प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशाली सेक्टर एक को लव केयर फाउंडेशन ने दो एयर प्यूरीफायर दान दिए
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशाली सेक्टर एक को लव केयर फाउंडेशन ने दो एयर प्यूरीफायर दान दिए कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। लव केयर फाउंडेशन ने निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा गोद लिए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर 1 वैशाली हाउस नंबर 345 की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा को दो एयर प्यूरीफायर दान किया है। निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह एयर प्यूरीफायर बहुत जरूरी है। इस अवसर पर लव केयर फाउंडेशन के डायरेक्टर संजय दादरू, रीमा मल्होत्रा, विशाखा, पवित्रा आदि उपस्थित रहे।