संदेश

देश व समाज में सौहार्दपूर्ण बौद्धिक विमर्श कीजिए, अनावश्यक वाद विवाद कतई नहीं

चित्र
देश व समाज में सौहार्दपूर्ण बौद्धिक विमर्श कीजिए, अनावश्यक वाद विवाद कतई नहीं @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारतीय लोकतंत्र में महज बहुमत प्राप्ति के उद्देश्य से विभिन्न दलों व संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा एक दूसरे पर अनीतिपूर्ण दोषारोपण आम बात है। इसी कड़ी में यदा कदा जिस तरह की अनर्गल टिपण्णी और उस पर जवाबी प्रतिक्रिया क्रमशः अनायास व सुनियोजित रूप से कर दी जाती है, उससे पारस्परिक मतभेदों में इजाफा होता है। इस आपसी वैमनस्यता से हर किसी का चिंतित होना स्वाभाविक है।  दरअसल, विविधतापूर्ण भारतीय परिवेश में जिस तरह के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, साम्प्रदायिक व धार्मिक समन्वय की दरकार है, उससे हमारा संविधान कोसों दूर है। क्योंकि यह पुरातन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से कम और आधुनिक पाश्चात्य दर्शन से ज्यादा प्रभावित है।समय समय पर इसमें किये गए लक्षित संशोधनों से वैचारिक व नीतिगत विरोधाभास और बढ़ा है।  इन सबकी भरपाई के लिए अक्सर उठने वाली समान नागरिक संहिता बनाने की मांग भी नक्कारखाने में तूती की आवाज की मानिंद दबकर रह गई है। इन सब बातों का नकारात्म...

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है? इसका लाभ कौन और कैसे उठा सकता है?

चित्र
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है? यह कब से कब तक लागू है? इसका लाभ कौन और कैसे उठा सकता है? इसके विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालिए। @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश में सिंचाई प्रणाली में निवेश को आकर्षित करना है। इसके अलावा, देश में खेती योग्य भूमि का विकास और विस्तार करना, पानी की बर्बादी को कम करने के लिए खेत में पानी का उपयोग बढ़ाना, पानी की बचत करने वाली तकनीकों और सटीक सिंचाई को लागू करके प्रति बूंद फसल में वृद्धि करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। # कोई भी किसान कर सकता है ऑनलाइन आवेदन  प्रधानमंत्री कृषि सिचांई योजना के तहत कोई भी किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ततपश्चात किसानों को किसी भी अनुमन्य पंजीकृत फर्म से स्प्रिंकलर पाइप खरीदने के बाद उसके बिल के साथ आवेदन कार्यालय में जमा करना होगा। बता दें कि साल 2015 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की गई थी, जिसे अब दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। बताते चलें कि खेती करते वक्त किसानों को पानी ...

किसान नेता किशनपाल यादव को भारतीय किसान यूनियन यूपी एनसीआर का सचिव नियुक्त किया

चित्र
किसान नेता किशनपाल यादव को भारतीय किसान यूनियन यूपी एनसीआर का सचिव नियुक्त किया कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। राष्ट्रीय किसान आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले किसान नेता किशनपाल यादव को भारतीय किसान यूनियन का एनसीआर सचिव नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि श्री यादव की कर्तव्यनिष्ठा व अथक मेहनत के चलते उन्हें ईनाम के रूप में इस महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है।  बता दें कि विगत एक वर्ष से अधिक समय तक चले राष्ट्रीय  किसान आंदोलन के दौरान किसान नेता किशनपाल यादव अपने समर्थकों के साथ पूरे लग्न व मेहनत से किसानों की आवाज बुलंद करते रहे थे। जिसके मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादौन, भारतीय किसान यूनियन के यूपी एनसीआर अध्यक्ष मांगेलाल त्यागी ने एक मत से किसान नेता किशनपाल यादव को उत्तर प्रदेश एनसीआर का सचिव नियुक्त करने की अनुशंसा की, जिसे नेतृत्व ने मान लिया और इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त कर दिया। ...

शाश्वत राजकाज में मान्य योग्य वही होत है जो परहित के जाई

चित्र
शाश्वत राजकाज: मान्य योग्य वही होत है जो परहित के जाई @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश। "मान्य योग्य नहि होत कोई जो कोरे पद पाई। मान्य योग्य वही होई जो परहित के जाई।।" साधारण ढंग से अति सुंदर, कालातीत तथा चिरस्थायी भाव को उपरोक्त पंक्तियों में अभिव्यक्त किया गया है। परंतु कुछ व्यक्ति एवं परिवार मानसिक कुंठा, अवसाद, ईर्ष्या एवं निज क्रोध के कारण अपने अग्रणी, मान्य, पूज्य, सदैव जनहित व मानवीय मूल्यों की स्थापना के प्रति सजगता से कार्य करने की प्रतिबद्धता रखने वाले ऐसे व्यक्तियों को कोसते हैं, जो अनुचित है। ऐसे कुंठित लोग या समाज, जो आत्मसुख के लिए कार्य करने वाले हैं, अनुपयोगी, नितांत स्वार्थ सुख की भावना से अभिप्रेत प्रयासों के कारक हैं, की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।  आधुनिक युग के स्वार्थपरक, मात्र व्यक्तिगत हितों की प्रतिपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों को पूर्ण करने की चेष्टा रखने वालों के बारे में कुछ भी बोलना निरर्थक है। किसी मर्यादा, शिष्टाचार एवं आदमकद व्यक्ति की सुदीर्घ साधना को नितांत क्षणिक व व्यक्तिगत सुख भोग की आकां...

साइकिलिंग राइड: पास-पड़ोस के गांवों में मिलता है अद्भुत आनंद

चित्र
साइकिलिंग राइड: पास-पड़ोस के गांवों में मिलता है अद्भुत आनंद प्रदूषण दिया है तो खुली हवा में सांस लेने की जगह भी..निकलिए तो सही @ गौरव पांडेय, जनस्वास्थ्य कार्यकर्ता सुप्रसिद्ध शायर मेराज फैजाबादी के शेर को आज हमने जिया- "ज़िंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना, पाँव बख़्शें हैं तो तौफ़ीक़-ए-सफ़र भी देना।" उसी तर्ज पर मेरी दो लाइनें अर्ज हैं:- "प्रदूषण दिया है, तो खुली हवा में सांस लेने की जगह भी देना। हम शहर में रह रहे हैं तो क्या हुआ गौरव, शहर के पास एक गाँव भी देना। जहां दरिया हो झीलें हो, चिड़ियों की चहचहाहट हो, जो आए कोई गम में डूबा, उस पर बरसता खुशियों का समंदर हो। ले चलो मुझे उस जमीं पर ऐ गौरव, जहां खुशियों का बसेरा हो।" क्या आपने कभी सोचा है कि आप शहर में रहते हुए चंद मिनटों में ही ग्रामीण जीवन एवं प्रकृति का आनंद ले सकते हैं? अधिकांश लोग सोचते हैं कि शहरी जीवन, गांव के जीवन की तुलना में अधिक शानदार जीवन है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई मायनों में गंवई जीवन ही अव्वल होता है। आज इंदिरापुरम रनर्स एवं साइकिलिंग ग्रुप द्वारा अमित सिलावट...

चंडीगढ़ स्थित पंचकूला में पूर्वांचल भवन बनाने के लिए जमीन आवंटित करे हरियाणा सरकार: सम्राट चौधरी

चित्र
चंडीगढ़ स्थित पंचकूला में पूर्वांचल भवन बनाने के लिए जमीन आवंटित करे हरियाणा सरकार: सम्राट चौधरी # चंडीगढ़ में पूर्वांचल भवन बनाने के लिए बिहार के मंत्रियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार एवं कला-संस्कृति व युवा विभाग मंत्री आलोक रंजन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ स्थित पंचकूला में पूर्वाचल भवन निर्माण हेतु जमीन आवंटित करने का अनुरोध किया है।  मंत्री त्रय ने उन्हें लिखे पत्र में आग्रह के साथ कहा है कि पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में पूर्वांचल यानी बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य के अधिसंख्य लोग निवास करते हैं एवं उनका आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा, पूर्वांचल वासी एवं उनके सगे-संबंधी व अन्य अतिथिगण अपने सगे-संबंधी एवं परिचित लोगों से मिलने आते हैं, तो आगन्तुक को यहाँ ठहरने से लेकर अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  ऐसी परिस्थिति में पूर्वाचल वासियों एवं अतिथियों के लिए एक बृहद पूर्वांचल...

जो इंसान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है वही है सबसे बड़ा अमीर आदमी

चित्र
जो इंसान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है वही है सबसे बड़ा अमीर आदमी  # यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सहयोग से इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम में 'प्रथम निःशुल्क चिकित्सा शिविर' का किया गया आयोजन कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। स्वास्थ्य और भलाई के सतत विकास लक्ष्य 2030 के एसडीजी 3 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम द्वारा एक हेल्थ एंड वेलबिंग फॉर ऑल सिरीज़ का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। बता दें कि एसडीजी 3 का उद्देश्य "अच्छा स्वास्थ्य और जीवनस्तर" है जिसका लक्ष्य सभी को स्वस्थ जीवन देना और सभी के जीवनस्तर में सुधार लाना है। इस सिरीज़ के प्रथम कार्यक्रम के रूप में गत 15 दिसंबर को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सहयोग से  'प्रथम निःशुल्क चिकित्सा शिविर' का आयोजन किया गया।  इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती रीता सिंह ने यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी के कॉर्पोरेट रिलेशन्स एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख गौरव पांडेय के साथ फीता काट कर स्वास्थ्य शिविर...