संदेश

जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव पहल करूंगा: के के मिश्रा

चित्र
# खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका परिषद को मिला बेहतर सूझबूझ वाला अधिकारी # जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव पहल करूंगा: के के मिश्रा # पेयजल, सड़क निर्माण, जलजमाव मुक्ति, भूमिगत विद्युतीकरण, गंदाजलनिकासी, सौंदर्यीकरण और स्थायी लैंडफिल देने को प्राथमिकता दूंगा: अधिशासी अधिकारी @ कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के के मिश्रा ने नगरपालिका क्षेत्र को विभिन्न जनसमस्याओं से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई है। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे श्री मिश्रा की चौथी बार हुई पदस्थापना में दिल्ली से सटे गाजियाबाद जनपद के खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका जैसा महत्वपूर्ण संस्थान मिला है, जो उनकी नेकनीयती और कर्तव्यनिष्ठा से एक नई मुकाम छूने की ओर अग्रसर है।  बताते चलें कि ईओ श्री मिश्रा ने वर्ष 1995 में दशवीं और वर्ष 2000 में स्नातक और 2002 में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र से करने के बाद वर्ष 2013 में उत्तरप्रदेश के महोबा में अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाला। फिर ईमानदारी और सद्व्यवहार की पूंजी के बूते महराजगंज और हमीरपुर में ईओ के पद पर ही सफल सेवाएं...

नई पीढ़ी को पता होना चाहिए कि यह आजादी काफी मूल्य चुकाने के बाद मिली: वी के सिंह

चित्र
नई पीढ़ी को पता होना चाहिए कि यह आजादी काफी मूल्य चुकाने के बाद मिली: वी के सिंह # आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व शहीदों को नमन करने के उद्देश्य विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए आयोजित # मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोहिया नगर के हिंदी भवन में किया गया  # चौरी चौरा घटना के शताब्दी वर्ष होने के उपलक्ष्य में पूरा प्रदेश में अमृत महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया # प्रदेश के सभी 75 जिलों में मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन समारोह सोमवार को पूरे जनपद में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के शह...

शहीद स्मारक डासना पर ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

चित्र
फ्लैग:- नगर पंचायत डासना में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव हेडिंग:- शहीद स्मारक डासना पर ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए क्रशर:- शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण का ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने उठाया बीड़ा, आसपास में होंगे वृक्षारोपण  कमलेश पांडेय/ भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। जनपद अंतर्गत नगर पंचायत डासना में भी आजादी का अमृत महोत्सव पूरी श्रद्धा, विश्वास व उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत के पुराने कार्यालय परिसर में अवस्थित शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर व श्रद्धासुमन अर्पित करके अमर शहीद  स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान के समक्ष श्रद्धावनत हुए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हज्जन हंसार के प्रतिनिधि हाजी आरिफ अली, सभासद बशरूद्दीन, रिजवान मेवाती आदि मौजूद रहे और अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की। इस मौके पर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा का बखान करते हुए ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने इस पावन स्थल के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते ...

सुप्रसिद्ध किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के ऊपर केंद्रीय वेबीनार ने एक वर्ष पूरे किए

चित्र
सुप्रसिद्ध किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के ऊपर केंद्रीय वेबीनार ने एक वर्ष पूरे किए # 53वें सप्ताह के कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बी पी सिंह ने स्वामी जी के ऊपर अपने बहुमूल्य विचार प्रगट किए # 7 अगस्त 2020 को शुरू हुए इस वेबिनार में पहले वक्ता रहे प्रख्यात इतिहासकार राघव शरण शर्मा  # इस वेबिनर की शुरुवात वेंकटेश शर्मा ने की थी जिसे डॉ दिलीप कुमार ने आगे बढ़ाया भास्कर ब्यूरो नई दिल्ली/गाजियाबाद। बीओसी, डीएवीपी के सहायक निदेेेशक गोपाल जी राय ने बताया कि सुप्रसिद्ध किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के ऊपर केंद्रीय वेबीनार को रविवार को एक वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर आयोजित 53वें सप्ताह के कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बी पी सिंह ने स्वामी जी के ऊपर अपने बहुमूल्य विचार प्रगट किए। बताते चलें कि गत 7 अगस्त 2020 को शुरू हुए इस वेबिनार में पहले वक्ता प्रख्यात इतिहासकार राघव शरण शर्मा रहे। उनके बाद पूरे वर्ष देश के प्रमुख शिक्षाविद एवं स्वामी जी के किसान आंदोलन से प्रभावित वक्ताओं ने पूरे वर्ष हर रविवार को अपने विचार प्रगट किए। जिससे आधुनिक पीढ़ी को स्वामी...

टोक्यो ओलंपिक के आखिरी दिन भारत ने इतिहास रचा: डॉ पी एन अरोड़ा

चित्र
टोक्यो ओलंपिक के आखिरी दिन भारत ने इतिहास रचा: डॉ पी एन अरोड़ा कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। शनिवार को फाइनल मुकाबले में चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का बेस्ट थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इस ऐतिहासिक क्षण पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ पीएन अरोड़ा ने नीरज चोपड़ा को हृदय से बधाई दी एवं इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद रखा जायेगा। युवा नीरज ने असाधारण प्रदर्शन किया। वह काफी जुनून से खेला और उसने अद्वितीय संयम दिखाया।नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद रखा जायेगा। युवा नीरज ने असाधारण प्रदर्शन किया। वह काफी जुनून से खेला और उसने अद्वितीय संयम दिखाया। डॉ अरोड़ा ने कहा कि नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं और भारत के लिए एक नया इत...

भारद्वाज शिखर पर पहुँचने लगे विधानसभा चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले प्रत्याशी

चित्र
भारद्वाज शिखर पर पहुँचने लगे विधानसभा चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले प्रत्याशी # पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा का आशीर्वाद कांग्रेस में काफी रखता है मायने # तन मन धन से पार्टी की सेवा में जुटा रहता है यह परिवार, भारद्वाज शिखर में आना जाना है बड़े बड़े कांग्रेस नेताओं का  कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो  गाजियाबाद। जनपद की पांच विधानसभा सीटों के अलावा आसपास के जनपदों की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमाने की चाह रखने वाले लोग पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर राजनेता नरेंद्र भारद्वाज के प्रह्लाद गढ़ी, वसुंधरा सेक्टर 16 बी स्थित आवासीय कार्यालय पर दस्तक देने लगे हैं। क्योंकि नरेंद्र भारद्वाज की पहचान प्रदेश में पार्टी के ऐसे भरोसेमंद नेता की समझी जाती है, जो विगत 40 वर्षों से जनपद में कांग्रेस का झंडा थामे हुए हैं। उनके पूर्वज भी कांग्रेसी रहे हैं।  यही नहीं, उनकी बेटी डॉली शर्मा भी कांग्रेस की युवा नेत्रियों में बहुतों को पीछे छोड़ चुकी हैं। पार्टी ने उनकी प्रतिभा की कद्र कर...

नवजात को स्तनपान कराने से मृत्यु दर में आती है कमी,दस्त, रोग और निमोनिया के खतरे भी होते हैं कम

चित्र
(विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त पर विशेष) नवजात को स्तनपान कराने से मृत्यु दर में आती है कमी, दस्त, रोग और निमोनिया के खतरे भी होते हैं कम @ कमलेश पांडेय/ वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार बच्चे देश के भविष्य हैं। इसलिए उनके जन्म से लेकर परवरिश तक माता-पिता के साथ साथ सरकार व उनके सम्बन्धित विभाग भी सतर्क रहते हैं। यह उनका कर्तव्य है और दायित्व भी। आंकड़े बताते हैं कि जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराने से नवजात मृत्यु दर में 33 फीसद तक कमी लायी जा सकती है। यह बात पीएलओएस वन जर्नल की ब्रेस्टफीडिंग मेंटनालीसिस रिपोर्ट-2017 से जाहिर होती है।  इसके अलावा, छ्ह माह तक शिशु को स्तनपान कराने से दस्त, रोग और निमोनिया के खतरे में क्रमशः11फीसद और 15 फीसद कमी लायी जा सकती है। यह बात लांसेट स्टडी-मैटरनल एंड चाइल्ड न्यूट्रिशन सीरीज 2008 के अनुसार सम्पुष्ट है। नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के अनुसार, प्रदेश में एक घंटे के अंदर स्तनपान की दर 25.2 फीसद और छह माह तक केवल स्तनपान की दर 41.6 फीसद है। यही वजह है कि स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए  सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थान लोग...