Country first, everything else later
देश पहले, सब बाद में https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814 @ कवि कमलेश पांडेय जो इस मिट्टी का मान बढ़ाए, उसका हम सम्मान करें, जो भारत की जड़ों को सींचे, उसका जयगान करें। लेकिन जो छल, कपट और स्वार्थ से राष्ट्र को कमजोर करे, ऐसे हर षड्यंत्रकारी से मिलकर खुला प्रतिकार करें। देश न बिके विचारों से, न धन के व्यापारों से, भारत जीता है सदियों से अपने ही संस्कारों से। यह ऋषियों की तपोभूमि है, वीरों की बलिदानी धरती, इसके कण-कण में गूँज रही है स्वतंत्रता की अमर वंदना भरती। न्याय रहे संविधान संग, शासन रहे कानूनों पर, सत्य सदा विजयी हो आखिर, झूठ टिके कब आँधियों पर। जो भी संस्था, व्यक्ति, दल हो—सब पर एक समान नियम, राष्ट्रहित सर्वोपरि हो जिसमें, वही हमारा परम धर्म। विदेशी धन यदि आए भी तो, पारदर्शिता साथ रहे, जनसेवा का हर इक पैसा जनता के ही हाथ रहे। न सेवा के नाम पर छल हो, न नफरत का व्यापार चले, भारत की उन्नति के पथ में कोई भी अवरोध न पले। सीमा पर प्रहरी जाग रहे, खेतों में अन्न उगाते लोग, प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिक, श्रम से सपने सजाते...