शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा द्वारा इंदिरापुरम गुरुद्वारे में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा द्वारा इंदिरापुरम गुरुद्वारे में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया # शिविर के मुख्य चिकित्सक डॉ आकाश अवाना ने बताया कि इस शिविर में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए स्वांस संबंधित एवं उच्च रक्तचाप संबंधित मरीज काफी संख्या में देखे गए @ कमलेश पांडेय/स्वास्थ्य संपादक गाजियाबाद। बुद्धवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारे में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा इंदिरापुरम एवं शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा द्वारा किया गया। इस शिविर में प्रकाश पर्व के अवसर पर काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक गुरुद्वारा दर्शन करने आए और साथ ही उन्होंने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ भी उठाया। इस शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। शिविर का संचालन शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के महाप्रबंधक गौरव पांडेय, क्षेत्र प्रबंधक संजीव वर्मा ने किया। इस शिविर में 250 से भी ज्यादा मरीजों की नि:शुल्क शुगर जां...