नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने अपने काव्य पाठ से अवसरवादियों को झकझोरा
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने अपने काव्य पाठ से अवसरवादियों को झकझोरा # मंचस्थ कवियों ने भी मानवीय चेतना को शब्द तीर से कुरेदा # मैं भी शुरुआत करता हूँ, महेंद्र हूँ मोहब्बत की बात करता हूँ: नगर आयुक्त # गिला इस बात का नहीं कि उनको जल्दी थी जाने की, शिकायत तो ये रहती है कि ऐसे लोग मिलने क्यों आते हैं: महेंद्र सिंह तंवर कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर एक सुलझे हुए आईएएस अधिकारी ही नहीं, बल्कि बातों ही बातों में अवसरवादी लोगों के हावभाव पर गहरी चोट करने वाले एक कवि भी हैं। यह बात मैं नहीं कह रहा, बल्कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते हुए उनमें जो मानवीय संवेदनाएं झलकी, उससे यह बात स्पष्ट हुई है। रामलीला मैदान, कविनगर के काव्य मंच पर गणमान्य कवियों- विनीत चौहान और तेज नारायण के हाथों एक कवि के रूप में पुष्प गुच्छ और रेशमी शॉल से सम्मानित होने के बाद वहां उपस्थित श्रोताओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं भी शुरुआत करता हूँ, महेंद्र हूँ, मोहब्बत की बात करता हूँ।...