संदेश

क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध नहीं, क्रिप्टो-एसेट को लाया जाएगा सेबी के नियामक दायरे में

चित्र
क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध नहीं, क्रिप्टो-एसेट को लाया जाएगा सेबी के नियामक दायरे में  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सरकार का क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है, बल्कि वह इसका नाम बदलकर क्रिप्टो एसेट करने पर विचार कर रही है जिसे सेबी द्वारा विनियमित किया जाएगा। यह बात खुद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट की है, ताकि इस धंधे में जुटे लोगों के आर्थिक हित प्रभावित नहीं हों और निकट भविष्य में सरकार भी इससे लाभान्वित हो। वह यह भी चाहती है कि इससे किसी भी प्रकार की आर्थिक अनियमितताओं को बढ़ावा न मिले। वहीं, गत दिनों राज्यसभा में क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद क्रिप्टो करेंसी सम्बन्धी बिल मौजूदा शीतकालीन सत्र के तीसरे सप्ताह में पेश किया जाएगा। यह एक जोखिम भरा क्षेत्र है जो पूर्ण नियामक ढांचे में नहीं है। इसलिए इस पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं लिया गया, बल्कि आरबीआई और सेबी के माध्यम से जनजागरू...

वाणिज्य कर विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उत्पीड़न से त्रस्त व्यापारी करेंगे आंदोलन

चित्र
वाणिज्य कर विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उत्पीड़न से त्रस्त व्यापारी करेंगे आंदोलन # किया ऐलान, जल्द मिलेंगे मुख्यमंत्री से  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। वाणिज्य कर एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार व उत्पीड़न से त्रस्त गाजियाबाद के व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में वाणिज्य कर एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के नकारात्मक रवैया और जांच के नाम पर लूट खसोट करने करने का विरोध किया गया और विशेष तौर पर इन दोनों विभागों से लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी सुरक्षा दल का गठन किया गया। व्यापारियों ने बताया कि यह दल खाद्य सुरक्षा व्यापारियों के उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब देगा। यदि यह लोग बाज नहीं आए तो इनकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग व उपाध्यक्ष अशोक गोयल से भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो व्यापारी इस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर विरोध करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में वे लोग उत्पीड़न नहीं सहेंगे और जल्दी ही व...

पीपीई मॉडल पर एक साथ काम कर के सरकारी और निजी हेल्थकेयर सेक्टर चमत्कार कर सकते हैं: श्रीमती उपासना अरोड़ा

चित्र
पीपीई मॉडल पर एक साथ काम कर के सरकारी और निजी हेल्थकेयर सेक्टर चमत्कार कर सकते हैं: श्रीमती उपासना अरोड़ा # यदि हम स्वास्थ्य सेवा में तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक विकास के बारे में बात करना चाहते हैं तो हमें ग्रामीण स्तर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर से शुरू होने वाले आम लोगों की बहुत ही बुनियादी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को संबोधित करना शुरू करना होगा। कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली/गाजियाबाद। स्वास्थ्य 4.0 को डिकोड करने और स्वास्थ्य सेवा में डिजिटल परिवर्तन के मार्ग में चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से होटल हयात, नई दिल्ली में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती उपासना अरोड़ा, निदेशक, यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कौशाम्बी, गाजियाबाद ने इस तीसरे हेल्थटेक इनोवेशन कॉन्क्लेव में अन्य स्वास्थ्य सेवा दिग्गजों के बीच प्रख्यात पैनलिस्ट के रूप में बात की।  श्रीमती उपासना अरोड़ा ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम स्वास्थ्य सेवा में तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक विकास के बारे में बात...

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया विशेष संवाददाता गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन अभियान में गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में द्वितीय और भारतवर्ष में 18 स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा अपने वार्ड में कार्यरत सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, दिनेश लखेरा, मंडल मंत्री शुभम सिंह, श्याम सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

कवि नगर जोन: वार्ड संख्या 24 में खाली कराई गई नगर निगम की 500 वर्ग मीटर कीमती जमीन

चित्र
कवि नगर जोन: वार्ड संख्या 24 में खाली कराई गई नगर निगम की 500 वर्ग मीटर कीमती जमीन # नगर आयुक्त महेंद्र की सख्ती से हटा अतिक्रमण और पार्क बनाने की तैयारी शुरू की गई कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कविनगर जोन अंतर्गत वार्ड नम्बर 24 स्थित ग्राम काजीपुरा में अतिक्रमित 500 वर्ग मीटर भूमि को निगम प्रशासन ने गुरुवार को खाली करवा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि पर कुछ व्यक्ति अवैध रूप से काबिज थे, लेकिन मौके पर पहुंची निर्माण विभाग की टीम द्वारा अतिक्रमण को हटवाया गया तथा अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में निर्माण विभाग की टीम से योगेश अवर अभियंता निर्माण तथा संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ प्रवर्तन दल के साथ मौके पर उपस्थित हुए और नगर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही वहां पर पार्क बनाने की तैयारी भी शुरू की गई, जिससे आसपास के क्षेत्र वासियों में उल्लास का माहौल है। क्षेत्रीय निवासियों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम का विशेष सहयोग किया गया है। नगर आयुक्त द्वारा ...

विधायक सुनील शर्मा ने किया न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

चित्र
विधायक सुनील शर्मा ने किया न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। गुरुवार को साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा द्वारा वार्ड नम्बर 79 के न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार पहले भी थी, पर विकास नहीं था। आज सरकार भी है और विकास भी है। पहले सड़कें जर्जर थी, लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों की सुरक्षा पर तो कोई ध्यान ही नहीं था। लेकिन वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो सड़के भी बनीं, गांव-गांव बिजली पहुंची। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए। प्रदेश में विकास का रास्ता जो बंद था, उसे खोलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। आज बदला हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। पहले लोग प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं करते थे, अब तो 44 योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है।  यही तभी संभव हो पाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यन...

प्रगति मैदान में गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2021 का उद्घाटन शुक्रवार को

चित्र
प्रगति मैदान में गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2021 का उद्घाटन  शुक्रवार को # नई दिल्ली में अपर कपड़ा सचिव विजय कुमार सिंह करेंगे उद्घाटन कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। परिधान और कपड़ा निर्माण के लिए उद्योग की अग्रणी बी2बी प्रदर्शनी लॉकडाउन के बाद अपने पहले हाइब्रिड संस्करण के साथ वापस आएगी और इसका उद्घाटन विजय कुमार सिंह, आईएएस, अतिरिक्त सचिव, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए जाने की उम्मीद है। भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) के महासचिव डॉ. एस सुनंदा और गिन्नी इंटरनेशनल लिमिटेड के सीएमडी और डेनिम मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद जयपुरिया के भी इस प्रमुख बिजनेस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है। कल शुक्रवार से शुरू होने वाला, प्रमुख व्यावसायिक कार्यक्रम गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया, सह-स्थित स्क्रीन प्रिंट इंडिया और डेनिम शो के साथ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 3 से 5 दिसंबर 2021 तक होगा। पहला हाइब्रिड मेला प्रदर्शन पर 800 से अधिक उत्पादों के साथ 300 से अधिक ब्रांडों को एक साथ लाता है और एक समर्पित प्रवृत्ति ...