # कोहरे के अंदर जब पोलूशन बैठ जाती है तो वह बहुत घातक हो जाती है : डॉ अर्जुन खन्ना  # राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2021 के अवसर पर 'प्रदूषण एवं हमारा स्वास्थ्य' विषय पर जनजागरूकता व्याख्यान आयोजित कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। गुरुवार को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में  'प्रदूषण एवं हमारा स्वास्थ्य' विषयक जनजागरूकता  व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान में मरीजों को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल के वरिष्ठ फेफड़ा रोग एवं क्रिटिकल रोग विशेषज्ञ डॉ के के पांडे ने बताया कि 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी के भयानक हादसे को याद करते हुए हम यह दिन मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रदूषण से अपने शरीर पर पड़ने वाले कुप्रभावों के बारे में जागरूक होने और उनसे बचाव हेतु यह दिन और महत्वपूर्ण हो जाता है।   उन्होंने मरीजों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रदूषण के लिए गाड़ियों से निकलने वा...