# 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ईसीआई के 'सर्वश्रेष्ठ चुनावी अभ्यास पुरस्कार 2022' से बहराइच, यूपी के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मौके पर उपस्थित आयोग के अधिकारीगण। कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ईसीआई के 'सर्वश्रेष्ठ चुनावी अभ्यास पुरस्कार 2022' से बहराइच, यूपी के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोग के शीर्ष अधिकारीगण भी उनके साथ उपस्थित रहे। बता दें कि भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने यूपी के जिला मजिस्ट्रेट, बहराइच डॉ दिनेश चंद्र सिंह को 'बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2022' के लिए पिछले दिनों ही चुना था। इसलिए गत 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मानेकशॉ सेंटर सभागार, दिल्ली छावनी, दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया गया। डीएम डॉ सिंह को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर विभिन्न अधिक...