यूपी विधानसभा चुनावों के लिए दावेदारों की संख्या में हर रोज हो रहा इजाफा
यूपी विधानसभा चुनावों के लिए दावेदारों की संख्या में हर रोज हो रहा इजाफा # नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से सूबे में चलने लगी है कांग्रेस की लहर कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर काँग्रेस में प्रत्येक विधानसभा सीट पर दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पुराने हों या नए सभी कांग्रेसियों के चेहरे खिलते जा रहे हैं। गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के ताबड़तोड़ यूपी दौरे और जगह जगह आयोजित हो रहीं बड़ी रैलियों से सूबे में कांग्रेस की लहर पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की सूझबूझ और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाजपा विरोधी तेवर से लोगों के बीच कांग्रेस की पैठ निरंतर मजबूत होती जा रही है। इससे लोग टिकट की आस में उनके पास भी पहुंच रहे हैं। एआईसीसी और यूपीसीसी सूत्रों का कहना है कि श्री भारद्वाज पिछले 4 दशक से कांग्रेस की ...