संदेश

एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के सियासी मायने को ऐसे समझिए

चित्र
 एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के सियासी मायने को ऐसे समझिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की जीत के कतिपय खास सियासी मायने हैं, जो भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी अथवा क्षेत्रीय आधार वाली क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों को बहुत कुछ सोचने पर विवश कर चुके हैं। इस चुनाव परिणाम ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उभरते सियासी कद से जहां भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक चुनौती बढ़ने वाली है, वहीं कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो चुका है, क्योंकि उसका तथाकथित धर्मनिरपेक्ष और मध्यममार्गी वोट बैंक अब पूरी तरह से आम आदमी पार्टी की ओर शिफ्ट हो चुका है। यही नहीं, यदा कदा दिल्ली नगर निगम की चुनावी राजनीति में सिर उठाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तो अब बिल्कुल साफ हो चुकी है। आपको पता है कि दिल्ली का मतलब होता है लघु भारत यानी मिनी इंडिया। यहां जो कुछ होता है, उससे देर-सबेर पूरा भारत प्रभावित होता है। इसलिए यहां प...

स्वच्छता मामलों में रामप्रस्था ग्रीन सोसाइटी का अनुकरण करें गाजियाबाद की अन्य सोसाइटीज, देश में मिलेगा पहला स्थान: नितिन गौर

चित्र
स्वच्छता मामलों में रामप्रस्था ग्रीन सोसाइटी का अनुकरण करें गाजियाबाद की अन्य सोसाइटीज, देश में मिलेगा पहला स्थान: नितिन गौर # यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामप्रस्था सोसायटी हमारे वार्ड नम्बर 89 के अंतर्गत आती है: मधु सिंह भाटी कमलेश पांडेय गाजियाबाद। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की प्रेरणा से सेवा अभियान के रूप में रामप्रस्था ग्रीन आरजी होम्स ने प्रथम सप्ताह के रविवार और तृतीय सप्ताह के रविवार को स्वच्छता अभियान के लिए चुना है। रामप्रस्था ग्रीन आरजी होम्स ने एक टोल फ्री नंबर जारी करके 24 घंटे के अंदर रामप्रस्था ग्रीन्स में पड़े कूड़े का निस्तारण करके सफाई किये जाने की बात कही है, जिसपर लोगों ने प्रसन्नता जताई। स्वच्छता मिशन अभियान का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ नितिन गौर और स्थानीय पार्षद मधु सिंह भाटी ने व्हिसल बजाकर किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों स्वागत शॉल तथा फूलों का गुलदस्ता प्रदान करके किया। स्थानीय लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें फूल मालाएं प्रदान करके ...

ईएसआईसी के डॉक्टरों की सैलरी ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की सैलरी के बराबर करने पर हुई चर्चा: डॉ पी एन अरोड़ा

चित्र
ईएसआईसी के डॉक्टरों की सैलरी ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की सैलरी के बराबर करने पर हुई चर्चा: डॉ पी एन अरोड़ा # कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 189 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव # यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा ने ईएसआई की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के बोर्ड सदस्य के रूप में इस बैठक में हिस्सा लिया कमलेश पांडेय गाजियाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 3 एवं 4 दिसंबर 2022 को कोटला रोड नई दिल्ली स्थित पंचदीप भवन में एक समारोह आयोजित किया गया।  समारोह का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 189 वीं बैठक के उपलक्ष्य में किया गया। सम्मेलन में भूपेंद्र यादव, श्रम एवं रोजगार मंत्री, भारत सरकार ने  समारोह की अध्यक्षता की। वहीं, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के सी एम डी डॉ पी एन अरोड़ा ने ईएसआई की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के बोर्ड सदस्य के रूप में इस बैठक में हिस्सा लिया।   डॉ अरोड़ा ने बताया कि भूपेंद्र यादव, श्रम एवं रोजगार कैबिनेट ...

ओपन सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी से रोगियों को होगा कई लाभ : डॉ आशीष गौतम

चित्र
ओपन सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी से रोगियों को होगा कई लाभ : डॉ आशीष गौतम # यशोदा अस्पताल नेहरू नगर द्वारा आयोजित रोबोटिक सर्जरी के निःशुल्क शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया परामर्श कमलेश पांडेय गाजियाबाद। महानगर स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को रोबॉटिक सर्जरी से सम्बंधित एक निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जाने माने रोबॉटिक व बेरिएट्रिक सर्जन डॉ आशीष गौतम ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इस अवसर पर मरीजों ने इस सर्जरी की बारीकियों को समझा और डॉ गौतम से बातचीत कर मन के भ्रम को दूर किया। शिविर नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में ही रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने परामर्श लिया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ आशीष गौतम ने बताया कि लोगों के मन में रोबॉटिक सर्जरी के प्रति जो डर या भ्रम भरा हुआ है उसके बारे में परामर्श दिया गया है। साथ ही शिविर में जिन मरीजों को इस सर्जरी की आवश्यकता है, केवल उन्हीं को सर्जरी करवाने के लिए परामर्श दिया गया। उन्होंने इस सर्जरी की खासियत बताते हुए कहा...

पार्षद ने मतदान केंद्र का जायजा लिया, अनुपस्थित बीएलओ की शिकायत की

चित्र
पार्षद ने मतदान केंद्र का जायजा लिया, अनुपस्थित बीएलओ की शिकायत की राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72, कौशाम्बी स्थित मतदान केंद्र पर गाजियाबाद लोकसभा मतदाता सूची को अपडेट करते हुए बीएलओ कर्मियों के कार्यों के निरीक्षण  क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने किया। इस मौके पर उन्होंने अनुपस्थित बीएलओ की शिकायत अधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि लोकसभा का एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसलिए सबका नाम मतदाता सूची में शामिल करके अपडेट कीजिए। उन्होंने आवेदनकर्ताओं को भी बीएलओ को सहयोग करने को कहा। इस मौके पर अवधेश कटियार, श्याम सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

वार्ड नम्बर 89 के चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ: मधु सिंह भाटी

चित्र
वार्ड नम्बर 89 के चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ: मधु सिंह भाटी # वैशाली सेक्टर 5 स्थित पानी की टंकी वाले पार्क में नगर  ओपन जिम का उद्घाटन स्थानीय सम्मानित निवासियों की उपस्थिति में नारियल तोड़कर किया  राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी ने कहा कि उनके सार्थक प्रयासों से वार्ड नम्बर 89 वैशाली सेक्टर 5 स्थित पानी की टंकी वाले पार्क में नगर निगम गाजियाबाद के सौजन्य से एक ओपन जिम का निर्माण कराया गया है। इस ओपन जिम का शुभारंभ स्थानीय सम्मानित निवासियों की उपस्थिति में नारियल तोड़कर विधि विधान के साथ किया गया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता राजकुमार सिंह भाटी भी मौजूद थे। पार्षद मधु सिंह भाटी ने बताया कि हम वार्ड नम्बर 89 क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध हैं। यहां पर ओपन जिम के निर्माण से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। यहां पर बुजुर्ग, नौजवान, बच्चे नि:शुल्क जिम अभ्यास कर सकते हैं। वहीं, भाजपा नेता व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भाटी ने कहा कि मेरा क्षेत्र के सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया इस ओपन ...

पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 कामना के राधाकृष्ण पार्क में बच्चों के लिए लगवाए झूले

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर 1 कामना के राधाकृष्ण पार्क में बच्चों के लिए लगवाए झूले # लोगों ने कहा, पीछे पांच सालों में पार्षद मनोज गोयल ने पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल की पार्षद निधि से रविवार को सेक्टर 1 कामना वैशाली स्थित राधा कृष्ण पार्क में झूले लगाकर उसका शुभारंभ किया गया। समाजसेवी के एल शर्मा, कुसुम गोयल, प्रार्थना जुयाल, विमला भट्ट, किरण राणा आदि द्वारा सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल और उनकी धर्मपत्नी कुसुम गोयल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने निगम पार्षद मनोज गोयल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और बताया कि पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र की कायापलट करने में पार्षद मनोज गोयल अपनी पूरी टीम के साथ दिन रात लगे रहे। चाहे सड़कें हों, पार्क हो, प्रकाश व्यवस्था हो, सफाई व्यवस्था हो, पार्षद गोयल ने समुचित जनसुविधा मुहैया करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वहीं, पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि काम...