जो इंसान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है वही है सबसे बड़ा अमीर आदमी
जो इंसान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है वही है सबसे बड़ा अमीर आदमी # यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सहयोग से इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम में 'प्रथम निःशुल्क चिकित्सा शिविर' का किया गया आयोजन कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। स्वास्थ्य और भलाई के सतत विकास लक्ष्य 2030 के एसडीजी 3 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम द्वारा एक हेल्थ एंड वेलबिंग फॉर ऑल सिरीज़ का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। बता दें कि एसडीजी 3 का उद्देश्य "अच्छा स्वास्थ्य और जीवनस्तर" है जिसका लक्ष्य सभी को स्वस्थ जीवन देना और सभी के जीवनस्तर में सुधार लाना है। इस सिरीज़ के प्रथम कार्यक्रम के रूप में गत 15 दिसंबर को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सहयोग से 'प्रथम निःशुल्क चिकित्सा शिविर' का आयोजन किया गया। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती रीता सिंह ने यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी के कॉर्पोरेट रिलेशन्स एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख गौरव पांडेय के साथ फीता काट कर स्वास्थ्य शिविर...