डिजिटल यूनिवर्सिटी क्या है, यह कैसे बनेगी, इससे किसको फायदा मिलेगा, देश-विदेश में इसकी क्या स्थिति है?
डिजिटल यूनिवर्सिटी क्या है, यह कैसे बनेगी, इससे किसको फायदा मिलेगा, देश-विदेश में इसकी क्या स्थिति है? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार केंद्र सरकार ने देश भर के छात्रों को उनकी क्षेत्रीय (रीजनल) भाषा में ही विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाली सार्वभौमिक शिक्षा उनके दरवाजे तक पहुंचाने के लिए जिस डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना का ऐलान आम बजट 2022 में किया है, उसको लेकर छात्र, शिक्षक और शैक्षणिक जगत के उद्यमी भी उत्साहित हैं। वैसे तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उसके बारे में अद्यतन स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है, लेकिन ऐसे प्रस्तावित विश्वविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने की उत्सुकता न केवल खास बल्कि आमलोगों में भी बढ़ गई है। बहरहाल, लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि डिजिटल यूनिवर्सिटी क्या है, यह कैसे बनेगी, इसका फायदा किसको मिलेगा, इसकी क्षेत्रीय, स्थानीय व वैश्विक उपयोगिता क्या है, इसकी उपादेयता क्या है, भारत और विश्व में इसकी क्या स्थिति है और स्टूडेंट्स किस तरह से इससे शिक्षा हासिल कर सकेंगे? ये सारे ऐसे गूढ़ सवाल हैं जिनका फिलवक...