संदेश

एक स्वस्थ नारी से ही समुन्नत दुनिया का निर्माण संभव, उन्हें अच्छी परवरिश दें: उपासना अरोड़ा

चित्र
एक स्वस्थ नारी से ही समुन्नत दुनिया का निर्माण संभव, उन्हें अच्छी परवरिश दें: उपासना अरोड़ा # चिकित्सा क्षेत्र में आत्मीयता, मानवता, सेवाभाव, कर्तव्य परायणता और व्यवहारिकता विकसित नहीं करने वाले पेशेवर एक हद से ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएंगे: डायरेक्टर @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी, गाजियाबाद की निदेशिका श्रीमती उपासना अरोड़ा मानवीयता और व्यवहारिकता की प्रतिमूर्ति समझी जाती हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है और आगे भी करने का इरादा रखती हैं। जीवन के अप्रत्याशित संघर्षों के बाद निज प्रेरणा से उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह आधुनिक महिलाओं के लिए किसी मिशाल के जैसा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय ने उनसे बातचीत की, ताकि उनके स्वस्थ दृष्टिकोण से देश-दुनिया को अवगत कराया जा सके। बातचीत के दौरान उन्होंने आत्मीयता, मानवता, सेवाभाव, कर्तव्य परायणता, व्यवहारिकता और चिकित्सा जगत के उन पहलुओं को उजागर कर दिया, जिसे जानना-समझना देश और देशवासियों की आज सबसे बड़ी...

पीपीएफ, एनपीएस और एसएसवाई खातों के मिनिमम बैलेंस को मेंटेन रखें, ताकि नहीं भरना पड़े जुर्माना

चित्र
पीपीएफ, एनपीएस और एसएसवाई खातों के मिनिमम बैलेंस को मेंटेन रखें, ताकि बन्द न होने पाए खाता और नहीं भरना पड़े जुर्माना @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्या आपका भी पीपीएफ, एनपीएस और सुकन्या समृद्धि खाता है, यदि हां तो 31 मार्च 2022 से पहले कर लें निर्दिष्ट काम, अन्यथा आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि आम जनता की भलाई के लिए ही केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की खास योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसके तहत ही पीपीएफ, एनपीएस और सुकन्या समृद्धि खाता जैसी बैंकिंग योजना भी चलाई गई। यही वजह है कि आज हम आपको पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएफ, नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस और सुकन्या समृद्धि योजना यानी एसएसवाई से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताते हैं, ताकि आपको अतिरिक्त वार्षिक जुर्माना भरने अथवा खाता बन्द करने की नौबत नहीं आए। # मिनिमम बैलेंस भरिये अन्यथा बंद हो जाएगा खाता आपको बता दें कि यदि आप उपर्युक्त तीनों योजनाओं के तहत खोले हुए खातों में न्यूनतम निर्धारित धनराशि यानी मिनिमम बैलेंस जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता स्वतः बन्द हो जाएगा। खास बात यह कि सम्बन्धित खाता बंद हो जाने के बा...

यूक्रेन में चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के लिए क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए प्रमुख वजहें

चित्र
यूक्रेन में चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के लिए क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए प्रमुख वजहें @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार रूस और यूक्रेन के बीच जारी मौजूदा संघर्ष ने भारत के लिए एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को वहां से सुरक्षित निकालने की चुनौती भारत सरकार के समक्ष उतपन्न हो चुकी है। सरकार लगातार उनकी वापसी के लिए प्रयास कर रही है। इंडिया से फ्लाइट भेज उन्हें वापस लाया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे हुए ज्यादातर छात्र ऐसे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां गए हुए थे।  गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां से सभी फ्लाइट ऑपरेशन बंद है, जिसके चलते हजारों भारतीय छात्र वहां मुश्किल और खतरनाक परिस्थितियों में फंसे हुए हैं। वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच होने वाला युद्ध अब लंबा खींच रहा है। इससे परेशान यूक्रेन ने खारकीव शहर में, भारतीय छात्रों को बंधक बना रखा है और मानव शिल्ड के रुप में इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' के तहत सभी तरह के प्रयास शुरू कर दिए हैं...

प्रधानमंत्रियों की सूझबूझ से सामर्थ्यशाली बना भारत, बढ़ी वैश्विक पूछ

चित्र
प्रधानमंत्रियों की सूझबूझ से सामर्थ्यशाली बना भारत, बढ़ी वैश्विक पूछ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार साम्यवादी सोवियत संघ यानी यूएसएसआर के पतन के साथ ही शीत युद्ध की समाप्ति के बाद पूंजीवादी अमेरिका ने जिस भूमंडलीकरण यानी ग्लोबलाइजेशन और नई आर्थिक नीति यानी न्यू इकोनॉमिक पालिसी को बढ़ावा दिया, उसे तीसरी दुनिया के देशों में नवआर्थिक साम्राज्यवाद करार दिया गया। जिसके तहत दुनिया के थानेदार संयुक्त राज्य अमेरिका ने नाटो देशों के साथ मिलकर कहीं विकास की चकाचौंध दिखाकर तो कहीं बल प्रयोग आजमाकर मनमाफिक नीतियों को लागू करवाया।  हालांकि, समय के साथ ही नई आर्थिक नीतियों की सफलता का कारक समझी गईं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और उनकी छत्रछाया में विकसित हुईं राष्ट्रीय कम्पनियों की पोल खुलती गई। क्योंकि इनका मकसद सुशासन और जनसुविधाएं विकसित करवाना नहीं था, बल्कि इसी की आड़ लेकर लाभकारी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करवाना हो गया, ताकि सरकार और उसके चमचों की सभी अंगुलियां घी में डूबी रहें।  लेकिन इन्हीं नीतियों का फायदा उठाकर विकसित हुए चीन ने जब अपने विस्तारवादी रवैये का इजहार कि...

सामरिक क्षेत्र में मोदी प्रशासन की तैयारियों से सबक लें संघर्षरत देश, यूक्रेन जैसी बला पास भी नहीं फटकेगी

चित्र
सामरिक क्षेत्र में मोदी प्रशासन की तैयारियों से सबक लें  संघर्षरत देश, यूक्रेन जैसी बला पास भी नहीं फटकेगी @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार वैश्विक महाशक्तियों में से एक रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर किये गए अप्रत्याशित आक्रमण और यूक्रेन को रूस के खिलाफ भड़का रहे अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो देशों के तथाकथित सहयोगियों द्वारा यूक्रेन को युद्धजन्य परिस्थितियों में उसके हाल पर अकेले छोड़ दिये जाने और आत्मरक्षार्थ उसे त्वरित सैन्य सहयोग प्रदान नहीं किये जाने वाला अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम विश्व कूटनीति की एक ऐसी मार्मिक पहेली बन चुकी है कि जिसका इजहार खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह कहकर किया कि हमें हमारे हाल पर अकेला छोड़ दिया गया और रूस के खिलाफ किसी ने हमारा खुलकर साथ नहीं दिया। यही वजह है कि अब भविष्य में कोई भी जरूरतमंद देश किसी अंतरराष्ट्रीय समूह या गठबंधन के झांसे में आने से पहले सौ बार सोचेगा। ऐसे में स्वाभाविक सवाल उठ रहा है कि किसी भी राष्ट्र की बागडोर कैसे राजनेता के हाथ में सौंपी जाए, वह अपनी रक्षा जरूरतों को कितनी अहम प्राथमिकता दे और अपने से मजबूत द...

विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश का आकर्षक केंद्र बन चुका है भारत, सिंगापुर से सम्बन्ध हुए प्रगाढ़

चित्र
विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश का आकर्षक केंद्र बन चुका है भारत, सिंगापुर से सम्बन्ध हुए प्रगाढ़ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारत अब विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश का एक आकर्षक केंद्र बन चुका है। मेक इन इंडिया अभियान की मदद से भारत हाई-टेक विनिर्माण का केंद्र बनने की राह पर है। क्योंकि वैश्विक दिग्गज या तो भारत में विनिर्माण संयंत्र लगा रहे हैं या लगाने की प्रक्रिया में हैं, जो भारत के एक अरब से अधिक उपभोक्ताओं के बाजार और उनकी बढ़ती क्रय शक्ति से आकर्षित हैं।  ऐसा इसलिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निगरानी में भारत 1,200 से अधिक सरकारी वित्त पोषित अनुसंधान संस्थानों, सक्रिय नीति तंत्र, उद्योग और शिक्षाविदों के बीच सहयोग के साथ नवाचार अर्थव्यवस्था के युग को लेकर खुद को तैयार कर रहा है। भारत नवाचार के निरंतर बढ़ते पथ पर है और उभरती हुई तकनीकियां जैसे ब्लॉक चेन, नैनो टेक्नोलॉजी, क्वांटम कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नवाचार के केंद्र में हैं।  भारत शीर्ष 25 नवोन्मेषी देशों के संघ में शामिल होना चाहता है। एनएसएफ डेटाबेस ...

बच्चों में खेल की संस्कृति और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा: मंजू राणा

चित्र
बच्चों में खेल की संस्कृति और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा: मंजू राणा  # सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल वसुंधरा ने भदावल को आदर्श खेल गांव के रूप में गोद लिया, ताकि गांव के बच्चों में खेल और फिटनेस को मिले बढ़ावा  कमलेश पांडेय/स्थानीय संपादक गाजियाबाद। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल वसुंधरा ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी यानी आईएमटी गाजियाबाद के सहयोग से उत्तर प्रदेश के भदावल गांव को आदर्श खेल गांव के रूप में गोद लिया है, ताकि गांव के बच्चों में खेल और फिटनेस को बढ़ावा मिले। सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक (स्कूल) मंजू राणा और स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर आईएम टी प्रमुख डॉ. कनिष्का पांडे की उपस्थिति में कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) की यह पहल गत गुरुवार को छाता तहसील के भदावल में की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार ध्यानचंद और अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नवीन पुनिया थे। इस अवसर पर रस्साकशी खेल का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लड़के-लड़कियों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और ट्राफियां और सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का प्रमाण प...