संदेश

आसेतु हिमालय के प्राचीन भारत का नक्शा, जिसके बिना भारतीयता अपूर्ण है

चित्र

आरबीआई की नई एकीकृत लोकपाल योजना क्या है? जानिए कहां और कैसे की जाएंगी शिकायतें।

चित्र
आरबीआई की नई एकीकृत लोकपाल योजना क्या है? जानिए कि किसी भी बैंक या एनबीएफसीज के खिलाफ कहां पर और कैसे शिकायत की जाएगी। @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व में आरबीआई ने जिन अभिनव ग्राहक केंद्रित पहलों की शुरुआत की, उनमें से रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना भी एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आरबीआई-एकीकृत लोकपाल योजना से बैंकिंग सेक्टर में ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ प्रणाली ने अब साकार रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री ने भी इस योजना की नागरिक केंद्रित प्रकृति पर बल दिया है।उन्होंने दो टूक कहा है कि किसी भी लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी वहां की शिकायत निवारण प्रणाली की ताकत होती है। आरबीआई- एकीकृत लोकपाल योजना इस दिशा में बहुत आगे तक जाएगी।  कहना न होगा कि बीते छह-सात वर्षों में केंद्र सरकार, सामान्य लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बारीकीपूर्वक काम कर रही है। जबकि एक रेग्यूलेटर के तौर पर आरबीआई, अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखता आया है। इंटेग्रेटेड ओमबुड्समेन्ट लोकपाल स्कीम से बैंकिंग सेक्टर में बैंक कस...

प्रीमैच्योर शिशु को माँ जितनी जल्दी गले लगाए उतनी जल्दी वह स्वस्थ होगा : डॉ दीपिका रस्तोगी

चित्र
प्रीमैच्योर शिशु को माँ जितनी जल्दी गले लगाए उतनी जल्दी वह स्वस्थ होगा : डॉ दीपिका रस्तोगी  # यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी में 25 हफ्ते में हुए प्रीमैच्योर शिशु की भी हम जान बचा सके : डॉ अजीत कुमार  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। सामान्य तौर पर शिशु का जन्म नौ महीने या 40 हफ्ते के बाद होता है, किंतु कुछ शारीरिक एवं स्वास्थ्य गत व्यवधानों के कारण शिशु नौ महीने से पहले ही जन्म ले लेते हैं। सामान्य प्रसव काल से पहले जन्मे बच्चे को प्रीमैच्योर बेबी कहा जाता है। दुनिया भर में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु का प्रमुख कारण समय से पहले पैदा होना है, इसीलिये संयुक्त राज्य अमेरिका और विश्व स्तर पर शिशु मृत्यु के लिए समय से पहले जन्म और इसकी जटिलताओं जैसे स्वास्थ्य संकटों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 17 नवंबर को, विश्व समयपूर्वता (वर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डे) दिवस मनाया जाता है।  इस अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कौशाम्बी में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। हेल्थ टॉक को सम्बोधित करते हुए यशोदा...

जस्ट विश: एनजीओ प्रोवाइडिंग इक्वलिटी विथ द हेल्प ऑफ इंडियन इंटरप्रेन्योर सुशील सिंह एंड सरिता सिंह रावत

चित्र
जस्ट विश: एनजीओ प्रोवाइडिंग इक्वलिटी विथ द हेल्प ऑफ इंडियन इंटरप्रेन्योर सुशील सिंह एंड सरिता सिंह रावत  @ केपीन्यूजएंडव्यूज.ब्लॉग्स्पॉट.कॉम इनिशिएटिव जस्ट विश, एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), भारतीय उद्यमी सुशील सिंह और सरिता सिंह रावत द्वारा 2017 की गर्मियों में लॉन्च किया गया था। सुशील, जिन्होंने अपना बचपन मुंबई के चॉल में बिताया था, के पास हमेशा एक आधार प्रदान करने की योजना थी। जिनके पास सपने तो होते हैं लेकिन उनके पास चमकने का मंच नहीं होता। इसलिए नोएडा स्थित सुशील ने एसएसआर टेकविजन के साथ एक उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की; एक आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता, 2015 में।  केवल दो वर्षों में, वह अपने एनजीओ 'जस्ट विश' के साथ आए। जस्ट विश ने पिछले चार वर्षों में इंसानों, जानवरों और धरती माता के अन्य खूबसूरत हिस्सों की मदद के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया है। जस्ट विश के सदस्य हर हफ्ते भारत में विभिन्न स्थानों पर हजारों पेड़ लगाते हैं। चूंकि देश में प्रदूषण का स्तर भारी स्तर पर बढ़ रहा है, इसलिए सांस लेने के लिए ताजी हवा प्रदान ...

मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक की त्रिकोणीय भूमिका होगी असरदार

चित्र
मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक की त्रिकोणीय भूमिका होगी असरदार @ राजपथ/अशोक कौशिक, संपादक राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने गत दिनों राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के 51वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्यपालों से राज्यों के "मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक" की जिस भूमिका को निभाने का आह्वान किया है, वह अत्यंत ही समसामयिक और प्रासंगिक विचार है। खास बात यह है कि जब राष्ट्रपति श्री कोविद अपना विचार आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में व्यक्त कर रहे थे तो उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहीं मौजूद थे। यही वजह है कि राष्ट्रपति के अभूतपूर्व विचारों को उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दोहराया, जिन्होंने अपने भाषणों में देश के संवैधानिक मूल्यों और अखंडता की रक्षा में राज्यपालों की संस्था द्वारा निभायी गयी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने दो टूक कहा कि राष्ट्रीय लक्ष्यों के बारे में लोगों में जागरुकता बढ़ाने और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने में राज्यपालों की बहुत महत्वपूर्ण ...

एयर पॉल्युशन से हो सकता है सीओपीडी, वर्ल्ड सीओपीडी डे 17 नवम्बर को

चित्र
एयर पॉल्युशन से हो सकता है सीओपीडी, वर्ल्ड सीओपीडी डे 17 नवंबर को # इनहेलर के प्रयोग से नहीं पड़ती इसकी आदत : डॉ अर्जुन खन्ना # सीओपीडी के मरीजों को अभी एक साथ इकट्ठा करना टाइम बम लगाने के समान है: के के पांडेय # एन-95 मास्क पहन करके ही घर से बाहर निकलें और अपने स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान: डॉ अंकित सिन्हा कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। वैसे तो हर साल 17 नवंबर को वर्ल्ड सीओपीडी डे मनाया जाता है, किंतु इस वर्ष यह बहुत ही अलग है; क्योंकि इसे डिजिटली मनाने पर ही ज्यादा जोर दिया जा रहा है। कारण है दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण! जिसके चलते मरीजों को इकट्ठा करना उनके जीवन से खेलने जैसा है। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के वरिष्ठ श्वास रोग एवं क्रिटिकल रोग विशेषज्ञ डॉ के के पांडे, अर्जुन खन्ना और डॉक्टर अंकित सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली एनसीआर में पॉल्युशन बहुत ही ज्यादा बढ़ा हुआ है और खतरनाक लेवल को पार कर चुका है। ऐसे में वर्ल्ड सीओपीडी मनाने के लिए मरीजों के लिए कार्यक्रम करने के अनुरोध आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लि...

हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली ने यूपीएचसी वैशाली को दिया कोरोना वारियर्स अवार्ड

चित्र
हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली ने यूपीएचसी वैशाली को दिया कोरोना वारियर्स अवार्ड  # हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने क्षेत्रीय निगम पार्षद मनोज गोयल के साथ यूपीएचसी की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम को किया सम्मानित कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली के प्रबंधक दीपक गुप्ता द्वारा यूपीएचसी वैशाली सेक्टर 1 की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम को कोरोना वारियर्स अवार्ड देकर सम्मानित  किया गया। इस अवसर पर पार्षद मनोज गोयल द्वारा यूपीएचसी में कार्यरत सभी लोगों को उनके बेहतर काम के लिए अवार्ड दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 या 2021 के कोरोना काल में इन लोगों ने दिन रात मेहनत की। चाहे वैक्सीन हो या घर घर जाकर टेस्टिंग हो, इन्होंने बहुत अच्छे तरीके से काम किया, जिसकी वजह से यह सेंटर फर्स्ट डोज में गाजियाबाद में प्रथम आया। यह सेंटर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा गोद लिया गया हुआ है। हॉलीवुड ड्रीम के प्रबंध  दीपक गुप्ता द्वारा भी इस सेंटर में बड़ी मदद की गई।  इस अवसर पर अमित जैन, कौशांबी सेंट्रल पार्क मंदिर ...