संदेश

कृत्रिम रंग-गुलाल कहीं फीका न कर दे आपका हर्ष-उल्लास, इसलिए बरतें ये सावधानियां

चित्र
वसंतोत्सव होली का कृत्रिम रंग-गुलाल कहीं फीका न कर दे आपका हर्ष-उल्लास, इसलिए बरतें ये सावधानियां @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार रंग पर्व होली पर जब से आधुनिकता का रंग चढ़ा है तब से इसके साइड इफेक्ट्स की चर्चा हर जुबां पर होती रहती है।भला हो भी क्यों नहीं, क्योंकि व्यक्ति विशेष की सेहत का सवाल है। कहा भी गया है कि स्वास्थ्य ही धन है। जब यह धन महफूज रहेगा, तभी होली का उमंग और उत्साह आप अपने स्वजनों, परिजनों व मित्रजनों के साथ शेयर कर पाएंगे।  देखा जाए तो मौजूदा दौर में फूलों की होली या सिर्फ चंदन और गुलाल की होली के बढ़ते प्रचलन के पीछे में प्राकृतिक रंगों से इतर रासायनिक रंगों का बहुत बड़ा योगदान है, जो अक्सर आंख समेत चेहरे के लिए अभिशाप बन जाता है और बहुधा चर्म रोगों का भी कारक बनता है। इसके अलावा, अब अबीर-गुलाल में भी मिलावट होने लगी है, जो दमा और श्वास रोगियों के लिए बहुत ही हानिकारक है। अमूमन रंगोत्सव होली खेलने के दौरान आपको क्या क्या अतिरिक्त सावधानियां बरतनी चाहिए, ताकि कृत्रिम रंगों व गुलालों का दुष्प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़े। क्योंकि प्राकृतिक रंगों के मह...

वार्ड नम्बर 87 में शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

चित्र
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा किया गया होली मिलन समारोह एवं खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन  @ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा होली मिलन समारोह एवं खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद निर्मला त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा के साथ साथ समिति अध्यक्ष हेमंत बाजपेयी ने समारोह की सफलता में अपना पूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, विजय श्रीवास्तव, राममूर्ति मिश्रा, राजीव उपाध्याय, पी पी सिंह, नेहा शर्मा, हरीश, श्रुति ठाकुर, गीतिका नारंग, वंदना, रश्मि थपलियाल, इशिका, मोली, दिव्या, टीना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत मंदिर समिति द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।

टीएचए में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाए जाएंगे कोविड 19 के टीके

चित्र
टीएचए में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाए जाएंगे कोविड 19 के टीके  ब्यूरो गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोविड-19 वैक्सीन लगवा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम के विभिन्न वार्डों के समीपस्थ पीएचसी में कल बुद्धवार से 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त में लगाई जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी, वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल, वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी, वार्ड नम्बर 76 की पार्षद शिवानी सोलंकी, वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी, वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी के अलावा बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा, बीजेपी नेता राजकुमार सिंह, बीजेपी नेता नरेश भाटी, बीजेपी नेता विनीत त्यागी, प्रियंका प्रियदर्शिनी आदि ने अपने अपने वार्डों में और गोद लिए पीएचसी पर टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिए और टीकाकरण अभियान की सफलत...

ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत

चित्र
ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत # अपने विधायक को मंत्री पद देने के लिए ईश्वर से मांगा आशीर्वाद गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 1 में शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी के सभी वरिष्ठ लोगों ने शिरकत की।इस बैठक में स्थानीय पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि तथा बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में लोगों ने केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ज्ञान खण्ड 1 के वरिष्ठ जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा के हालिया यूपी विधानसभा चुनाव में फिर से भारी मतों लगभग सवा दो लाख से अधिक मतों से निर्वाचित होने पर हमारी कॉलोनी के लोग बहुत खुश हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि योगी मंत्रिमंडल में उन्हें सम्मानित जगह मिल जाये।  लोगों ने बताया...

वार्ड नम्बर 74 में पार्षद आशा नरेश भाटी के समर्थकों ने निकाला विशाल जुलूस

चित्र
वार्ड नम्बर 74 में पार्षद आशा नरेश भाटी के समर्थकों ने निकाला विशाल जुलूस गाजियाबाद। भाजपा की ऐतिहासिक जीत और साहिबाबाद विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की एक बार फिर भारी मतों से जीत होने पर वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी और पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता नरेश भाटी के नेतृत्व में वार्ड क्षेत्र में एक विशाल व भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में नाचते-गाते हुए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ टीम आशा नरेश भाटी के लोगों ने शिरकत की और पार्टी की एक और विजय पर गजब के उत्साह व उमंग का प्रदर्शन किया।  इस मौके पर आशा भाटी और नरेश भाटी ने संयुक्त रूप से  बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी अपनी सुशासन सरकार के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और राजनैतिक विश्लेषकों के सारे नकारात्मक पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशी चौगुनी हो चुकी है। वहीं, पार्षद श्री भाटी ने बताया कि प्रदेश में हुए विस चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार के द...

वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह के समर्थकों ने निकाला भव्य जुलूस

चित्र
वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह के समर्थकों ने निकाला भव्य जुलूस गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह और पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। नेताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी सुशासन सरकार के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है और राजनैतिक पंडितों के सारे नकारात्मक पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है। पार्षद श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में हुए विस चुनावों में9 भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शानदार प्रदर्शन रिकॉर्ड 276 सीटों पर किला फतह करने पर और साहिबाबाद विधानसभा पर सिटिंग विधायक सुनील शर्मा  की रिकॉर्ड मतों की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें प्रचंड जीत के उत्साह और उमंग से लवरेज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्षद मधु सिंह के वार्ड कार्यालय से चलकर सेक्टर 5 के संपूर्ण भाग में डीजे बजा कर, ए...

बीजेपी की प्रचंड जीत से वार्ड नम्बर 72 में खुशी की लहर

चित्र
बीजेपी की प्रचंड जीत से वार्ड नम्बर 72 में खुशी की लहर # पार्षद मनोज गोयल के समर्थक घर-घर कर रहे हैं चाय पार्टी गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली भारी विजय और साहिबाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की हुई प्रचंड जीत से वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग इसे होली उत्सव के रूप में जगह जगह पर मना रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुरिया एनक्लेव कौशांबी में महिला मोर्चा ब्रिज बिहार मंडल की उपाध्यक्ष पूजा मेहरा के घर पर चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि इस जीत में  कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत से सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं गुंडागर्दी पर काबू पाने, महिलाओं का सम्मान बढ़ाने, बेघरों को घर तथा गरीबों को राशन देने, मुफ्त वैक्सीन लगवाने, 24 घंटे बिजली, मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ साथ समस्त  सरकारी योजनाओं को ईमानदारीपूर्वक लागू किये जाने से केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार के प्रति जनविश्वास बढ़ा है। इसी से ताजा सफलता ...