संदेश

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड नम्बर 74 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

चित्र
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड नम्बर 74 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया # सेक्टर-19 वसुंधरा में महाराजा अग्रसेन चौक से नहर तक हो रहा है सड़क निर्माण कार्य  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड नम्बर 74 अंतर्गत सेक्टर-19 वसुंधरा में महाराजा अग्रसेन चौक से नहर तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन स्थानीय पार्षद आशा नरेश भाटी के साथ मिलकर किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उन्होंने चाय पर चर्चा की। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा भाटी और भाजपा नेता नरेश भाटी ने अपने समर्थकों के साथ विधायक सुनील शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं सहयोग के लिए सभी क्षेत्रवासियों को बहुत बहुत बधाई दी।  इस अवसर पर विधायक सुनील शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना रोल मॉडल बताते हुए निगम पार्षद आशा भाटी और भाजपा नेता नरेश भाटी की जनसेवा की भावना की सराहना की और बताया कि ये अपने क्षेत्र के लोगों से इतना घुल मिल गए हैं कि इनका कोई भी जनहित का कार्य सच्चा जनसेवक हर हाल में पूरा ...

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा बुद्धवार को सेक्टर 1 वैशाली कामना में टाइल्स द्वारा रोड सुधार कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से जगह-जगह टाइल्स उखड़ गई थी। लोगों को चलने में भी दिक्कत आ रही थी। इसलिए क्षेत्रीय निवासियों के अनुरोध पर यह कार्य पार्षद निधि द्वारा करवाया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी केएल शर्मा, नाथ नौटियाल व  सुरेश चंद्र द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। लोगों द्वारा पार्षद मनोज गोयल का स्वागत माला पहनाकर किया गया। कार्य शुरू होने के उपलक्ष्य में मिठाई बांटी गई। क्षेत्र की जनता खास तौर पर महिलाओं ने इस कार्य की सराहना की और बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर इस शुभ कार्य का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, श्याम सुंदर सिंह, मनीष, दीपा भाटिया, राजेंद्र सिंह, जगदीश, अशोक कुमार, शांति देवी, नीमा, शंभू शाह, जयप्रकाश, आशु त्यागी, नीतू उपाध्याय, स्वाति दुबे, बीना ...

प्रगति मैदान में लगेगा भव्य कपड़ा एवं परिधान निर्माण उद्योग व्यापार मेला, 100 से अधिक ब्रांड लेंगे भाग

प्रगति मैदान में लगेगा भव्य कपड़ा एवं परिधान निर्माण उद्योग व्यापार मेला, 100 से अधिक ब्रांड लेंगे भाग कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। महामारी के चुनौतीपूर्ण चरण के बाद, भारत में कपड़ा और कपड़ा निर्माण उद्योग उद्योग की बढ़ती मांगों को देखते हुए मेस्से फ्रैंकफर्ट इंडिया और एमईएक्स एक्जीबिशन प्राइवेट लिमिटेड की सहभागिता में गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया अपने पहले हाइब्रिड प्रदर्शनी संस्करण का आयोजन कर रही है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में  3 से 5 दिसंबर 2021 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय व्यापार मेले का मूल उद्देस्य स्क्रीन प्रिंट इंडिया के साथ-साथ परिधान और कपड़ा निर्माण व्यवसाय में लगे व्ययसायिकों की आवश्यकताओं को पूर्ण कर उन्हें मजबूत और संगठित करना है।  रेटिंग फर्म इंफोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी योजनाओं की जोर से साल 2025-26 तक कपड़ा क्षेत्र में 300 बिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि की आशंका है साथ ही अगले दो वर्षों में कपड़ा बाजार में  300% की तेज वृद्धि का अनुमान है। गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया व्यापार मेले में 100 से अधिक ब्रांड्स ह...

महिलाएं चलें मुरादाबाद, प्रियंका गांधी की रैली बनाएं सफल: डॉली शर्मा

चित्र
कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में सभी सीटों पर उतरेगी अपने प्रत्याशी: लल्लू # महिलाएं चलें मुरादाबाद, प्रियंका गांधी की रैली बनाएं सफल: डॉली शर्मा # कांग्रेस कर्मी कूच करें मुरादाबाद और पार्टी की प्रतिज्ञा रैली को बनाए सफल: नरेंद्र भारद्वाज कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बुद्धवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभी ने गर्मजोशी पूर्वक उनका स्वागत किया। डॉली शर्मा के समर्थक कांग्रेसियों ने भी फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।  इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी। क्योंकि भाजपा, सपा और बसपा से जनता का भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। इसलिए सरकार ने खुद ही यूपी टीईटी परीक्षा का पेपर लीक करा दिया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के हवाले से पार्टी प्रवक्ता डॉली शर्मा ने दूरभाष पर कहा कि उनकी पार्टी सूबे म...

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने रिबन काटकर किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

चित्र
# विजयनगर वार्ड नम्बर 58 शिवपुरी गली नंबर 9 में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का हुआ उद्घाटन  # कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद विकास खारी ने रिबन काटकर किया उद्घाटन कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डोली शर्मा ने बुद्धवार को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर 58 विजय नगर शिवपुरी गली नंबर 9 में इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं सड़क का उद्घाटन रिबन काटकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी एन गर्ग, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव जितेन्द्र गौड़, सुनील शर्मा, अरुण राणा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा, निगम पार्षद जाकिर अली सैफी, कपिल यादव, जिला उपाध्यक्ष, सोनी प्रजापति इसराइल खान, सुरेश शर्मा, सिराजुद्दीन सिराज, इमरान खान, मुनेंद्र सिंह बिल्ला, वासुदेव शर्मा, शाहिद चौधरी...

वायु प्रदूषण एक प्रमुख हत्यारा है मानवों के लिए: डॉ अर्जुन खन्ना

चित्र
वायु प्रदूषण एक प्रमुख हत्यारा है मानवों के लिए:  डॉ अर्जुन खन्ना  # वायु प्रदूषण का न केवल फेफड़ों पर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आईक्यू सहित शरीर के अंगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है: डॉ अर्जुन खन्ना  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। भारत में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस भोपाल गैस आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में हर साल 2 दिसंबर को प्रदूषण के प्रभावों और समस्याओं के बारे में लोगों को उचित जानकारी देने के लिए मनाया जाता है। आपको याद दिला दें कि भोपाल गैस आपदा औद्योगिक दुर्घटना 1984 में हुई थी जब गैस मिथाइल आइसोसाइनेट 2-3 दिसंबर की रात को लीक हो गई और हजारों लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2021 के वर्ष का विषय किसी भी अन्य वर्ष की तरह है - "प्रदूषण नियंत्रण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाएं और लोगों को प्रदूषण को रोकने के तरीके के बारे में शिक्षित करें।" उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कई कारण हैं और इसका सभी पर प्रभाव पड़ता है। खराब प्रदूषण की वर्तमान स्थिति को नियंत्रित करना संभव तभी होगा जब हम वायु प्रदूषण के साथ भविष्य की चु...

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स क्या है? इसमें मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कितनी प्रगति की है? उसकी वर्तमान रैंकिंग क्या है?

चित्र
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स क्या है? इसमें मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कितनी प्रगति की है? उसकी वर्तमान रैंकिंग क्या है?  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार व‌र्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूआईपीओ) प्रति वर्ष ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) जारी करता है, जिससे नवाचारों व नवोन्मेष के क्षेत्र में विभिन्न देशों की ताजा हैसियत का पता चलता है। कहना न होगा कि भारत में वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ हुई नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने शुरुआती दिनों से ही देश में नवाचार व नवोन्मेष को बढ़ावा दिया है, जिसका असर अब व्यवस्था के हर स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।   देखा जाए तो पिछले सात वर्षों में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत की रैंकिंग निरंतर सुधर रही है। इससे नवाचार व नवोन्मेष आधारित ज्ञान-विज्ञान और विकास के क्षेत्र में दुनिया अब भारत का लोहा मानने लगी है। इस वर्ष विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा जारी किए गए वैश्विक नवाचार सूचकांक (ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021) की रैंकिंग में बीते साल के मुकाबले भारत दो पायदान और ऊपर चढ़कर 46व...