संदेश

जौनपुर महोत्सव 2025: विकास, लोककल्याण व कलाकारों की मेधाओं का सम्मान

चित्र
जौनपुर महोत्सव 2025: स्थानीय कलाकारों के उम्दा प्रदर्शन देख मुख्यमंत्री हुए प्रफुल्लित # 1001 वर-वधू की जोड़ी का सामूहिक विवाह करवाकर पितृतुल्य दायित्व निभाए और मंगल आशीर्वाद प्रदान किए @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस, डीएम, जौनपुर जनपद किसी भी जनपदीय महोत्सव का अपना महत्व होता है, क्योंकि इससे उसके आंतरिक और बाह्य सौंदर्य को प्रदर्शित करने का शानदार मौका मिलता है। इसमें सभी तरह के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलता है। इस नजरिए से जौनपुर जनपद में 10, 11 और 12 मार्च 2025 को आयोजित तीन दिवसीय "जौनपुर महोत्सव" अपनी सम्पूर्णता,  पूर्णत: भव्यता, दिव्यता और अपने उद्देश्य की गरिमामयी मर्यादा के साथ संपन्न हुआ। दरअसल किसी भी महोत्सव की रूपरेखा को उसके विचार रचना, कार्य योजना और प्रबंधकीय व्यवस्था के साथ साथ महोत्सव की सामाजिक, आर्थिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक उपादेयता की कसौटी पर भी परखा जाता है।  इस दृष्टि से ऐतिहासिक महत्ता वाला जौनपुर महोत्सव 2025 की पृष्ठभूमि में अपने जनपद की अतीत कालीन, ऐतिहासिक सभ्यता, भव्यता और समृद्धि की आन, वान, शान को प...

बिजेथुआ महावीरन के दर्शन और पुलिस होली मिलन से हुई भक्ति और प्रेम रस की अनुभूति

चित्र
बिजेथुआ महावीरन के दर्शन और पुलिस होली मिलन से हुई भक्ति और प्रेम रस की अनुभूति @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस, डीएम, जौनपुर जनपद शनिवार को बिजेथुआ महावीरन, सुल्तानपुर के दर्शन और जौनपुर पुलिस होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भक्ति और प्रेम रस की जो अनुभूति हुई, उसमें ही आम और खास के लिए जीवन दर्शन निहित है। यूँ तो कहा गया है कि- "जिंदगी की राहों में जो गम के साये हैं। हम एक में भी तन्हा थे, सब में भी अकेले हैं।" लेकिन जब भगवान से भक्त का मिलन होता है या फिर वरिष्ठ-कनिष्ठ जब एक साथ जुटकर कोई खास कार्यक्रम करते हैं तो वाकई भक्ति रस और प्रेम रस के साथ साथ संयोग रस की धारा भी जुड़ जाती है। हुआ कुछ यूं कि डॉ कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में पुलिस लाइन जौनपुर में पुलिस विभाग की परंपरागत होली मिलन का आयोजन गत 15 मार्च 2025 को अपराह्न 3 बजे से होना तय था। समारोह समयानुसार चल रहा था। चूंकि शनिवार का दिन था। इसलिए अपने इष्टदेव हनुमानजी की पूजा-अर्चना के बाद अकस्मात मेरे मन में विचार आया कि बिजिथुआ धाम (बिजेथुआ धाम), सुल्तानपुर के महावीरन हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त क...