संदेश

एसडीजी क्या है? यह कब तक पूरा किया जाना है? इसके अंतर्गत राज्यों की ऐसे तय होती है रैंकिंग?

चित्र
एसडीजी क्या है? यह कब तक पूरा किया जाना है? इसके अंतर्गत राज्यों की ऐसे तय होती है रैंकिंग?  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) एक वैश्विक पहल है, जिसमें सम्बन्धित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिति पर प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। दरअसल, सतत विकास का यह संकल्प यूएन में लिया गया था, जिसको हर हाल में साल 2030 त​क हासिल करना है। देखा जाए तो यह मिलेनियम डेवलपमेंट गोल्स (2000-2015) का ही परिवर्तित रूप है। भारत सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने सतत विकास के लक्ष्यों पर अपनी तीसरी रिपोर्ट 2020-21 जारी की थी, जिसमें में केरल टॉप स्थान पर रहा, जबकि बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। बताते चलें कि संयुक्त राष्ट्र के विजन के अनुरूप नीति आयोग एसडीजी इंडिया इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रगति को मापता है और इसी के आधार पर उनकी रैंकिंग करता है। #  जानिए, ये रिपोर्ट क्या होती है और क्यों जारी ​की जाती है?  इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र के...

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए दावेदारों की संख्या में हर रोज हो रहा इजाफा

चित्र
यूपी विधानसभा चुनावों के लिए दावेदारों की संख्या में हर रोज हो रहा इजाफा # नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से सूबे में चलने लगी है कांग्रेस की लहर कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर काँग्रेस में प्रत्येक विधानसभा सीट पर दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पुराने हों या नए सभी कांग्रेसियों के चेहरे खिलते जा रहे हैं। गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के ताबड़तोड़ यूपी दौरे और जगह जगह आयोजित हो रहीं बड़ी रैलियों से सूबे में कांग्रेस की लहर पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की सूझबूझ और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाजपा विरोधी तेवर से लोगों के बीच कांग्रेस की पैठ  निरंतर मजबूत होती जा रही है। इससे लोग टिकट की आस में उनके पास भी पहुंच रहे हैं।  एआईसीसी और यूपीसीसी सूत्रों का कहना है कि श्री भारद्वाज पिछले 4 दशक से कांग्रेस की ...

साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित ॐ साई विशेष विद्यालय तथा मेरठ रोड स्थित भागीरथी विशेष विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन

चित्र
साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित ॐ साई विशेष विद्यालय तथा मेरठ रोड स्थित भागीरथी विशेष विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। मंगलवार को साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित ॐ साई विशेष विद्यालय तथा मेरठ रोड स्थित भागीरथी विशेष विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गाज़ियाबाद के लोकप्रिय सांसद व भारत सरकार में सड़क परिवहन राजमार्ग तथा नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिंह एवं उनकी सुपुत्री श्रीमती मृणालिनी सिंह की विशेष उपस्थिति रही।  इस दौरान दिव्यांग बच्चों को भोजन व विशेष उपहार भेंट किए गए। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत कर श्रीमती भारती सिंह तथा श्रीमती मृणालिनी सिंह ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ उनके भविष्य को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों क...

जयपुरिया स्कूल ऑफ बिज़नेस, गाजियाबाद में सीए चुनाव 2021 निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया

चित्र
जयपुरिया स्कूल ऑफ बिज़नेस, गाजियाबाद में सीए चुनाव 2021 निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। जयपुरिया स्कूल ऑफ बिज़नेस, गाजियाबाद में सीए चुनाव निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। त्रैवार्षिक चार्टर्ड एकाउंटेंट चुनाव के लिए वोट गत 3 और 4 दिसम्बर को मतदान केन्द्र, जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस, गाजियाबाद में व्यवस्थित तरीके से डाले गए। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित चुनाव आईसीएआई के उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद (एनआईआरसी) और मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद (सीआईआरसी) के सदस्यों के लिए थे। मतदान केन्द्रों में से एक जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस ने आईसीएआई की चुनाव आचार संहिता- 2021 का कड़ाई से पालन किया, जिसमें सभी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के प्रचार से प्रतिबंधित किया गया। मतदान स्थल पर आईसीएआई के दो पर्यवेक्षक और पोलिंग ऑफिसर “पंकज कुमार झा" उपस्थित थे। गेट पर कड़ी सुरक्षा ने केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश करने दिया। आईसीएआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनस में कुल 547 वोट डाले जाने थे...

गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने मनाया कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा का जन्मदिवस

चित्र
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया # गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने उत्साह पूर्वक मनाया कांग्रेस नेता का जन्मदिवस  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के आवास भारद्वाज शिखर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं धौलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी अरविंद शर्मा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गाज़ियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव जितेन्द्र गौड़ धोबी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमती डॉली शर्मा ने केक काटकर अरविंद शर्मा का मुंह मीठा कराया एवं फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से अरविंद शर्मा की...

बैलेंस एडवांटेज फंड क्या है? यह कैसे काम करता है? यह कितना लाभदायक होता है?

चित्र
बैलेंस एडवांटेज फंड क्या है? यह कैसे काम करता है? यह कितना लाभदायक होता है? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार बैलेंस एडवांटेज फंड में निवेश के फायदे, जोखिम और रिटर्न को सभी को समझना चाहिए, ताकि समय रहते ही इसका लाभ उठाया जा सके। मौजूदा दौर में म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए कई स्कीम मौजूद हैं, जिनमें से एक बैलेंस्ड फंड्स है। इसकी इक्विटी और डेट दोनों में हिस्सेदारी होती है। बैलेंस्ड फंड्स क्या होते हैं? इनमें निवेश कितना फायदेमंद है? इसमें पैसा कितना सुरक्षित रहेगा? इसके बारे में जानना निवेशकों के लिए बहुत जरूरी है। अमूमन बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स संयुक्त रूप से स्टॉक्स और बॉन्ड्स में निवेश करते हैं। इसके तहत इक्विटी और डेट, दोनों में ही एक साथ निवेश की सुविधा मिलती है। इन पर टैक्स, नॉन-टैक्स सेविंग फंड के समान ही लगता है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य निवेश में संतुलन बनाए रखना है। पोर्टफोलियो में विविधता के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, जो लंबी अवधि में फायदेमंद साबित होता है। बैलेंस एडवांटेज फंड डेट संसाधन में फिक्स्ड इनकम, सरकारी सिक्योरिटीज, सरकारी कंपनियों और निजी क...

पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी सी ब्लॉक रोड के इंटर लॉकिंग टाइल्स कार्य का शुभारंभ करवाया

चित्र
पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी सी ब्लॉक रोड के इंटर लॉकिंग टाइल्स कार्य का शुभारंभ करवाया विशेष संवाददाता गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा शनिवार को कौशांबी सी ब्लॉक रोड के दोनों तरफ इंटर लॉकिंग टाइल्स के कार्य का शुभारंभ करवाया गया।  संघचालक मक्खन लाल द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, सुनील गांधी, सी एस गुप्ता, केएस त्रिपाठी, राजेंद्र गोयल, हरि दा, विवेक उपाध्याय, डीके जैन, शिव शंकर उपाध्याय, बीके सिंह, रविंदर जैन, अमित एरन, रघु मंडल, सीएल भट्ट सहित क्षेत्र के निवासी उपस्थित हुए।